Flipkart Sale: Motorola One Vision, Realme 3 Pro, Redmi 6 समेत कई हैंडसेट बिक रहे सस्ते में

Flipkart Mobiles Bonanza Sale: फ्लिपकार्ट मोबाइल बोनांज़ा सेल में Oppo A3s, Realme 3, Realme 3 Pro समेत कई फोन को सस्ते में खरीदे का मौका है, जानें।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 5 सितंबर 2019 13:36 IST
ख़ास बातें
  • हीलियो पी70 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है रियलमी 3 में
  • एक्सीनॉस 9609 प्रोसेसर से लैस है Motorola One Vision
  • Honor 20 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है

Flipkart Mobiles Bonanza Sale: Motorola One Vision, Realme 3 Pro, Redmi 6 समेत कई हैंडसेट पर मिल रही छूट

Flipkart Mobiles Bonanza Sale: फ्लिपकार्ट मोबाइल बोनांज़ा सेल का आगाज़ हो चुका है। बता दें कि Flipkart Sale 9 सितंबर तक चलेगी, सेल के लिए कई स्मार्टफोन को शानदार डील्स और डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। Asus 6Z, Oppo F11 Pro और Vivo V15 Pro स्मार्टफोन पर अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट मिलेगा। फ्लिपकार्ट ज्यादातर स्मार्टफोन के साथ कंप्लीट मोबाइल प्रोटेक्शन प्लान भी दे रही है और इन प्लान की कीमत कम से कम 99 रुपये से शुरू होती है।

Oppo A3s को फ्लिपकार्ट पर 1,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। ओप्पो ए3एस के 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 6,990 रुपये, 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 7,990 रुपये और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। हैंडसेट के दो कलर वेरिएंट हैं, पर्पल और रेड।
Advertisement

Redmi 6 के 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को डिस्काउंट के बाद 6,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। Realme 2 Pro के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को छूट के बाद 9,999 रुपये में बेचा जा रहा है। कुछ समय पहले कटौती के बाद यह 11,990 रुपये में बेचा जा रहा था। 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपये और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को डिस्काउंट के बाद 13,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है।

Realme 3 पर 500 रुपये तो वहीं दूसरी ओर Realme 3 Pro पर 1,000 रुपये की छूट मिल रही है। Flipkart पर Nokia 8.1 को 1,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। Motorola One Vision को 3,000 रुपये के डिस्काउंट के बाद 19,999 रुपये के बजाय 16,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है।

फ्लिपकार्ट मोबाइल बोनांज़ा सेल में अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। सैमसंग गैलेक्सी ए-सीरीज़ के फोन पर 2,500 रुपये तक का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट। असूस 6ज़ेड, ओप्पो एफ11 प्रो, वीवो वी15 प्रो और Oppo A7 जैसे फोन पर 3,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिल रही है।
Advertisement

पुराने iPhone मॉडल पर बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा मिल रही है। सेल के लिए Honor 20 की कीमत में 3,000 रुपये की कटौती की गई है और अभी यह हैंडसेट 29,999 रुपये में बेचा जा रहा है। अगर आप फ्लिपकार्ट सेल में मिलने वाली सभी डील्स के बारे में जानना चाहते हैं तो फ्लिपकार्ट पर अलग से बने पेज़ पर देख सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.