Flipkart की सेल में iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max को भारी डिस्काउंट पर खरीदने का मौका

देश में एपल ने आईफोन 16 सीरीज के लॉन्च के बाद कुछ पुराने प्रोडक्ट्स की बिक्री बंद कर दी है। इनमें iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max, iPhone 13 और Apple Watch Series 9 शामिल हैं

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 सितंबर 2024 20:13 IST
ख़ास बातें
  • इन स्मार्टफोन्स पर फ्लिपकार्ट की सेल में एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा
  • चुनिंदा बैंकों के कार्ड्स पर अतिरिक्त डिस्काउंट भी उपलब्ध होगा
  • पिछले कुछ वर्षों में आईफोन की सेल्स तेजी से बढ़ी है

पिछले वर्ष इन स्मार्टफोन्स को पेश किया गया था

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple के iPhone 15 Pro मॉडल्स को ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart की आगामी Big Billion Days Sale में भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकेगा। इस सेल में iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max का प्राइस एक लाख रुपये से कम होगा। 

इन स्मार्टफोन्स पर सामान्य डिस्काउंट के अलावा चुनिंदा बैंकों के कार्ड्स और EMI ट्रांजैक्शंस पर अतिरिक्त डिस्काउंट भी उपलब्ध होगा। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट EMI के विकल्प भी होंगे। भारत में एपल ने iPhone 16 के लॉन्च के बाद इन दोनों स्मार्टफोन्स की बिक्री बंद कर दी है। iPhone 15 Pro के 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 1,09,900 रुपये और iPhone 15 Pro Max का 1,34,900 रुपये का है। इन दोनों स्मार्टफोन्स को फ्लिपकार्ट की सेल में क्रमशः 89,999 रुपये और 99,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। 

फ्लिपकार्ट की ओर से एक्सचेंज डिस्काउंट और चुनिंदा बैंकों के डेबिट और क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्शंस से खरीदारी करने पर कैशबैक की भी पेशकश की जाएगी। इससे इन स्मार्टफोन्स का प्राइस सेल के प्राइस से भी कम हो जाएगा। देश में एपल ने आईफोन 16 सीरीज के लॉन्च के बाद कुछ पुराने प्रोडक्ट्स की बिक्री बंद कर दी है। इनमें iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max, iPhone 13 और Apple Watch Series 9 शामिल हैं। एपल की वेबसाइट पर ये प्रोडक्ट्स लिस्टेड नहीं हैं लेकिन थर्ड-पार्टी रिटेलर्स या रिफर्बिश्ड स्टोर्स के जरिए उपलब्ध हो सकते हैं। पिछले वर्ष iPhone 15 Pro के साथ iPhone 15 Pro Max और Apple Watch Series 9 को पेश किया गया था। 

एपल के iPhone 16 और iPhone 16 Plus के लिए पिछली सीरीज के समान मॉडल्स की तुलना में डिमांड वर्ष-दर-वर्ष आधार पर बढ़ी है। कंपनी को iPhone 16 के लिए प्री-ऑर्डर्स की पहले वीकेंड पर लगभग 10 प्रतिशत और iPhone 16 Plus के लिए लगभग 48 प्रतिशत अधिक डिमांड मिली थी। iPhone 16 सीरीज की प्री-ऑर्डर के पहले वीकेंड पर सेल्स लगभग 37 लाख यूनिट्स की होने का अनुमान है। यह पिछले वर्ष पेश की गई आईफोन 15 सीरीज की तुलना में लगभग 12.7 प्रतिशत की कमी है। नई आईफोन सीरीज के लॉन्च पर Apple Intelligence फीचर्स न होना प्री-ऑर्डर्स की संख्या कम रहने का एक कारण हो सकता है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए17 प्रो

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent display
  • USB Type-C
  • AAA gaming
  • Excellent all-round performance
  • Good primary and telephoto camera
  • Customisable Action Button
  • Bad
  • Gets hot quickly when stressed
  • Slow wired charging
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए17 प्रो

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1290x2796 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  2. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  3. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  6. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  7. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  8. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  9. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  10. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.