2007 में लॉन्च हुआ पहला iPhone 4GB मॉडल 1.5 करोड़ रुपये में बिका!

इसी फर्स्ट रिलीज का एक 8GB मॉडल इस साल फरवरी में 64,000 डॉलर (करीब 52 लाख रुपये) में निलाम हुआ था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 जुलाई 2023 19:04 IST
ख़ास बातें
  • फैक्टरी सील्ड iPhone 4GB को कुछ हफ्ते पहले LCG Auction में लिस्ट किया गया
  • बोली 30 जून को केवल 10,000 डॉलर (करीब 8.20 लाख रुपये) से शुरू हुई
  • जीतने वाली बोली 190,372 डॉलर (करीब 1.56 करोड़ रुपये) थी

एक सीलबंद 8GB मॉडल भी रविवार को निलाम हुआ, लेकिन केवल 39,339 डॉलर (करीब 32 लाख डॉलर) में

Photo Credit: lcgauction

लोगों द्वारा पुरानी चीजों को कीमती समझते हुए लाखों, करोड़ों और यहां तक कि अरबों में खरीदने के किस्से आपने सुने होंगे, लेकिन आपको कितनी हैरानी होगी, यदि हम आपको बताए कि एक व्यक्ति ने करीब 16 साल पहले लॉन्च हुए Apple iPhone को करोड़ों में खरीदा। हम ऐप्पल आईफोन प्रोडक्ट लाइनअप के पहले मॉडल की बात कर रहे हैं, जिसे स्टीव जॉब्स (Steve Jobs) द्वारा 2007 में पेश किया गया था। इस पहले iPhone मॉडल को दो स्टोरेज वेरिएंट 4GB और 8GB में लॉन्च किया गया था। उस समय इसकी कीमत 500 डॉलर से 600 डॉलर के बीच थी और आज इसके लिए एक व्यक्ति 1.90 लाख डॉलर देने के लिए राजी हो गया।

इस फर्स्ट रिलीज, फैक्टरी सील्ड iPhone 4GB को कुछ हफ्ते पहले LCG Auction में लिस्ट किया गया था। ऑक्शन कंपनी ने अनुमान लगाया था कि इस यूनिट को 50,000 से 100,000 डॉलर के बीच खरीदा जा सकता है। 9to5Mac के अनुसार, बोली को 30 जून को केवल 10,000 डॉलर (करीब 8.20 लाख रुपये) से शुरू किया गया। शुरुआत में बोली धीरे-धीरे आगे बढ़ी और रविवार, 16 जुलाई तक 42,000 डॉलर तक पहुंची थी।

रिपोर्ट बताती है कि इसके बाद, बोली तेजी से आगे बढ़ी और कई बोलियों के बाद, इसे जीतने वाली बोली 190,372 डॉलर (करीब 1.56 करोड़ रुपये) थी। 

रिपोर्ट के अनुसार, इसी फर्स्ट रिलीज का एक 8GB मॉडल इस साल फरवरी में 64,000 डॉलर (करीब 52 लाख रुपये) में निलाम हुआ था। इतना ही नहीं, एक अन्य सीलबंद 8GB मॉडल रविवार को केवल 39,339 डॉलर (करीब 32 लाख डॉलर) में बेचा गया।
Advertisement

अब अगर आपके मन भी सवाल आ रहा है कि 4GB मॉडल की मांग 8GB से ज्यादा कैसे थी, तो इसपर ऑक्शन का कहना है कि "मूल 4GB मॉडल को iPhone कलेक्टर्स के बीच “होली ग्रेल” माना जाता है। इसकी अत्यधिक कमी का सीधा संबंध इसके सीमित प्रोडक्शन से है। 29 जून, 2007 को 8GB मॉडल के साथ, 4GB मॉडल की शुरुआत धीमी बिक्री के कारण हुई। खरीदारों ने स्टोरेज स्पेस को दोगुना करने के लिए 100 डॉलर का अतिरिक्त भुगतान करना चुना। बिक्री में गिरावट के कारण Apple ने 4GB मॉडल को पहली बार रिलीज होने के दो महीने बाद ही 5 सितंबर, 2007 को बंद करने का फैसला लिया था।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  6. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  3. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  9. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  10. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.