Realme X3 और Realme X3 SuperZoom का टीज़र फ्लिपकार्ट ज़ारी

Flipkart ने भारत लॉन्च से पहले Realme X3 और Realme X3 SuperZoom को समर्पित एक टीज़र पेज लाइव किया है। इस टीज़र पेज में जानकारी दी गई है कि दोनों ही स्मार्टफोन भारत में 25 जून को दोपहर 12.30 बजे लॉन्च किए जाएंगे।

Realme X3 और Realme X3 SuperZoom का टीज़र फ्लिपकार्ट ज़ारी

स्नैपड्रैगन 855+ से लैस होगा Realme X3 SuperZoom

ख़ास बातें
  • Realme X3 SuperZoom यूरोप में किया जा चुका है लॉन्च
  • Realme X3, Realme X3 SuperZoom भारत में लॉन्च होंगे 25 जून को
  • रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम के भारतीय वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन होंगे अलग
विज्ञापन
Realme X3 और Realme X3 SuperZoom स्मार्टफोन भारत में 25 जून को लॉन्च होने वाले हैं। हालांकि, लॉन्च से पहले Flipkart ने इन स्मार्टफोन को समर्पित पेज लाइव किया है, जिसमें दोनों फोन की उपलब्धता को टीज़ किया गया है। ई-कॉमर्स वेबसाइट ने इस टीज़र पोस्टर के जरिए Realme X3 SuperZoom मॉडल के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की भी जानकारी दी है। बता दें, रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम स्मार्टफोन इससे पहले पिछले महीने यूरोप में भी लॉन्च हो चुका है, और अब इसे भारत में पेश किया जाएगा। रियलमी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर Francis Wang ने हाल ही में बताया था कि भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल के स्पेसिफिकेशन यूरोप में लॉन्च हुए मॉडल से अलग होंगे।
 

Realme X3, Realme X3 SuperZoom availability

Flipkart ने भारत लॉन्च से पहले Realme X3 और Realme X3 SuperZoom को समर्पित एक टीज़र पेज लाइव किया है। इस टीज़र पेज में जानकारी दी गई है कि दोनों ही स्मार्टफोन भारत में 25 जून को दोपहर 12.30 बजे लॉन्च किए जाएंगे। टीज़र पेज पर रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम स्मार्टफोन के कैमरा फीचर की जानकारी दी गई है, इसमें बताया गया है कि इस फोन से रात के आसमान को कैप्चर करने के लिए ज़ूमिंग क्षमता और स्टारी मोड दिया जाएगा। इसके अलावा टीज़र में यह भी जानकारी दी गई है कि लो लाइट फोटोग्राफी के लिए Nightscape 4.0 मोड दिया गया है और इस फीचर को दर्शाते कुछ कैमरा सेंपल्स भी साझा किए गए हैं।

रियलमी एक्स3 और रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम की भारतीय कीमत का खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है। हालांकि, माना जा रहा है कि इसकी भारतीय कीमत यूरोपीय कीमत के आसपास ही होगी। यूरोप में फोन के 12 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 499 यूरो (लगभग 42,900 रुपये) थी।
 

Realme X3 specifications (expected)

रियलमी ने Realme X3 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की है। हालांकि, सर्टिफिकेशन साइट TENAA की लिस्टिंग में इस स्मार्टफोन से संबंधित कई जानकारियां सामने आ चुकी है। फोन की स्क्रीन 6.57 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) की होगी। इसके साथ इसमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज दी जाएगी। साथ ही फोन में 4,100 एमएएच की बैटरी होने की भी जानकारी मिली है। TENAA लिस्टिंग के मुताबिक, फोन में 6 कैमरे दिए जाएंगे, चार कैमरे बैक पैनल पर और दो सेल्फी कैमरे होंगे। रियर कैमरा में प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का, सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का और दो अन्य 2 मेगापिक्सल के सेंसर मौजूद हैं। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जाएगा। सेल्फी कैमरे होल-पंच डिज़ाइन के साथ स्थित होंगे।
 

Realme X3 SuperZoom specifications

रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम के यूरोपीय वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो स्मार्टफोन Android 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है। फोन में 6.6-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है, जो 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन से लैस आता है। फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट पर काम करता है, जो एड्रेनो 640 जीपीयू के साथ जुगलबंदी करता है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, भारत में कंपनी इसे किसी अन्य प्रोसेसर के साथ लॉन्च कर सकती है, लेकिन किसके साथ, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है। Realme X3 SuperZoom में 12 जीबी तक LPDDR4x रैम और 256 जीबी तक UFS 3.1 स्टोरेज शामिल है। इसमें स्टोरेज बढ़ाने का विकल्प मौजूद नहीं है।

कैमरों पर आते हैं, रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 64-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर शामिल है। इसमें पेरिस्कोप लेंस के साथ एक 8-मेगापिक्सल सेंसर आता है, जो 5x ऑप्टिकल ज़ूम, 60x डिज़िटल ज़ूम और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) से लैस है। अन्य कैमरों में एफ/2.3 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और एफ/2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप आता है, जिसमें एफ/2.5 अपर्चर के साथ 32-मेगापिक्सल का कैमरा और साथ में एफ/2.2 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा शामिल है। इसके अलावा रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम एस्ट्रोफोटोग्राफी के लिए स्टारी मोड के साथ आता है।

Realme X3 SuperZoom में 4,200mAh बैटरी है, जो 30W डार्ट चार्ज सपोर्ट करती है। रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम में पावर बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.60 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great zoom performance in daylight
  • 120Hz display
  • Excellent app and gaming performance
  • Solid battery life
  • Good build quality
  • कमियां
  • Cameras struggle in low light
  • No stereo speakers
डिस्प्ले6.60 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Galaxy Watch 8 पहन कर सोया, जल गई कलाई! Samsung ने दिया हैरानी वाला जवाब ...
  2. 44 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन, 120W चार्जिंग!
  3. Samsung Galaxy Book 6 सीरीज भारत में हुई लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Vivo T5 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh से ज्यादा की हो सकती है बैटरी
  5. गेमर्स को Sony का बड़ा झटका! PS5 खरीदना हुआ महंगा, बढ़ी कीमत
  6. Instagram में बनाएं रणवीर सिंह की धुरंधर फिल्म जैसी रील! आया नया फॉन्ट, ऐसे करें इस्तेमाल
  7. Redmi 15A 5G vs Realme P4 Lite 5G vs Poco C85x 5G: कीमत से लेकर फीचर्स तक पूरा कंपैरिजन
  8. MG Motor की Windsor EV ने पार की 65,000 यूनिट्स की सेल्स, छोटे शहरों में ज्यादा डिमांड
  9. Samsung Galaxy Z Fold 8 में हो सकता है टैबलेट जैसा डिजाइन
  10. Techno Spark 50 5G भारत में हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्ज, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »