Realme C3 का डिज़ाइन और कई स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक

Flipkart ने रियलमी सी3 का टीज़र ज़ारी किया है। इस वेबसाइट पर फोन के लिए अलग वेबपेज को लाइव किया गया है। Realme C3 को 6 फरवरी को दोपहर साढ़े 12 बजे लॉन्च किया जाएगा।

Realme C3 का डिज़ाइन और कई स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक

Realme C3 हैंडसेट 6.5 इंच डिस्प्ले से लैस होगा

ख़ास बातें
  • रियलमी सी3 में होंगे दो रियर कैमरे
  • Flipkart पर रियलमी सी3 का टीज़र ज़ारी
  • वाटरड्रॉप नॉच वाले डिस्प्ले के साथ आएगा रियलमी सी3
विज्ञापन
Realme C3 को भारत में 6 फरवरी को लॉन्च किया जाना है। लॉन्च होने से पहले रियलमी के इस हैंडसेट की झलक ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर मिली है। लिस्टिंग से फोन के डिज़ाइन और कई अहम स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। यह भी साफ हो गया है कि रियलमी सी3 इसी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। Flipkart की लिस्टिंग के मुताबिक, रियलमी सी3 में वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच, डुअल कैमरा सेटअप और ब्लू कलर बैकपैनल फिनिश होगा। फ्लिपकार्ट पर कुछ अहम स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा किया गया है। यह हैंडसेट 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा।

Flipkart ने रियलमी सी3 का टीज़र ज़ारी किया है। इस वेबसाइट पर फोन के लिए अलग वेबपेज को लाइव किया गया है। Realme C3 को 6 फरवरी को दोपहर साढ़े 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। रियलमी सी3 के फ्रंट और बैकपैनल का डिज़ाइन भी सार्वजनिक हो गया है। फोन में आगे की तरफ वाटरड्रॉप नॉच है और निचले हिस्से पर बॉर्डर बेहद ही पतला है। पिछले हिस्से पर दो कैमरे हैं, वर्टिकल पोजीशन में। स्क्रीन के दायीं तरफ किनारे पर पावर बटन है। फिंगरप्रिंट सेंसर की पोजीशन के बारे में अभी कुछ नहीं पता चल पाया है। याद रहे कि Realme C2 को एक रियर कैमरे और बिना फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ लॉन्च किया गया था।

टीज़र पेज से पुष्टि से हुई है कि रियलमी सी3 के दो वेरिएंट होंगे- 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज। इसकी बैटरी 5,000 एमएएच की होगी। इसके बारे में यूट्यूब स्ट्रीमिंग में 20.8 घंटे, 43.9 घंटे टॉक टाइम और PUBG गेमिंग में 10.6 घंटे चलने का दावा है। Realme C3 को 6.5 इंच डिस्प्ले, कॉर्निंग गोरिल्ला प्रोटेक्शन और 89.8 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ लिस्ट किया गया है। पिछले हिस्से पर मौज़ूद डुअल कैमरा सेटअप क्रोमा बूस्ट, स्लो मोशन वीडियो, एचडीआर मोड और पनोरमा सेल्फी जैसे फीचर्स के साथ आएगा।

कंपनी ने पहले ही रियलमी सी3 के लॉन्च इवेंट का टीज़र रोलआउट कर दिया था। 6 फरवरी को होने वाले इवेंट में ही रियलमी सी3 की कीमत, स्पेसिफिकेशन और उपलब्धता के बारे में जानकारी मिलेगी।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good performance
  • Excellent battery life
  • Clean UI
  • कमियां
  • Preinstalled bloatware
  • Lacks fast charging
डिस्प्ले6.52 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी70
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »