50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले Motorola स्मार्टफोन की गिरी कीमत, 10 हजार से भी सस्ता खरीदें

Moto G45 5G को फ्लिपकार्ट पर भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 जून 2025 09:59 IST
ख़ास बातें
  • Moto G45 5G में 6.5 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है।
  • Moto G45 5G में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
  • Moto G45 5G में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Moto G45 5G में 6.5 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Motorola

Moto G45 5G को फ्लिपकार्ट पर भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। अगर आप अपने लिए 10 हजार रुपये के बजट में कोई नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। ई-कॉमर्स साइट भारी कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर से अतिरिक्त लाभ प्रदान कर रही है। वहीं ग्राहक पुराना फोन एक्सचेंज में देकर और भी बचत कर सकते हैं। यहां हम आपको Moto G45 5G पर मिल रहे डिस्काउंट और ऑफर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Moto G45 5G Price


फ्लिपकार्ट पर Moto G45 5G का 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट 9,999 रुपये में लिस्टेड है, जबकि बीते साल अगस्त में 10,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर के मामले में एक्सिस बैंक फ्लिपकार्ट डेबिट कार्ड से भुगतान पर 5% कैशबैक (750 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 9,499 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 8,300 रुपये की बचत हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।


Advertisement
Moto G45 5G Specifications


Moto G45 5G में 6.5 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6एस जनरेशन 3 प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर काम करता है। G45 5G में 8GB LPDDR4x RAM और 128GB UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज है। रैम को वर्चुअली 16GB तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 20W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप की बात करें तो G45 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 162.7 मिमी, चौड़ाई 74.64 मिमी, मोटाई 8.0 मिमी और वजन 183 ग्राम है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent performance
  • Good primary camera
  • Reliable battery life
  • Bad
  • Subpar macro camera
  • Dim LCD screen
  • Slow charging
  • Automatic bloatware downloads (uninstallable)
  • Notification spam
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s Gen 3

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  2. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  3. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  4. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  5. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  6. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  7. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  8. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  9. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  10. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.