Flipkart Big Billion Days सेल 2021 जल्द होगी शुरू: iPhone 12 समेत कई फोन पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट

Flipkart Big Billion Days Sale 2021 की शुरुआत जल्द होने वाली है। फिलहाल, ई-कॉमर्स जाइंट ने सेल की तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन कंपनी ने सेल को समर्पित माइक्रोसाइट के जरिए प्रोडक्ट और कैटेगरी पर मिलने वाले डिस्काउंट ऑफर्स की जानकारी दे दी है।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 15 सितंबर 2021 15:10 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart Big Billion Days में मिलेंगे कई ऑफर्स
  • फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ में कई प्रोडक्ट्स होंगे लॉन्च
  • iPhone 12 का 64GB स्टोरेज वेरिएंट 66,999 रुपये में है लिस्ट
Flipkart Big Billion Days Sale 2021 की शुरुआत जल्द होने वाली है। फिलहाल, ई-कॉमर्स जाइंट ने सेल की तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन कंपनी ने सेल को समर्पित माइक्रोसाइट के जरिए प्रोडक्ट और कैटेगरी पर मिलने वाले डिस्काउंट ऑफर्स की जानकारी दे दी है। इस बिग बिलियन डेज़ सेल में स्मार्टफोन, इलेक्ट्रोनिक्स, टीवी, फैशन आदि पर डिस्काउंट ऑफर मिलने वाले हैं। फ्लिपकार्ट iPhone 12 स्मार्टफोन पर भी बंपर डिस्काउंट ऑफर देने वाला है। Realme 4K Google TV Stick को भी आगामी सेल के दौरान लॉन्च किया जाने वाला है।

Flipkart's Big Billion Days सेल जल्द ही शुरू होने वाली है। बिग बिलियन डेज़ सेल को समर्पित माइक्रोसाइट बनाई गई है, हालांकि इस साइचट पर सेल की तारीख का खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि, इससे यह खुलासा होता है कि सेल में ज्यादातर प्रोडक्ट्स पर 80 प्रतिशत तक की छूट मिलने वाली है। सेल में स्पेशल ऑफर्स के लिए ई-कॉमर्स साइट ने Axis Bank और ICICI Bank के साथ साझेदारी की है। इसके अलावा, कैशबैक ऑफर के लिए Paytm के साथ पार्टनर्शिप की गई है।

बिग बिलियन डेज़ स्पेशल के तहत फ्लिपकार्ट कंपनी Soundcore Life Note E Saina Nehwal Edition ईयरफोन, MSI GF63 Thin Core i5 गेमिंग लैपटॉप, Boult Audio Soul Pods ईयरफोन और Fire-Boltt Max स्मार्टवॉच लॉन्च करने वाली है। माइक्रोसाइट पर यह भी उल्लेख किया गया है कि Boat स्मार्टवॉच पर 70 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा जबकि Boat स्पीकर पर 80 प्रतिशत तक की छूट मि रही है। Dizo ईयरफोन पर 60 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी और इंटेल सेलैस लैपटॉप 40 प्रतिशत तक की छूट के साथ खरीद के लिए उपलब्ध होंगे।

माइक्रोसाइट पर उन डील्स की जानकारी नहीं दी गई है जो फ्लिपकार्ट स्मार्टफोन्स पर देने वाला है। हालांकि, iPhone 12 फोन का 64 जीबी वेरिएंट 66,999 रुपये के साथ लिस्ट है, जबकि ऐप्पल साइट पर यह 65,900 रुपये के साथ उपलब्ध है। फोन का 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 71,999 रुपये के साथ लिस्ट है, जबकि ऐप्पल साइट पर इसकी कीमत 71,900 रुपये लिस्ट है। 256 जीबी स्टोरेज की बात करें, तो यह फ्लिपकार्ट पर 81,990 रुपये के साथ लिस्ट है, जबकि ऐप्पल साइट पर इसकी कीमत 80,900 रुपये लिस्ट है। 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज की लॉन्च कीमत क्रमश: 79,900 रुपये, 84,900 रुपये और 95,900 रुपये थी। ऐप्पल ने iPhone 13 लॉन्च के बाद आईफोन 12 की कीमतों को सस्ता कर दिया है।
Advertisement

Realme 4K Google TV Stick को लेकर कहा जा रहा है कि इसे Flipkart's Big Billion Days Sale 2021 के दौरान लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि रियलमी 4के गूगल टीवी स्टिक की कीमत क्या होगी और इसके स्पेसिफिकेशन क्या होंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Versatile cameras
  • Sharp, bright display
  • Good battery life
  • Bad
  • Standard display refresh rate, intrusive notch
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए15 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 15

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  7. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  8. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.