Enough Phone में 5.3 इंच का कॉम्पेक्ट डिस्प्ले दिया गया है।
Photo Credit: Enough Phone
Enough Phone में 5.3 इंच का कॉम्पेक्ट डिस्प्ले दिया गया है।
iPhone 13 Mini याद है? Enough नामक कंपनी ने इसी साइज का एक नया स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च किया है। इसमें 5.3 इंच का कॉम्पेक्ट साइज डिस्प्ले दिया गया है जैसा कि iPhone 13 Mini में भी मिलता है जो 5.4 इंच का डिस्प्ले है। MediaTek Dimensity 7500 चिप से लैस यह फोन 8GB रैम के साथ आता है। इसमें 3500mAh की बैटरी दी गई है। फोन में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। यह 5G कनेक्टिविटी से लैस है। Wi-Fi 6 जैसे फीचर्स भी हैं। फोन के साथ कंपनी ने फिजिकल सिम के अलावा eSIM लगाने का विकल्प भी दिया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स विस्तार से।
Enough Phone की कीमत 449 डॉलर (लगभग 42,000 रुपये) है। इसे Early Bird विकल्प के माध्यम से खरीदा जा सकता है। कंपनी फोन के साथ एक ग्लास का स्क्रीन प्रोटेक्टर भी दे रही है। बॉक्स में USB-C केबल भी है। अधिकारिक वेबसाइट (via) पर इसे लिस्ट किया गया है।
Enough Phone में 5.3 इंच का कॉम्पेक्ट डिस्प्ले दिया गया है। यह 1520 x 720 पिक्सल के रिजॉल्यूशन के साथ आता है। फोन 133 x 64 x 12mm साइज में आता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7500 चिपसेट लगा है जो 4nm प्रोसेसिंग पर बना है। साथ में 8GB रैम मिलती है, और 128GB स्टोरेज आती है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी मिल जाता है जिसकी मदद से स्टोरेज को एक्सपेंड किया जा सकता है।
कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। यह Sony IMX766 सेंसर से लैस होकर आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। फोन में 3,500mAh की बैटरी है। यह रिमूवेबल बैटरी है जिसे बदला भी जा सकता है। अन्य कनेक्टिविटी फीचर्स में 5G मौजूद है। साथ ही Wi-Fi 6 का सपोर्ट इसमें दिया गया है। फोन के साथ कंपनी ने फिजिकल सिम के अलावा eSIM लगाने का विकल्प भी दिया है। यह 3.5mm हेडफोन जैक को भी सपोर्ट करता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप