फ्रांस ने स्कूलों में स्मार्टफोन किया बैन, 15 साल से कम के बच्चे नहीं कर सकेंगे इस्तेमाल

फ्रांस ने स्कूलों में स्मार्टफोन के इस्तेमाल को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 31 अगस्त 2024 14:23 IST
ख़ास बातें
  • मोबाइल की लत के खतरे को देखते हुए फ्रांस का बड़ा फैसला
  • 15 साल से कम के बच्चों के द्वारा स्कूल में स्मार्टफोन इस्तेमाल पर बैन
  • इनमें स्मार्टवॉच, टैबलेट्स आदि भी शामिल हैं

फ्रांस ने स्कूलों में स्मार्टफोन के इस्तेमाल को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है।

डिजिटल युग में स्मार्ट डिवाइसेज का चलन हर दिन बढ़ता ही जा रहा है। लेकिन इन सबमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला डिवाइस है स्मार्टफोन। स्मार्टफोन इंसानों की जिंदगी का ऐसा हिस्सा है जो अब 24 घंटे उनके साथ रहता है। यह हर उम्र के लोगों का साथी बनता जा रहा है, फिर चाहे वे युवा हों, बूढ़े हों, या फिर बच्चे। लेकिन कहते हैं कि किसी चीज की हद से ज्यादा आदत लत बन जाती है। बच्चों में भी मोबाइल की लत के खतरे को देखते हुए फ्रांस ने एक बड़ा फैसला लिया है। 

फ्रांस ने स्कूलों में स्मार्टफोन के इस्तेमाल को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। देश ने एतिहासिक निर्णय लेते हुए स्कूल में 15 साल या उससे कम उम्र के बच्चों के द्वारा स्मार्टफोन इस्तेमाल करने पर बैन लगा दिया है। फ्रांस की सरकार की ओर से एक प्रेस रिलीज जारी की गई है जिसमें इस बैन के बारे में बात की गई है। रिलीज के अनुसार, स्कूल और कॉलेजों में अब छात्र स्मार्टफोन के अलावा अन्य तरह के इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन डिवाइसेज नहीं इस्तेमाल कर पाएंगे जिनमें स्मार्टवॉच, टैबलेट्स आदि भी शामिल हैं। 

यह बैन स्कूल में रहने के समय तो लागू होगा ही, साथ ही स्कूल में होने वाली एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी के दौरान भी लागू होगा। स्कूल से संबंधित लेकिन, स्कूल प्रांगण के बाहर होने वाली एक्टिविटी भी इसके दायरे में शामिल की गई हैं। हालांकि, इसमें कुछ छूट भी दी गई हैं। मसलन, किसी भी रूप से लाचार बच्चों, या किसी मेडिकल या हेल्थ कंडीशन वाले छात्रों के लिए मेडिकल डिवाइसेज के रूप में इनका इस्तेमाल किया जा सकेगा। साथ ही परिस्थितियों को देखते हुए स्कूल अथॉरिटी अपने स्टूडेंट्स को विशेष परिस्थितियों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल की छूट दे सकती है। लेकिन इसके लिए संस्थान या स्कूल को यह साफ करना होगा कि किन परिस्थितियों और किन स्थानों पर यह अनुमति दी गई है। 

फ्रांस सरकार द्वारा उठाया गया यह कदम इस मोबाइल डिवाइस की लत से छात्रों को बचाने में मददगार साबित हो सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, स्मार्टफोन लोगों की जिंदगी में कई तरह की रुकावटें पैदा करने लगा है, खासकर युवाओं और बच्चों में। यह उनके शारीरिक विकास, मानसिक स्थिरता, और बाहर बिताए जाने वाले समय को बुरी तरह से प्रभावित कर रहा है। इसलिए शिक्षण संस्थानों और दुनियाभर में सरकारों ने इस वैश्विक समस्या से निजात पाने के तरीके खोजने शुरू कर दिए हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.