4जी वीओएलटीई सपोर्ट वाला 'मजबूत' फीचर फोन लॉन्च

एनर्जाइज़र ब्रांड के लाइसेंस वाली एवेनियर टेलीकॉम ने मंगलवार को एक नया फ़ीचर फोन लॉन्च कर दिया। Energizer Hardcase H240S एक 4जी फ़ीचर फोन है। गौर करने वाली बात है कियह फोन एंड्रॉयड पर चलता है, लेकिन इसमें गूगल प्ले एक्सेस नहीं है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 जनवरी 2018 11:19 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी का कहना है कि यह एक मजबूत टिकाऊ फोन है
  • यह फ़ीचर फोन डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस है
  • यह 4जी फ़ीचर फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है
एनर्जाइज़र ब्रांड के लाइसेंस वाली एवेनियर टेलीकॉम ने मंगलवार को एक नया फ़ीचर फोन लॉन्च कर दिया। Energizer Hardcase H240S एक 4जी फ़ीचर फोन है। गौर करने वाली बात है कियह फोन एंड्रॉयड पर चलता है, लेकिन इसमें गूगल प्ले एक्सेस नहीं है। यानी यूज़र को फोन में पहले से इंस्टॉल आए ऐप से ही काम चलाना होगा। कंपनी ने नए फ़ीचर फोन को एक बेहद टिकाऊ मोबाइल के तौर पर पेश किया है। यह हैंडसेट आईपी68 रेटिंग के साथ आता है यानी फोन को धूल व पानी से कोई नुकसान नहीं होगा। एवेनियर का कहना है कि फोन 1.2 मीटर की ऊंचाई से गिराने पर कोई नुकसान नहीं होगा क्योंकि यह एक शॉक-प्रूफ डिवाइस है। इसके अलावा कंपनी का दावा है कि फोन 30 मिनट तक 1.2 मीटर गहरे पानी में रहने पर भी ख़राब नहीं होगा।

यह फोन हाइब्रिड डुअल-सिम स्लॉट के साथ आता है यानी फोन में दो सिम कार्ड या एक सिम व एक माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल कर पाएंगे। एनर्जाइज़र हार्डकेस एच240एस एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है और इसमें 1 जीबी रैम है। फ़ीचर फोन में 2.4 इंच क्यूवीजीएस टीएफटी डिस्प्ले है जिसका पिक्सल रिज़ॉल्यूशन 240x320 है। फोन में क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737एम प्रोसेसर है जो 1.1 गीगाहर्ट्ज़ पर चलता है और ग्राफिक्स के लिए माली टी720 जीपीयू दिया गया है। हार्डकेस एच240एस में सोनी का 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। फोन में 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है लेकिन कंपनी का कहना है कि स्टोरेज को 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं।

कनेक्टिविटी के लिए यह मोबाइल 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है और यही फोन की सबसे बड़ी ख़ूबी है। इसके अलावा फोन में वाई-फाई 802.11 ए, ब्लूटूथ 4.0 और माइक्रो यूएसबी 2.0 जैसे फ़ीचर भी हैं। डिवाइस में जीपीएस, ए-जीपीएस और ग्लोनास व एक्सीलेरोमीटर दिए गए हैं।

इस 4जी फ़ीचर फोन में 2000 एमएएच की दमदार बैटरी है। कंपनी का कहना है कि बैटरी से 9.5 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम और 12 घंटे तक का टॉक टाइम मिलेगा। फोन का डाइमेंशन
132x56x18.5 मिलीमीटर और वज़न 256 ग्राम है। अभी कंपनी ने फोन की कीमत व उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.40 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737एम

फ्रंट कैमरा

नहीं

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

2000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

240x320 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.