फ्लिपकार्ट पर हॉनर सेलिब्रेशन, Honor 8 Pro व Honor 9i पर छूट

क्रिसमस और नए साल के मौके पर मोबाइल कंपनियां लगातार हैंडसेट पर ऑफर दे रहीं हैं। स्मार्टफोन निर्माता ज़्यादा से ज़्यादा हैंडसेट बेचना चाहती हैं। ग्राहकों को लुभाने के लिए चीनी कंपनी हॉनर नया ऑफर लेकर आई है। फ्लिपकार्ट पर हॉनर सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया है।

फ्लिपकार्ट पर हॉनर सेलिब्रेशन, Honor 8 Pro व Honor 9i पर छूट
ख़ास बातें
  • फ्लिपकार्ट पर हॉनर सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया है
  • ई-कॉमर्स साइट पर हॉनर 9आई पर छूट मिल रही है
  • इसके अलावा हॉनर 8 प्रो को 4,000 रुपये कम कीमत में खरीदा जा सकता है
विज्ञापन
क्रिसमस और नए साल के मौके पर मोबाइल कंपनियां लगातार हैंडसेट पर ऑफर दे रहीं हैं। स्मार्टफोन निर्माता ज़्यादा से ज़्यादा हैंडसेट बेचना चाहती हैं। ग्राहकों को लुभाने के लिए चीनी कंपनी हॉनर नया ऑफर लेकर आई है। फ्लिपकार्ट पर हॉनर सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया है। कंपनी के Honor 9i, Honor 8 Pro और Honor 6X स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से आकर्षक डील के साथ खरीदा जा सकता है।  

दमदार स्पेसिफिकेशन वाला हॉनर 8 प्रो हैंडसेट 4,000 रुपये सस्ते में मिल जाएगा। हॉनर 8 प्रो फ्लिपकार्ट पर 25,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। जबकि आम तौर पर यह 29,999 रुपये में मिलता है। इस फोन पर 18,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। फ्लिपकार्ट 149 रुपये में बायबैक गारंटी भी दे रही है। वहीं एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड के साथ 5 प्रतिशत की छूट भी मिल जाएगी।
 
honor flipkart

वहीं हॉनर 9आई 17,999 रुपये की कीमत में लॉन्च हुआ हॉनर 9आई अब 15,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। हालांकि, अभी यह वेरिएंट आउट ऑफ स्टॉक है।

कंपनी ने हॉनर 6एक्स स्मार्टफोन को भारत में साल की शुरुआत में लॉन्च किया था। हॉनर 6एक्स के 32 जीबी वेरिएंट को 9,999 रुपये में बेचा जा रहा है। यह फोन आम तौर पर 11,999 रुपये में उपलब्ध रहता है, यानी छूट 2,000 रुपये की है। इतनी ही छूट 64 जीबी वेरिएंट पर भी दी जा रही है। 13,999 रुपये वाला यह फोन आपको 11,999 रुपये में मिल जाएगा। ज्ञात हो कि कंपनी ने हाल ही में हॉनर 6एक्स के अपग्रेड हॉनर 7एक्स को मार्केट में उतारा है। ऐसे में दो रियर कैमरे वाले पुराने फोन की कीमत कम करना सही रणनीति नज़र आती है। इस स्मार्टफोन पर भी एक्सचेंज ऑफर है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  2. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  5. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  6. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  7. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  8. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  9. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »