दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट में यात्री के फोन में लगी आग

गुरुवार दोपहर करीब 12.45 बजे यह विमान सुरक्षित तरीके से दिल्ली हवाईअड्डे पर उतर गया।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2022 14:41 IST
ख़ास बातें
  • गुरुवार दोपहर यह विमान सुरक्षित दिल्‍ली एयरपोर्ट पर उतर गया
  • आग बुझाने वाले यंत्र की मदद से हालात को काबू में किया गया
  • किसी भी यात्री और चालक दल के सदस्‍यों को कोई नुकसान नहीं हुआ

बीते दिनों इसी तरह की एक और घटना में वनप्लस नॉर्ड 2 (OnePlus Nord 2) का इस्तेमाल करते समय एक यूजर के हाथों में विस्फोट हो गया था।

Photo Credit: Twitter/Lakshay Verma

इंडिगो की डिब्रूगढ़-दिल्ली फ्लाइट में एक पैसेंजर के मोबाइल फोन में आग लगने का मामला सामने आया है। एविएशन रेगुलेटर DGCA के अधिकारियों ने कहा है कि घटना के बाद केबिन क्रू ने आग बुझाने वाले यंत्र की मदद से हालात को काबू में कर लिया। अच्‍छी बात यह रही कि इस घटना में किसी भी यात्री और चालक दल के सदस्‍यों को कोई नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट 6E 2037 डिब्रूगढ़ से दिल्ली की ओर आ रही थी। यात्रा के दौरान एक केबिन क्रू मेंबर ने पैसेंजर के फोन से चिंगारी और धुआं निकलता हुआ देखा। सभी लोग अलर्ट हो गए और केबिन क्रू मेंबर ने फायर एक्सटिंग्यूशर की मदद से आग को बुझा दिया। गुरुवार दोपहर करीब 12.45 बजे यह विमान सुरक्षित तरीके से दिल्ली हवाईअड्डे पर उतर गया।

एक बयान में इंडिगो ने कहा है कि डिब्रूगढ़ से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 6E 2037 में मोबाइल की बैटरी के गर्म होने की घटना हुई थी। इंडिगो ने कहा है कि क्रू मेंबर्स को खतरनाक घटनाओं से निपटने के लिए ट्रेनिंग दी जाती है। इस मामले में भी हालात को जल्‍दी कंट्रोल कर लिया गया। इस वजह यात्रियों और प्रॉपर्टी को कोई नुकसान नहीं हुआ। 
Advertisement

बीते दिनों इसी तरह की एक और घटना में वनप्लस नॉर्ड 2 (OnePlus Nord 2) का इस्तेमाल करते समय एक यूजर के हाथों में विस्फोट हो गया था। अच्‍छी बात यह रही कि यूजर को कोई नुकसान नहीं हुआ। यह पहली बार नहीं है जब किसी स्मार्टफोन में विस्फोट हुआ है या आग लगी है। हाल ही में ऐसे कई मामले सामने आए हैं। इनमें ऐसी घटनाएं भी हैं, जिनमें यूजर्स गंभीर रूप से झुलस गए थे। पिछले साल नवंबर में एक और वनप्लस डिवाइस में विस्फोट हुआ था, जिससे यूजर को नुकसान हुआ। हालांकि कंपनी ने ग्राहक को पैसा का पैसा लौटा दिया और उसके मेडिकल खर्चों का भी ध्‍यान रखा। 

ऐसे ही एक और कथित मामले में पिछले साल OnePlus Nord 2 5G बेंगलुरु में एक महिला के स्लिंग बैग में फट गया था। प्रभावित यूजर के पति ने ट्विटर पर लोगों को दुर्घटना की जानकारी दी थी। अंकुर शर्मा ने बताया कि OnePlus Nord 2 में विस्फोट रविवार सुबह उस समय हुआ, जब उनकी पत्नी अपने स्लिंग बैग में स्मार्टफोन लेकर साइकिल से बाहर निकली थी। “अचानक फोन ब्लास्ट हो गया और उसमें से धुआं निकलने लगा। इस विस्फोट के कारण, वह दुर्घटना का शिकार हो गईं।”
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.