Flipkart Sale: iPhone 7 और Lenovo Phab 2 समेत कई प्रोडक्ट पर मिल रहे हैं शानदार ऑफर

फ्लिपकार्ट की बिग फ्रीडम सेल शुरू हो गई है, और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज से ही अमेज़न पर भी ग्रेट इंडियन सेल की शुरुआत हो गई है। फ्लिपकार्ट सेल, 11 अगस्त 2017 तक चलेगी। और उम्मीद के मुताबिक सेल में आईफोन 7 और लेनोवो फैब 2 समेत कई स्मार्टफोन पर छूट दी जा रही है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 अगस्त 2017 11:30 IST
फ्लिपकार्ट की बिग फ्रीडम सेल शुरू हो गई है, और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज से ही अमेज़न पर भी ग्रेट इंडियन सेल की शुरुआत हो गई है। फ्लिपकार्ट सेल, 11 अगस्त 2017 तक चलेगी। और उम्मीद के मुताबिक सेल में आईफोन 7 और लेनोवो फैब 2 समेत कई स्मार्टफोन पर छूट दी जा रही है। अगर आपके पास एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट और डेबिट कार्ड है  तो, आपको 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा।

हमने आपके लिए फ्लिपकार्ट की सेल में मिलने वाली सबसे बेहतर डील को चुना है, जिनके तहत स्मार्टफोन, एलईडी टीवी, मोबाइल एक्सेसरी, एलईडी टीवी और कई दूसरे प्रोडक्ट पर शानदार ऑफर हैं।
Advertisement

ऐप्पल आईफोन 7 32 जीबी
ऐप्पल आईफोन 7 32 जीबी वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये (एमआरपी 56,200 रुपये) है। आईफोन की यह अब तक की सबसे कम कीमत में से एक है। इसके अलावा 15,600 रुपये तक का अतिरिक्त एक्सचेंज ऑफर है और इसके अलावा एचडीएफसी बैंक कार्ड के साथ भुगतान करने पर फ्लिपकार्ट सेल में 1,750 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलेगा। अमेज़न की ग्रेट इंडियन सेल में भी यही ऑफर दिया जा रहा है, लेकिन अगर आप फ्लिपकार्ट के एक्सचेंज ऑफर या एचडीएफसी बैंक कार्ड पर मिल रहा फायदा लेना चाहते हैं तो यह डील आपके लिए है। आईफोन 7 में ऐप्पल का ए10 चिप और 4.7 इंच रेटिन एचडी डिस्प्ले है। इस फोन में एक 12 मेगापिक्सल क प्राइमरी और 7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Advertisement

कीमत: 42,999 रुपये (एमआरपी- 56,200 रुपये)
लिंक: फ्लिपकार्ट

Advertisement
लेनोवो फैब 2 32 जीबी
लेनोवो फैब 2 32 जीबी फैबलेट की कीमत 'द बिग फ्रीडम सेल' के दौरान 9,999 रुपये (एमआरपी 10,999 रुपये) पर आ गई है। इसके अलावा, फोन पर 9,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी है। लेनोवो फैब 2 में 6.4 इंच एचडी डिस्प्ले और फोन में एमटीके8735 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम है। इस फोन में एक 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगपिक्सल फ्रंट कैमरा है।
Advertisement

कीमत:  9,999 रुपये (एमआरपी- 10,999 रुपये)
लिंक: फ्लिपकार्ट

Advertisement
ऐप्पल आईफोन 6एस 32 जीबी
फ्लिपकार्ट पर आईफोन 6एस 32 जीबी की कीमत 35,999 रुपये (एमआरपी 46,900 रुपये) तक आ गई है। एक्सचेंज ऑफर के तहत फोन पर 15,600 रुपये तक का अधिकतम डिस्काउंट पा सकते हैं और इसके अलावा सेल के दौरान एचडीएफसी बैंक के साथ 1,750 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। आईपोन 6एस में एक 4.7 इंच रेटिना एचडी डिस्प्ले और ऐप्पल का ए9 चिप है। स्मार्टफोन में एक 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

कीमत: 35,999 रुपये (एमआरपी- 46,900 रुपये)
लिंक: फ्लिपकार्ट

ऐप्पल आईपैड प्रो 64 जीबी 10.5 इंच वाई-फाई
लेटेस्ट आईपैड प्रो 64 जीबी 10.5 इंच वाई-फाई की कीमत 47,405 रुपये तक आ गई है, जबकि इसकी एमआरपी 50,800 रुपये है। इस डिवाइस पर फ्लिपकार्ट की बिग फ्रीडम सेल के दौरान एचडीएफसी बैंक कार्ड पर 1,750 रुपये की छूट भी मिलेगी। लेटेस्ट आईपैड प्रो के लिए यह एक बेहद अच्छी डील है। नए आईपैड प्रो 10.5 इंच में ए10एक्स प्रोसेसर और ऐप्पल की प्रो-मोशन टेक्नोलॉजी है। आईपैड प्रो में चार स्पीकर हैं। 10.5 इंच डिस्प्ले का रिज़ॉल्यूशन 2224x1668 पिक्सल्स है। इस डिवाआइस में 12 मेगापिक्सल का रियर और 7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

कीमत: 47,405 रुपये (एमआरपी- 50,800 रुपये)
लिंक: फ्लिपकार्ट

सोनी ब्राविया 40 इंच फुल एचडी एलईडी टीवी
सोनी ब्राविया 40 इंच फुल एलईडी टीवी फ्लिपकार्ट सेल में (मॉडल: KVL–40R352D) 38,999 रुपये (एमआरपी- 47,900 रुपये) में मिल रही है। इस टीवी को नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर के तहत खरीदा जा सकता है। इसके अलावा 12,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर और एचडीएफसी बैंक कार्ड पर 1,750 रुपये की छूट का भी ऑफर है। सोनी ब्राविया 40 इंच फुल एचडी एलईडी टीवी में दो एचडीएमआई पोर्ट और एक सिंगल यूएसबी पोर्ट है।  

कीमत: 38,999 रुपये (एमआरपी- 47,900 रुपये)
लिंक: फ्लिपकार्ट

लेनोवो पीए 10400 एमएएच पावर बैंक
फ्लिपकार्ट पर लेनोवो पीए 10400 एमएएच पावर बैंक 849 रुपये (एमआरपी- 2,499 रुपये) में मिल रहा है। 10400 एमएएच पावर बैंक के लिए यह एक शानदार ऑफर है। अगर आप कोई पावर बैंक खरीदने की सोच रहे हैं तो यह पावर बैंक एक अच्छा ऑफर है। लेनोवो के पावर बैंक में दो यूएसबी पोर्ट है।

कीमत: 849 रुपये (एमआरपी- 2,499 रुपये)
लिंक: फ्लिपकार्ट

गूगल पिक्सल एक्सएल 32 जीबी
गूगल पिक्सल एक्सएल 32 जीबी स्मार्टफोन 48,999 रुपये में उपलब्ध है जबकि इसकी असल कीमत 67,000 रुपये है। पुराने स्मार्टफोन के साथ एक्सचेंज ऑफर में खरीदने पर 15,600 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी फ्लिपकार्ट सेल में मिलेगा। अगर आप इस साल आने वाले पिक्सल 2 एक्सएल स्मार्टफोन को खरीदने के इच्छुक नहीं हैं, तो इस कीमत में पिक्सल एक्सएल एक शानदार स्मार्टफोन है। पिक्सल एक्सएल में 5.5 इंच क्वाडएचडी डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट है। फोन एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर चलता है।  

अगर आप छोटे गूगल पिक्सल पर डील चाहते हैं, तो आप अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल में हमारे द्वारा चुनी गईं डील के बारे में जान सकते हैं।

कीमत: 48,999 रुपये (एमआरपी- 67,000 रुपये)
लिंक: फ्लिपकार्ट

इसके अलावा फ्लिपकार्ट बिग फ्रीडम सेल में कई स्मार्टफोन और प्रोडक्ट पर नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी हैं। सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स, सैमसंग गैलेक्सी जे7 मैक्स, मोटोई4 प्लस, मोटो जी5 प्लस, मोटो एम और सैमसंग गैलेक्सी ऑन 8 समेत कई स्मार्टफोन पर शानदार ऑफर हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  2. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  3. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  4. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  6. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  7. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  3. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  4. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  5. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  7. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  8. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  9. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  10. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.