Flipkart Freedom Sale के आखिरी दिन 10 हजार रुपये सस्ता खरीदें ट्रिपल 50MP कैमरा वाला Nothing का फ्लैगशिप फोन

Nothing Phone 3 अब Flipkart Freedom Sale के आखिरी दिन भारी डिस्काउंट पर मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 अगस्त 2025 16:26 IST
ख़ास बातें
  • Nothing Phone 3 में 6.67 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है।
  • Nothing Phone 3 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Nothing Phone 3 में 5,500mAh बैटरी दी गई है।

Nothing Phone 3 में 6.67 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Nothing

Nothing ने बीते महीने भारतीय बाजार में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nothing Phone 3 लॉन्च किया था जो कि अब Flipkart Freedom Sale के आखिरी दिन भारी डिस्काउंट पर मिल रहा है। अगर आप नथिंग फोन 3 खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। ई-कॉमर्स साइट बैंक ऑफर के साथ-साथ एक्सचेंज ऑफर के जरिए अतिरिक्त लाभ का मौका प्रदान कर रही है। यहां हम आपको Nothing Phone 3 पर मिलने वाली डील और ऑफर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Nothing Phone 3 Price, Offers

Nothing Phone 3 का 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 79,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो ICICI Bank या IDFC Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 10,000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 69,999 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 69,500 रुपये तक बचत हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।

Nothing Phone 3 Specifications & Features

Nothing Phone 3 में 6.67 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1260x2800 पिक्सल और 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है। Phone 3 एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Nothing OS 3.5 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 5,500mAh बैटरी दी गई है जो कि 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो Phone 3 के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो Phone 3 की लंबाई 160.60 मिमी, चौड़ाई 75.59 मिमी, मोटाई 8.99 मिमी और वजन 218 ग्राम है।

Advertisement

Nothing Phone 3 की कीमत कितनी है?

Nothing Phone 3 का 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 79,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।

Nothing Phone 3 में कैसी बैटरी है?

Nothing Phone 3 में 5,500mAh बैटरी दी गई है जो कि 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement

Nothing Phone 3 में कैसी डिस्प्ले है?

Nothing Phone 3 में 6.67 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1260x2800 पिक्सल और 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट है।

Nothing Phone 3 में कैसा कैमरा है?

Nothing Phone 3 के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sturdy design
  • The new Glyph Interface is fun to use
  • Primary camera is fantastic
  • Decent everyday performance
  • IP68 rating
  • Good battery backup
  • Bad
  • Doesn't come cheap
  • No charger in the box
  • Periscope and ultra-wide camera performance inconsistent
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.