Flipkart Sale 2025: 27 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 16, देखें डील

Flipkart Big Billion Days Sale 2025 में आईफोन 16 पर जबरदस्त ऑफर मिल रहे हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 सितंबर 2025 07:44 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 16 में Apple A18 प्रोसेसर दिया गया है।
  • iPhone 16 में 48 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा है।
  • iPhone 16 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है।

iPhone 16 में 48 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Apple

Flipkart Big Billion Days Sale 2025 में आईफोन पर जबरदस्त ऑफर मिल रहे हैं। अगर आप सस्ते दामों में नया आईफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो बीते साल लॉन्च हुआ iPhone 16 बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। ई-कॉमर्स साइट 23 सितंबर से शुरू हुई फेस्टिवल सेल में आईफोन 16 पर भारी कीमत में कटौती के साथ-साथ शानदार बैंक ऑफर की पेशकश कर रही है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में अतिरिक्त बचत का लाभ उठाया जा सकता है। आइए iPhone 16 पर मिलने वाली डील और ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

iPhone 16 Price & Offers

फ्लिपकार्ट सेल में iPhone 16 महज 51,999 रुपये में मिल रहा है। हालांकि, वर्तमान में यह आईफोन ई-कॉमर्स साइट पर 69,999 रुपये में लिस्टेड है। आपको बता दें कि आईफोन 16 सितंबर, 2024 में 79,900 रुपये में लॉन्च किया गया था,  जिस हिसाब से 27,901 रुपये सस्ता मिल रहा है। सेल के दौरान बैंक ऑफर में Axis Bank और ICICI Bank क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद प्रभावी कीमत कम हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर भी बचत हो सकती है।

Advertisement

iPhone 16 Features & Specifications

iPhone 16 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1179x2556 पिक्सल और 2000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इस आईफोन में ऑक्टा कोर Apple A18 प्रोसेसर दिया गया है। यह आईफोन iOS 18 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस आईफोन के रियर में f/1.6 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा, f/1.6 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल 2x टेलीफोटो कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/1.9 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। डाइमेंशन की बात करें तो इस आईफोन की लंबाई 147.6 मिमी, चौड़ाई 71.6 मिमी, मोटाई 7.8 मिमी और वजन 170 ग्राम है। यह आईफोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.