Flipkart Big Billion Days Sale 2025: 30 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S24 FE

Flipkart Big Billion Days Sale 2025 सेल चल रही है और इस दौरान Samsung Galaxy S24 FE पर काफी तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 सितंबर 2025 07:44 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S24 FE में 6.7 इंच की डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy S24 FE में Exynos 2400e प्रोसेसर मिलता है।
  • Samsung Galaxy S24 FE में 50 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।

Samsung Galaxy S24 FE में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Samsung

Flipkart Big Billion Days Sale 2025 चल रही है और इस दौरान स्मार्टफोन पर काफी तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप Samsung Galaxy S24 FE खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका बेहतर साबित हो सकता है। सेल के दौरान Samsung स्मार्टफोन पर कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर से भारी बचत हो रही है। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देने पर अतिरिक्त बचत भी हो सकती है। आइए Galaxy S24 FE पर मिलने वाली डील और ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy S24 FE Price & Offers

Samsung Galaxy S24 FE का 8GB RAM/128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 29,999 रुपये में उपलब्ध हो रहा है। बैंक ऑफर की बात करें तो Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5% कैशबैक मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत कम हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में 22,960 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले डिवाइस की मौजूदा स्थिति और मॉडल पर निर्भर करता है। यह स्मार्टफोन बीते साल सितंबर में 59,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, जिस हिसाब से 30,000 रुपये सस्ता मिल रहा है।

Samsung Galaxy S24 FE Features, Specifications

Samsung Galaxy S24 FE में 6.7 इंच की फुल एचडी+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2340 पिक्‍सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इस फोन में कंपनी का Exynos 2400e प्रोसेसर मिलता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में 4700mAh की बैटरी आती है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप के लिए Galaxy S24 FE के रियर में ओआईएस सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम वाला 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस है।  कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस में ड्यूल सिम 5G, एलटीई, वाई-फाई 6E, ब्‍लूटूथ 5.3 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.