• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • जासूसी सॉफ्टवेयर Pegasus के जरिए अब अल साल्‍वाडोर के पत्रकारों की हुई निगरानी

जासूसी सॉफ्टवेयर Pegasus के जरिए अब अल साल्‍वाडोर के पत्रकारों की हुई निगरानी

सिटीजन लैब ने कहा है कि उसे जुलाई 2020 और नवंबर 2021 के बीच फोन में घुसपैठ के सबूत मिले हैं

जासूसी सॉफ्टवेयर Pegasus के जरिए अब अल साल्‍वाडोर के पत्रकारों की हुई निगरानी

अल साल्‍वाडोर की सरकार ने कहा है कि वह पेगासस डेवलप करने वाली कंपनी NSO ग्रुप टेक्‍नॉलजीज की कस्‍टमर नहीं है।

ख़ास बातें
  • द सिटीजन लैब ने पिछले साल के आखिर में इस कथित हैक का पता लगाया था
  • यह लैब टोरंटो यूनिवर्सिटी में स्पाइवेयर की स्‍टडी करती है
  • एमनेस्टी इंटरनेशनल ने सिटीजन लैब को जांच में सहयोग दिया
विज्ञापन
इजरायल के जासूसी सॉफ्टवेयर ‘पेगासस' (Pegasus) के जरिए भारत में तमाम हस्‍तियों की जासूसी करने का मामला पिछले साल सामने आया था। अब कनाडा के एक रिसर्च इंस्टिट्यूट ने कहा है कि अल साल्वाडोर (El Salvador) में लगभग तीन दर्जन पत्रकारों और एक्टिविस्‍ट के सेल फोन को साल 2020 के मध्य से हैक कर लिया गया है। इनमें एक स्पाइवेयर को इम्‍प्‍लांट किया गया है, जो आमतौर पर सिर्फ सरकारों और लॉ इन्‍फोर्समेंट के लिए ही उपलब्ध है। जिन पत्रकारों और कार्यकर्ताओं के सेल फोन में जासूसी सॉफ्टवेयर दाखिल कराया गया, उनमें से कई ने भ्रष्‍टाचार के मामलों को सामने लाया है। 

रॉयटर्स के मुताबिक, द सिटीजन लैब ने पिछले साल के आखिर में इस कथित हैक का पता लगाया था। यह लैब टोरंटो यूनिवर्सिटी के मंक स्कूल ऑफ ग्लोबल अफेयर्स में स्पाइवेयर की स्‍टडी करती है। मानवाधिकार समूह एमनेस्टी इंटरनेशनल ने सिटीजन लैब को जांच में सहयोग दिया। 

सिटीजन लैब ने कहा है कि उसे जुलाई 2020 और नवंबर 2021 के बीच फोन में घुसपैठ के सबूत मिले हैं। हालांकि लैब का कहना है कि वह यह नहीं बता सकती कि पेगासस को किसने अल साल्‍वाडोर में पत्रकारों और एक्टिविस्‍ट के फोन में दाखिल कराया। इस सॉफ्टवेयर को दुनियाभर के देशों ने खरीदा है। इनमें से कई ने अपने पत्रकारों की जासूसी करने के लिए इसका इस्‍तेमाल किया है। 

सिटीजन लैब ने अपने निष्कर्षों पर बुधवार को एक रिपोर्ट जारी की।

वहीं, रॉयटर्स को दिए एक बयान में अल साल्‍वाडोर के राष्‍ट्रपति नायब बुकेले के कम्‍युनिकेशंस ऑफ‍िस ने कहा कि अल साल्वाडोर की सरकार पेगासस डेवलप करने वाली कंपनी NSO ग्रुप टेक्‍नॉलजीज की कस्‍टमर नहीं है। बताया गया है कि सरकार कथित हैकिंग की जांच कर रही है। सरकार ने कहा है कि वह और उसके अधिकारी भी इस जासूसी का शिकार हुए हैं। 

पेगासस जिस भी फोन में दाखिल होता है, वह फोन के एन्क्रिप्टेड मेसेज, फोटो, कॉन्‍टैक्‍ट्स, डॉक्‍युमेंट्स और बाकी संवेदनशील जानकारी चुरा लेता है। 

NSO ग्रुप अपनी क्लाइंट लिस्‍ट को गोपनीय रखता है। उसने यह बताने से इनकार कर दिया कि क्या अल साल्वाडोर एक पेगासस कस्‍टमर था। कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह अपने प्रोडक्‍ट्स को सिर्फ वैध खुफिया एजेंसियों और लॉ एनफोर्समेंट एजेंसियों को बेचती है। NSO ने कहा है एक्टिविस्‍ट और पत्रकारों की निगरानी के लिए स्पाइवेयर का दुरुपयोग करने वालों को वह माफ नहीं करती। ऐसा करने वाले कुछ कस्‍टमर्स के कॉन्‍ट्रैक्‍ट भी खत्‍म किए गए हैं। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: El Salvador, Pegasus, journalist, Activist, spyware
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  2. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  5. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  6. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  7. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  9. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »