स्मार्टफोन में FM Radio अब से होगा जरूरी, सरकार ने जारी किए निर्देश

अधिकतर स्मार्टफोन्स में रेडियो एफएम की एप्लीकेशन मौजूद होती है, लेकिन मेन्युफेक्चरर की ओर से इसे डिसेबल कर दिया जाता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 मई 2023 08:54 IST
ख़ास बातें
  • रेडियो, कम्युनिकेशन के लिए सबसे पुराने और सबसे प्रभावी साधनों में से है।
  • आपातकालीन स्थिति में रेडियो के माध्यम से सूचना जारी की जा सकती है।
  • मेन्युफेक्चरर की ओर से रेडियो एफएम को डिसेबल कर दिया जाता है।

रेडियो, कम्युनिकेशन के लिए सबसे पुराने और सबसे प्रभावी साधनों में से माना जाता है।

Photo Credit: Google Play

एफएम रेडियो (FM Radio) को भारत सरकार ने हरेक स्मार्टफोन में होना अनिवार्य करने के निर्देश जारी किए हैं। पिछले कुछ सालों में मोबाइल हैंडसेट्स में FM Radio एप्लीकेशन मिलना धीरे धीरे कम होता जा रहा है। फीचर फोन या फिर लो बजट फोन में ही FM Radio दिया जा रहा है। लेकिन भारत सरकार ने इंडियन सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (ICEA), और मेन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन फॉर इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MAID) को निर्देश जारी कर कहा है कि अब से भारत में मिलने वाले प्रत्येक स्मार्टफोन में एफएम रेडियो होना चाहिए। 

मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (Meity) ने एक एडवाइजरी जारी की है जिसमें रेडियो को फोन में अनिवार्य करने के निर्देश दिए हैं। रेडियो, कम्युनिकेशन के लिए सबसे पुराने और सबसे प्रभावी साधनों में से माना जाता है। किसी भी प्राकृतिक आपदा या आपातकालीन स्थिति में रेडियो के माध्यम से सूचना जारी की जा सकती है, अलर्ट भेजे जा सकते हैं और जन-सामान्य के साथ संपर्क बनाए रखा जा सकता है। इसके अलावा सूचना और मनोरंजन के साधन के रूप में भी रेडियो काफी पॉपुलर है। रेडियो को अनिवार्य रूप से उपलब्ध करवाने के पीछे सरकार का मकसद दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों तक रेडियो सर्विस पहुंचाना भी है। 

FM Radio के हरेक स्मार्टफोन में मौजूद होने से रेडियो सर्विसेज उन लोगों तक भी पहुंच सकेंगी जिनके पास इस तरह के संसाधन नहीं हैं कि वे अलग से रेडियो सेट खरीद सकें और इस्तेमाल कर सकें। इसके अलावा रेडियो सर्विसेज के माध्यम से मुश्किल हालातों में भी देश के सभी नागरिकों तक सरकार संपर्क बनाकर रख सकती है। मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की ओर से कहा गया है कि अगर स्मार्टफोन में रेडियो फीचर पहले से मौजूद है तो इसे डिसेबल नहीं किया जाना चाहिए। और अगर, स्मार्टफोन में यह पहले से मौजूद नहीं है तो इसे शामिल किया जाना चाहिए। 

अधिकतर स्मार्टफोन्स में रेडियो एफएम की एप्लीकेशन मौजूद होती है, लेकिन मेन्युफेक्चरर की ओर से इसे डिसेबल कर दिया जाता है। Apple भी उन कंपनियों में से एक है जो अपने स्मार्टफोन्स में एफएम रेडियो उपलब्ध नहीं करवाती है। भारत सरकार ने इंडियन सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (ICEA) और मेन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन फॉर इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MAID) को निर्देश जारी कर दिए हैं कि FM Radio स्मार्टफोन्स पर आसानी से उपलब्ध होना चाहिए। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: FM radio, FM radio compulsory in smartphone, MeitY

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  2. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  5. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  10. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.