Flipkart Independence Day Sale 2025: 13 अगस्त से फिर शुरू होगी फ्लिपकार्ट सेल, डील्स और ऑफर्स का हुआ खुलासा

Flipkart Independence Day Sale के दौरान 78 Freedom Deals, Rush Hours Deals, Budget Deals, Basket Bonus, Jackpot Deals और Exchange Hours जैसे लिमिटेड डील्स भी मिलने वाले हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 अगस्त 2025 16:53 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart Independence Day Sale 2025 की 13 अगस्त से वापसी
  • स्मार्टफोन्स, लैपटॉप, टीवी और होम अप्लायंसेज पर भारी डिस्काउंट
  • Canara Bank क्रेडिट कार्ड पर 10% एक्स्ट्रा छूट

Flipkart Independence Day Sale 2025 के दौरान Canara Bank क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर 10% की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी

Photo Credit: Flipkart

Flipkart Independence Day Sale 2025 की 13 अगस्त से वापसी हो रही है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने सेल की घोषणा कर दी है। इस सेल को 1-8 अगस्त को भी चलाया गया था और अब पांच दिन के अंतराल के बाद इसे वापस शुरू किया जा रहा है। इस बार समाप्ति की तारीख पर पर्दा बनाया हुआ है। इस सेल के दौरान भी पहले की तरह ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, होम और कई अन्य कैटेगरी में धमाकेदार ऑफर्स मिलने का दावा किया गया है। सेल में खास फोकस स्मार्टफोन्स, लैपटॉप, टेलीविजन, हेडफोन्स और बड़े होम अप्लायंसेज पर रहेगा। डील्स के साथ बैंक ऑफर्स का फायदा भी मिलेगा।

Flipkart Independence Day Sale 2025: Offers

Flipkart Independence Day Sale की शुरुआत 13 अगस्त से हो रही है। इस दौरान प्रोडक्ट्स के प्राइस पर डिस्काउंट तो मिलेगा ही, साथ ही यदि ग्राहक अपनी खरीदारी Canara Bank क्रेडिट कार्ड से करेंगे, तो उन्हें 10% की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी। वहीं, Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 5% फ्लैट कैशबैक मिल सकता है। इतना ही नहीं, सेल के दौरान चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर एक्सचेंज बोनस मिल सकता है। साथ ही, No Cost EMI ऑफर्स भी रहेंगे।

सेल के दौरान 78 Freedom Deals, Rush Hours Deals, Budget Deals, Basket Bonus, Jackpot Deals और Exchange Hours जैसे लिमिटेड डील्स भी मिलने वाले हैं।

Flipkart Independence Day Sale 2025: Deals

Flipkart Independence Day Sale के दौरान कई पॉपुलर स्मार्टफोन्स पर कीमतों में बड़ी कटौती होगी। iPhone 16 और Samsung Galaxy S24 FE को सेल में स्पेशल प्राइस पर लाया जाएगा। साथ ही OPPO K13 Turbo सीरीज (Turbo और 5G मॉडल्स) भी लॉन्च ऑफर्स के साथ आएगी। Motorola Edge 50 Fusion और Edge 50 Ultra पर भी डिस्काउंट मिलेगा। Flipkart ने सेल से पहले ग्राहकों को Galaxy S24, Vivo T4 5G, Realme P3 5G, Nothing Phone 2 Pro, Moto G45, Samsung Galaxy A35 5G और Nothing Phone 3(a) को विशलिस्ट करने की सलाह दी है, जिससे इशारा मिलता है कि इन स्मार्टफोन मॉडल्स पर भी डिस्काउंट या डील मिलने वाली है।

Intel Core 5i सीरीज प्रोसेसर वाले लेटेस्ट लैपटॉप 3X,990 रुपये से शुरू होंगे, जबकि Flipkart के मुताबिक, Intel Core Ultra सीरीज चिपसेट वाले लैपटॉप की शुरुआती कीमत 45,990 रुपये रहेगी। Acer Swift सीरीज 47,990 रुपये से शुरू होगी। हाई-परफॉर्मेंस Acer Predator गेमिंग लैपटॉप को 16,889 रुपये प्रति माह की EMI पर खरीदा जा सकेगा। ASUS ExpertBook की कीमत 29,990 रुपये बताई जा रही है। वहीं, Motobook 60 सीरीज के लैपटॉप 50%  के डिस्काउंट पर मिलने की बात कही गई है।

Flipkart का Independence Day Sale पेज कहता है कि TCL के 2025 Google OLED TV 13,490 रुपये से शुरू होंगे, जबकि Mini LED QLED 24,740 रुपये में उपलब्ध रहेगा। 50 इंच और उससे बड़े टीवी 21,999 रुपये से शुरू होंगे।

ब्रांडेड हेडफोन्स 1,399 रुपये से शुरू होंगे, वहीं प्रीमियम ऑडियो डिवाइस लिमिटेड-टाइम फ्लैश सेल में कम कीमत पर मिलेंगे।

सेल के दौरान हाई कैपेसिटी रेफ्रिजरेटर्स और टॉप-रेटेड एयर कंडीशनर्स पर भी भारी डिस्काउंट मिलने का दावा किया गया है। साथ ही किचन अप्लायंसेज जैसे इलेक्ट्रिक केटल्स 999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होंगे।

Flipkart Independence Day Sale 2025 कब शुरू होगी?

Flipkart Independence Day Sale 13 अगस्त 2025 से शुरू हो रही है।

किन प्रोडक्ट कैटेगरी पर डिस्काउंट मिलेगा?

स्मार्टफोन्स, लैपटॉप, टीवी, हेडफोन्स, होम अप्लायंसेज और किचन अप्लायंसेज पर ऑफर्स मिलेंगे।

बैंक ऑफर्स क्या हैं?

Canara Bank क्रेडिट कार्ड पर 10% अतिरिक्त छूट और Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड पर 5% फ्लैट कैशबैक मिलेगा।

सेल में कौन-कौन से पॉपुलर स्मार्टफोन ऑफर पर होंगे?

iPhone 16, Samsung Galaxy S24 FE, OPPO K13 सीरीज, Moto Edge 50 Fusion और Edge 50 Ultra पर स्पेशल प्राइस ऑफर होंगे।

लैपटॉप पर ऑफर्स क्या हैं?

Intel Core 5i सीरीज वाले लैपटॉप ₹3X,990 से और Intel Core Ultra सीरीज वाले लैपटॉप 45,990 रुपये से शुरू होंगे।

टीवी डील्स में क्या मिलेगा?

TCL 2025 Google OLED TV 13,490 रुपये से, Mini LED QLED 24,740 से और 50-इंच+ टीवी 21,999 रुपये से मिलेंगे।

क्या लिमिटेड टाइम डील्स भी होंगी?

हां, 78 Freedom Deals, Rush Hours Deals, Budget Deals, Jackpot Deals और Exchange Hours ऑफर्स मिलेंगे।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maruti Suzuki ने लॉन्च की e Vitara, जानें प्राइस, रेंज
  2. Vivo V70, Vivo V70 Elite भारत में 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  3. 24 घंटे में 2.5 लाख AI Pledge, भारत ने बनाया Guinness वर्ल्ड रिकॉर्ड
  4. 365 दिनों तक 900GB से ज्यादा डेटा, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar, Google Gemini AI वाला धांसू Jio प्ला
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V70, Vivo V70 Elite भारत में 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  2. 24 घंटे में 2.5 लाख AI Pledge, भारत ने बनाया Guinness वर्ल्ड रिकॉर्ड
  3. 365 दिनों तक 900GB से ज्यादा डेटा, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar, Google Gemini AI वाला धांसू Jio प्लान!
  4. राशन कार्ड में नहीं किया KYC तो राशन मिलना हो जाएगा बंद, घर बैठे ऐसे चेक करें अपडेट हुआ या नहीं
  5. Vivo V70 5G सीरीज आज हो रही भारत में लॉन्च, ऐसे देखें लाइव इवेंट, जानें फीचर्स और कीमत
  6. Generative AI: IIT मद्रास से 'बिजनेस AI' टूल सीखने का सुनहरा मौका! 19 फरवरी तक आवेदन पर मिलेगा 8 हजार रुपये का फायदा
  7. क्या है NCERT का e-Jaadui Pitara ऐप? कैसे करेगा बच्चों की सीखने में मदद
  8. 7000mAh बैटरी वाला Infinix XPAD 30E टैबलेट AI लर्निंग फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  9. JioHome का क्रिकेट ऑफर, हाई क्वालिटी में देखें ICC T20 वर्ल्ड कप, साथ में 1457 रुपये के फायदे बिलकुल फ्री
  10. Infinix Note Edge 5G vs Poco M8 5G vs OnePlus Nord CE 5 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.