• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • फ्लिपकार्ट मोबाइल सेल का आखिरी दिन, इन फोन को छूट के साथ खरीदने का मौका

फ्लिपकार्ट मोबाइल सेल का आखिरी दिन, इन फोन को छूट के साथ खरीदने का मौका

दो दिन पहले हमने आपको फ्लिपकार्ट की मोबाइल बोनान्ज़ा सेल के बारे में बताया था। यह सेल गुरुवार तक जारी रहेगी। इससमें आप आज अगले कुछ घंटों तक छूट के साथ स्मार्टफोन खरीद सकते हैं।

फ्लिपकार्ट मोबाइल सेल का आखिरी दिन, इन फोन को छूट के साथ खरीदने का मौका
ख़ास बातें
  • फ्लिपकार्ट की मोबाइल बोनान्ज़ा सेल का आज आखिरी दिन
  • अगले कुछ घंटों तक छूट के साथ स्मार्टफोन खरीदने का मौका
  • सेल में प्रीमियम एंड्रॉयड फोन से लेकर बजट फोन तक के विकल्प
विज्ञापन
दो दिन पहले हमने आपको फ्लिपकार्ट की मोबाइल बोनान्ज़ा सेल के बारे में बताया था। आज इस सेल का आखिरी दिन है, जिसमें आप अगले कुछ घंटों तक छूट के साथ स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। इस सेल में प्रीमियम एंड्रॉयड फोन से लेकर बजट फोन तक, अलग-अलग रेंज के स्मार्टफोन पर ऑफर दिए गए हैं। यूज़र के लिए यहां आईफोन एक्स को सस्ते में और गूगल पिक्सल 2 और पिक्सल 2एक्सएल को कैशबैक के साथ खरीदने का मौका है। यहां फ्लैट डिस्काउंट और कैशबैक के अलावा ग्राहकों को एक्सचेंज ऑफर, बिना ब्याज वाली ईएमआई और बायबैक की गारंटी जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं। साथ ही एसबीआई क्रेडिट कार्ड धारकों को यहां 5 फीसदी का अतिरिक्त डिस्काउंट भी यहां मिलेगा। अधिकतम छूट 1,250 रुपये की होगी। इसे हासिल करने के लिए यूज़र को न्यूनतम 4,999 रुपये का भुगतान कार्ड के ज़रिए करना होगा।

कुछ प्रमुख छूट ऑफर की बात करें तो यहां लेनोवो के8 प्लस 7,999 रुपये का मिल रहा है। इस हैंडसेट की असल कीमत 9,999 रुपये है। गूगल पिक्सल 2 (64 जीबी वैरिएंट) की छूट के बाद कीमत 47,999 रुपये है। वहीं इसका 128 जीबी वैरिएंट यहां 56,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। सिटीबैंक के क्रेडिट कार्ड धारक को पिक्सल 2 पर 8,000 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है, जिससे दोनों फोन की कीमतें 39,999 रुपये और 48,999 रुपये (क्रमश:) हो जाएंगी। इसके अलावा 64 जीबी वाला पिक्सल 2 एक्सएल यहां 54,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि 128 जीबी वाले वैरिएंट के लिए आपको 63,999 रुपये चुकाने होंगे। सिटी बैंक के क्रेडिट व डेबिट कार्ड धारकों को पिक्सल 2एक्सएल पर 10,000 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है, जिससे दोनों की कीमतें (क्रमश:) 44,999 रुपये और 53,999 रुपये हो जाएंगी।

आईफोन एक्स सेल में 79,999 रुपये में उपलब्ध है। इसकी वास्तविक कीमत 89,000 रुपये है। अन्य स्मार्टफोन की बात करें तो ओप्पो एफ3 का 4 जीबी वैरिएंट यहां 11,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। बजट फोन सेगमेंट में सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट का 16 जीबी स्टोरेज वैरिएंट यहां 9,499 रुपये में उपलब्ध है। गैलेक्सी ऑन5 को यहां यूज़र 6,290 रुपये में खरीद पाएंगे। एलजी के7आई की छूट के बाद कीमत यहां 4,999 रुपये है। साथ ही मोटो ई4 प्लस का 3जीबी रैम वैरिएंट यहां 8,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी एस7 का 4 जीबी रैम वैरिएंट यहां 22,990 रुपये में मिलेगा। इस हैंडसेट की वास्तविक कीमत 29,990 रुपये है। आखिर में मोटो ज़ेड2 प्ले का 4जीबी वैरिएंट खरीदने के लिए यूज़र को यहां 19,999 रुपये चुकाने होंगे।

कुछ स्मार्टफोन फ्लैश सेल के लिए भी यहां उपलब्ध करवाए गए हैं। गुरुवार को शाओमी रेडमी 5ए खरीदने का मौका है।  इसके अलावा सेल में नोकिया 6 का 4जीबी वैरिएंट, मोटो एक्स4 का 6जीबी वैरिएंट, मोटो ज़ेड2 फोर्स का 6जीबी वैरिएंट, वीवो वी7 का 4 जीबी वैरिएंट, ओप्पो एफ3 प्लस का 4 जीबी वैरिएंट, वीवो वी7 प्लस का 4 जीबी वैरिएंट बिक्री के लिए उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट इन फोन पर बिना ब्याज वाली ईएमआई, बायबैक गारंटी और एक्सचेंज का विकल्प भी दे रही है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  2. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  3. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  5. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  6. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  7. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  8. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  9. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  10. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »