• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Flipkart Big Dussehra Sale 2022 5 अक्टूबर से! इलेक्ट्रॉनिक्स, टीवी पर 80% तक डिस्काउंट, जानें सब कुछ

Flipkart Big Dussehra Sale 2022 5 अक्टूबर से! इलेक्ट्रॉनिक्स, टीवी पर 80% तक डिस्काउंट, जानें सब कुछ

फ्लिपकार्ट की ओर से कुछ चुनिंदा मोबाइल फोन्स पर प्रोटेक्शन प्लान भी दिया जाएगा, जिसकी कीमत 199 रुपये से शुरू होगी, ऐसा कहा गया है।

Flipkart Big Dussehra Sale 2022 5 अक्टूबर से! इलेक्ट्रॉनिक्स, टीवी पर 80% तक डिस्काउंट, जानें सब कुछ

Flipkart Big Dussehra Sale 2022 5 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक चलेगी

ख़ास बातें
  • Realme, Poco, Samsung, Oppo फोन्स पर होगी भारी छूट
  • चुनिंदा मोबाइल फोन्स पर प्रोटेक्शन प्लान भी मिलेंगे
  • एक्सचेंज ऑफर के साथ-साथ नो कोस्ट ईएमआई ऑप्शन भी होगा
विज्ञापन
Flipkart Big Dussehra Sale 2022 की डेट ई-कॉमर्स साइट ने घोषित कर दी है। फ्लिपकार्ट की बिग दशहरा सेल 2022 5 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। अगर आपने Flipkart Big Billion Days sale को मिस कर दिया है तो निराश न हों, कंपनी एक और धमाकेदार सेल जल्द लेकर आ रही है। सेल में HDFC बैंक कार्ड होल्डर्स को 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा Flipkart Pay Later यूजर्स के लिए ईएमआई ऑप्शन भी होंगे। 
 

Flipkart Big Dussehra Sale 2022 कब शुरू होगी?

जैसा कि पहले बताया गया है, बिग दशहरा सेल इस साल 5 अक्टूबर से शुरू हो रही है और 8 अक्टूबर तक चलेगी। फ्लिपकार्ट के प्लस मेंबर्स के लिए सेल एक दिन पहले से शुरू हो जाएगी। 


Flipkart Big Dussehra Sale 2022 में क्या होगा खास?

Flipkart ने सेल के लिए कुछ डील्स का खुलासा करना भी शुरू कर दिया है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि सेल में बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन्स पर भारी छूट मिलेगी। इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए कंपनी ने 80% तक के डिस्काउंट की घोषणा की है, जिसके लिए टीजर भी शुरू हो चुके हैं। टीवी और होम अप्लायंसेज पर 75% तक का डिस्काउंट होगा। सेल में आपको पेमेंट और एक्सचेंज ऑफर भी मिलेंगे। 

सेल में Realme, Poco, Samsung, Oppo, Vivo, Apple, Xiaomi, और Motorola के स्मार्टफोन्स पर भारी छूट मिलने की बात की जा रही है। अगर आप अपने स्मार्टफोन को अपग्रेड करना चाहते हैं तो इसमें एक्सचेंज ऑफर के साथ-साथ नो कोस्ट ईएमआई ऑप्शन भी होगा। Flipkart Pay Later के माध्यम से पेमेंट करने पर 500 रुपये का गिफ्ट वाउचर भी कस्टमर्स को मिलेगा।  

इतना ही नहीं, फ्लिपकार्ट की ओर से कुछ चुनिंदा मोबाइल फोन्स पर प्रोटेक्शन प्लान भी दिया जाएगा, जिसकी कीमत 199 रुपये से शुरू होगी, ऐसा कहा गया है। Big Dussehra Sale 2022 के लिए कंपनी की ओर से आने वाले दिनों में और भी धमाकेदार डील्स की घोषणा की जा सकती है। इसलिए अपडेटेड रहने के लिए आप गैजेट्स 360 विजिट करते रहें। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हरप्रीत सिंह

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में कम्युनिटी मैनेजर हैं। इन्हें टेक्नोलॉजी ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »