Poco F1, Redmi Note 5 Pro, Nokia 6.1 Plus और Realme C1 को सस्ते में खरीदने का मौका

ग्राहकों को सीमित समय के लिए चुनिंदा मोबाइल सस्ते में उपलब्ध कराने के लिए Flipkart और Qualcomm के बीच साझेदारी हुई है। फ्लिपकार्ट पर आयोजित हो रही इस सेल को 'Qualcomm Days' का नाम मिला है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 दिसंबर 2018 17:12 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 5 Pro हैंडसेट 12,999 रुपये में उपलब्ध है
  • Oppo R17 Pro भी क्वालकॉम डेज़ सेल का हिस्सा
  • Vivo V9 Pro का 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट 15,990 रुपये में
ग्राहकों को सीमित समय के लिए चुनिंदा मोबाइल सस्ते में उपलब्ध कराने के लिए Flipkart और Qualcomm के बीच साझेदारी हुई है। फ्लिपकार्ट पर आयोजित हो रही इस सेल को 'Qualcomm Days' का नाम मिला है। इस सेल में स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से लैस लोकप्रिय स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर सस्ते में बिक रहे हैं। अगर आप बीते हफ्ते आयोजित Flipkart की मोबाइल बोनांज़ा सेल में अपनी पसंद का फोन नहीं चुन पाए थे तो यह एक और बेहतरीन मौका है। इस सेल में Poco F1, Redmi Note 5 Pro, Samsung Galaxy On8 और कई अन्य स्मार्टफोन को सस्ते में बेचे जा रहा हैं।

Qualcomm Days Sale में शाओमी अपने Poco F1 हैंडसेट के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 19,999 रुपये (एमआरपी 21,999 रुपये) में बेच रही है। 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 22,999 रुपये (एमआरपी 24,999 रुपये) में बेचा जा रहा है। पोको एफ1 के सबसे प्रीमियम 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 27,999 रुपये (एमआरपी 30,999 रुपये) में बेचा जा रहा है। इसके साथ उपलब्ध अन्य ऑफर की मदद से फोन की कीमत और कम हो जाएगी।
Advertisement

स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर से लैस Redmi Note 5 Pro हैंडसेट 12,999 रुपये (एमआरपी 14,999 रुपये) में उपलब्ध है। ZenFone Max Pro M1 का शुरुआती वेरिेएंट 8,999 रुपये (एमआरपी 10,999 रुपये) में उपलब्ध है। इसी फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन का 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 10,999 रुपये में बेचा जा रहा है। ग्राहक चाहें तो Asus ZenFone 5Z को 24,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

हाल ही में लॉन्च किया गया Oppo R17 Pro भी क्वालकॉम डेज़ सेल का हिस्सा है, लेकिन इस फोन के साथ कोई डिस्काउंट नहीं है। आपको पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 2,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा।  
Advertisement

Vivo V9 Pro के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट को 15,990 रुपये (एमआरपी 17,990 रुपये) में बेचा जा रहा है। पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 15,350 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा।
Advertisement

स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर पर चलने वाले Realme C1 को 7,499 रुपये (एमआरपी 8,990 रुपये) में बेचा जा रहा है। स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर वाला Nokia 6.1 Plus एक बार फिर 15,999 रुपये (एमआरपी 17,600 रुपये) में बेचा जा रहा है।

अब आपको बड़ी बैटरी वाले फोन की तलाश है तो आप Motorola One Power को 14,999 रुपये (एमआरपी 18,999 रुपये) में खरीद सकते हैं। Moto E5 Plus को 8,999 रुपये (एमआरपी 11,999 रुपये) में बेचा जा रहा है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Flipkart, Qualcomm Days

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  5. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.