शाओमी के दो नए स्मार्टफोन के बारे में पता चला, स्पेसफिकेशन हुए लीक

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 27 अक्टूबर 2016 11:55 IST
ख़ास बातें
  • इन दोनों हैंडसेट का मॉडल नंबर क्रमशः 2016111 और 2016112 है
  • इन स्मार्टफोन में 2 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज हो सकती है
  • शाओमी 2016111 एक्सपेंडेबल स्टोरेज सपोर्ट करता है जबकि 2016112 नहीं
शाओमी ने इसी हफ्ते भारत में मी नोट 2 और मी मिक्स स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। इन दोनों स्मार्टफोन के भारत में आने की उम्मीद नहीं है। लेकिन अब शाओमी के दो नए स्मार्टफोन के बारे में पता चला है। दोनों नए शाओमी स्मार्टफोन की जानकारी चीनी सर्टिफिकेशन अथॉरिटी टीना से मिली है।

शाओमी के दो नए स्मार्टफोन को चीनी टेलीकम्युनिकेशन अथॉरिटी टीना से सर्टिफिकेशन मिल गया है। इन दोनों हैंडसेट का मॉडल नंबर क्रमशः 2016111 और 2016112 है। दोनों डिवाइस के स्पेसिफिकेशन लगभग एक जैसे हैं। फोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़़ क्वाड-कोर प्रोसेसर और 5 इंच एचडी डिस्प्ले हो सकता है। इन स्मार्टफोन में 2 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज हो सकती है। इसके अलावा रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का हो सकता है।
 

इसके अलावा दोनों डिवाइस का डाइमेंशन और वज़न भी एकसमान है। दोनों स्मार्टफोन का डाइमेंशन 139.9 × 70.4 × 8.5 मिलीमीटर और वज़न 140 ग्राम है। दोनों फोन में 3030 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। इन फोन को गोल्ड व सिल्वर कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है।

इन दोनों डिवाइस में मुख्य फर्क एक्सपेंडेबल स्टोरेज का है। शाओमी 2016111 एक्सपेंडेबल स्टोरेज सपोर्ट करता है जबकि 2016112 नहीं। उम्मीद की जा रही है कि ये हैंडसेट एक ही स्मार्टफोन के दो वेरिएंट होंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  5. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  4. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  7. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  8. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  9. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  10. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.