Flipkart Black Friday सेल का आगाज़, इन स्मार्टफोन पर मिल रहे हैं बेहतरीन डील्स और ऑफर्स

Flipkart Black Friday सेल के दौरान 64 जीबी स्टोरेज वाले iPhone SE (2020) बेस मॉडल की कीमत 32,999 रुपये हो गई है, जो लगभग 7,000 रुपये कम है, क्योंकि ऐप्पल इंडिया स्टोर पर इसकी कीमत 39,900 रुपये है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 26 नवंबर 2020 19:22 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart Black Friday सेल की आज से शुरुआत हो गई है
  • सेल के दौरान कई स्मार्टफोन पर बेहतरीन डील्स और ऑफर्स मिल रहे हैं
  • सेल 30 नवंबर रात 11:59 बजे तक चलेगी

सेल के दौरान LG G8X को 70,000 रुपये के बजाय 27,990 रुपये में खरीदा जा सकता है

Flipkart Black Friday Sale शुरू हो गई है और यह Xiaomi, Realme, Oppo, Samsung के स्मार्टफोन समेत कई अन्य ब्रांड्स के स्मार्टफोन पर अच्छी छूट लेकर आई है। यह सेल 30 नवंबर तक चलेगी और उसी दिन Moto G 5G भी लॉन्च होगा। सेल में Samsung Galaxy S20+ एक बार फिर छूट के साथ उपलब्ध है, वो भी फ्लिपकार्ट के स्मार्ट अपग्रेड विकल्प के साथ। LG G8X, Galaxy Note 10+, Oppo F15, Motorola Razr समेत कई अन्य स्मार्टफोन पर बेहतरीन डील्स और ऑफर्स की पेशकश की जा रही है। SBI क्रेडिट कार्ड धारक ईएमआई लेनदेन पर पांच प्रतिशत कैशबैक भी प्राप्त कर सकते हैं।

Flipkart Black Friday सेल पांच दिनों तक चलेगी और 30 नवंबर को खत्म होगी। सेल के दौरान, इच्छुक ग्राहक Realme Narzo 20 Pro के 6 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,999 रुपये में खरीद सकते हैं। Poco M2 की शुरआत 9,999 रुपये से हो रही है। Samsung Galaxy F41 के 6 जीबी + 64  जीबी स्टोरेज मॉडल को 15,499 रुपये में बेचा जा रहा है, जो 500 रुपये की छूट होती है।
Advertisement

सेल के दौरान 64 जीबी स्टोरेज वाले iPhone SE (2020) बेस मॉडल की कीमत 32,999 रुपये हो गई है, जो लगभग 7,000 रुपये कम है, क्योंकि ऐप्पल इंडिया स्टोर पर इसकी कीमत 39,900 रुपये है। इसके अलावा, iPhone XR का बेस 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 38,999 रुपये में बेचा जा रहा है, जो आमतौर पर 47,900 रुपये में मिलता है। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले Motorola G9 को 9,999 रुपये में बेचा जा रहा है, यानी इसकी मूल कीमत से 2,500 कम।

Samsung Galaxy S20+ के 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है और साथ ही नो-कॉस्ट ईएमआई प्लान भी मिल रहे हैं। ग्राहक फ्लिपकार्ट के स्मार्ट अपग्रेड विकल्प के साथ इसे 35,498 रुपये में खरीद सकते हैं। इसी तरह, Galaxy Note 10+ के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये है और स्मार्ट अपग्रेड के साथ यह 38,998 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Advertisement

4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वाला Oppo F15 14,990 रुपये में खरीदा जा सकता है, जो 2,000 रुपये की छूट है। सैमसंग का Galaxy A70s का 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है। इस वेरिएंट को हाल ही में भारत में 3,000 रुपये की कटौती मिली थी, जिसके बाद इसकी कीमत 25,999 रुपये हो गई थी। फोन के 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ब्लैक फ्राइडे सेल के लिए 25,999 रुपये हो गई है।
Advertisement

6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ LG G8X को 70,000 रुपये के बजाय 27,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। Motorola Razr (2019) भी भारी छूट के साथ 74,999 रुपये में खरीदा जा सकता है और इसमें नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प भी हैं।

Moto G 5G 30 नवंबर को यानी सेल के आखिरी दिन दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। फोन की कीमत अभी तक सामने नहीं आई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  3. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  5. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  6. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  7. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  9. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.