Redmi K50 सीरीज की पहली सेल का रिकॉर्ड, 5 मिनट में बिके 3.3 लाख से ज्‍यादा स्‍मार्टफोन

इन फोन्‍स में लिक्विड कूलिंग तकनीक के साथ मीडियाटेक का दमदार प्रोसेसर, 120Hz रिफ्रेश रेट और Dolby Vision की क्षमता वाला 2K रेजॉलूशन डिस्प्ले दिया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 मार्च 2022 13:50 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K50 Pro की कीमत CNY 2,999 (लगभग 35,900 रुपये) से शुरू होती है।
  • Redmi K50 की कीमत CNY 2,399 (लगभग 28,700 रुपये) रुपये से शुरू होती है
  • ये फोन डिम लाइट, फैंटेसी, इंक फेदर और सिल्वर ट्रेस कलर वेरिएंट में आए हैं

दोनों ही फोन 5G इनेबल्‍ड हैं। इन डिवाइसेज के साथ ही रेडमी ने Redmi K40S को भी लॉन्‍च किया था।

शाओमी (Xiaomi) के सब ब्रैंड रेडमी (Redmi) के दो स्‍मार्टफोन ‘Redmi K50' और ‘Redmi K50 Pro' ने अपनी पहली सेल में ही रिकॉर्ड बना दिया है। कंपनी ने कन्‍फर्म किया है कि उसने सिर्फ 5 मिनट में Redmi K50 सीरीज की 3 लाख 30 हजार से ज्‍यादा यूनिट्स बेची हैं। ये स्‍मार्टफोन पिछले हफ्ते चीन में लॉन्‍च किए गए थे और मंगलवार यानी आज इनकी पहली सेल हुई। इन फोन्‍स में लिक्विड कूलिंग तकनीक के साथ मीडियाटेक का दमदार प्रोसेसर, 120Hz रिफ्रेश रेट और Dolby Vision की क्षमता वाला 2K रेजॉलूशन डिस्प्ले दिया गया है। दोनों ही फोन 5G इनेबल्‍ड हैं। इन डिवाइसेज के साथ ही रेडमी ने Redmi K40S को भी लॉन्‍च किया था। 
 

Redmi K50 Pro और Redmi K50 के प्राइस 

Redmi K50 Pro की कीमत CNY 2,999 (लगभग 35,900 रुपये) से शुरू होती है, जो 8GB + 128GB वेरिएंट के दाम हैं। इसके 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 3,299 (लगभग 39,500 रुपये), 12GB + 256GB वेरिएंट के दाम CNY 3,599 (लगभग 43,100 रुपये) हैं। कंपनी 12GB + 512GB वेरिएंट भी लाई है, जिसकी कीमत CNY 3,999 (लगभग 47,900 रुपये) है।

बात करें Redmi K50 की, तो इसकी कीमत CNY 2,399 (लगभग 28,700 रुपये) रुपये से शुरू होती है, जो 8GB + 128GB वेरिएंट के दाम हैं। इसके 8GB + 256GB वेरिएंट के दाम CNY 2,599 (लगभग 31,100 रुपये) हैं। 12GB + 256GB वेरिएंट भी है, जिसके लिए CNY 2,799 (लगभग 33,500 रुपये) देने होंगे। दोनों स्मार्टफोन डिम लाइट, फैंटेसी, इंक फेदर और सिल्वर ट्रेस कलर वेरिएंट में उपलब्ध हैं।
 

Redmi K50 Pro के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

डुअल-सिम (नैनो) स्‍लॉट के साथ आने वाला Redmi K50 Pro स्‍मार्टफोन Android 12 पर बेस्‍ड MIUI 13 पर चलता है। इसमें 6.67 इंच का OLED 2K (1440×3200 पिक्सल) डिस्प्ले है, जिसमें डॉल्बी विजन, HDR10 + सपोर्ट और 120Hz का रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1,200 निट्स तक है और यह गोरिल्ला ग्लास विक्टस के प्रोटेक्‍शन के साथ आता है। यह डिवाइस मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 9000 प्रोसेसर लैस है, जिसे 12GB तक LPDDR5 रैम से जोड़ा गया है। 

Redmi K50 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें मेन लेंस 108 मेगापिक्सल का है, जिसमें Samsung S5KHM2 प्राइमरी सेंसर फ‍िट है। इसके अलावा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस और 2 मेगापिक्‍सल का मैक्रो लेंस फोन में दिया गया है। फोन में 20 मेगापिक्सल का सेल्‍फी कैमरा है, जिसमें सोनी IMX596 सेंसर लगा है। 

Redmi K50 Pro में 512GB तक इंटरनल स्टोरेज है। 5,000mAh की बैटरी से इसे पैक किया गया है, जिसे 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। दावा है कि यह फोन की बैटरी को 19 मिनट में 100 फीसदी तक चार्ज कर सकता है। फोन का वजन 201 ग्राम है। धूल और पानी से भी यह काफी हद तक बचा रहता है। इसी वजह से डिवाइस को IP53 रेटिंग मिली है।
Advertisement
 
 

Redmi K50 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Redmi K50 का सॉफ्टवेयर और डिस्प्ले स्पेसिफिकेशंस Redmi K50 Pro की तरह ही हैं। फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8100 प्रोसेसर दिया गया है, जो 12GB तक LPDDR5 रैम के साथ है।

Redmi K50 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें OIS के साथ 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्‍ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्‍सल का मैक्रो लेंस है। फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 
Advertisement

Redmi K50 में 256GB तक इंटरनल स्टोरेज है। बैटरी 5,500mAh की है, जिसे 67W फास्‍ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। दावा है कि यह 30 मिनट में 80 फीसदी बैटरी फुल कर देती है। इस फोन का वजन भी 201 ग्राम है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Freedom Sale में सस्ता हो गया OnePlus का 7000mAh बैटरी वाला फोन
  2. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  2. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Oppo, Samsung और Vivo के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट
  3. एमेजॉन की ग्रेट फ्रीडम सेल में प्रीमियम OLED TVs पर 1 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  4. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Lenovo, Acer, Samsung के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत से ज्यादा का डिस्काउंट
  5. Redmi 17 5G का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 7,500mAh बैटरी, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. Amazon Great Freedom Sale: ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 6a
  7. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  8. 8 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Lava Smart 4 लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Amazon Great Freedom Sale में गेमिंग लैपटॉप्स पर 65,000 रुपये तक डिस्काउंट 
  10. 120 इंच स्क्रीन पर सिनेमा दिखाएगा boAt का नया CineHead F1 Pro प्रोजेक्टर! इस कीमत में हुआ लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.