6000mAh बैटरी, 8GB रैम, 256GB स्टोरेज वाले Doogee V20 5G के लिए प्री-ऑर्डर अगले महीने शुरू!

फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 20 मेगापिक्सल का नाइट विजन कैमरा और 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 जनवरी 2022 17:37 IST
ख़ास बातें
  • Doogee V20 स्मार्टफोन में 6.43 इंच की डिस्प्ले है।
  • फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है।
  • इसमें 20 मेगापिक्सल का नाइट विजन कैमरा भी दिया गया है।

Doogee V20 एक रग्ड फोन होने के चलते वॉटरप्रूफ, ड्रॉपप्रूफ और शॉकप्रूफ भी है।

Doogee V20 5G स्मार्टफोन की सेल के लिए कंपनी ने डेट कन्फर्म कर दी है। यह कंपनी का रग्ड स्मार्टफोन है जो Doogee V10 का सक्सेसर है। डूगी वी20 को कंपनी ने पिछले साल नवंबर में टीज़ कर दिया था। लेकिन इस स्मार्टफोन की खरीद को लेकर उसके बाद कोई अपडेट नहीं दिया गया। अब आखिरकार कंपनी ने फोन की सेल 21 फरवरी से शुरू होने की कन्फर्मेशन दे दी है। 
 

Doogee V20 Price, Availability

Doogee V20 को 21 फरवरी से AliExpress पर प्री-ऑर्डर किया जा सकता है जिसको कंपनी ने अपनी ऑफिशिअल वेबसाइट पर कन्फर्म कर दिया है। Doogee V20 का प्राइस 399 डॉलर (लगभग 29,500 रुपये) है। कंपनी ने कहा है कि पहले 1 हजार ग्राहकों के लिए इसकी कीमत 299 डॉलर (लगभग 22,000 रुपये) होगी। AliExpress पर फोन की स्पेसिफिकेशन भी लिस्ट की गई हैं। 
 

Doogee V20 Specifications

कंपनी के इस नए स्मार्टफोन में 6.43 इंच की डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2400x1080p है। यह एक सैमसंग एमोलेड डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेंसिटी 409ppi है और आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। इसमें 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है और 80000:1 कॉन्ट्रास्ट रेश्यो है। स्क्रीन में फ्रंट कैमरा के लिए पंच होल कटआउट है। इस फोन के खास फीचर्स में इसकी 1.05 इंच की सेकेंडरी डिस्पले है जिसे फोन के रियर पैनल पर दिया गया है। इस पर यूजर नोटिफिकेशन चेक करने, इनकमिंग कॉल चेक करने और म्यूजिक कंट्रोल जैसे काम कर सकता है।  

ऑप्टिक्स बात करें तो फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 20 मेगापिक्सल का नाइट विजन कैमरा और 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर जिसमें 8 जीबी रैम और 256 स्टोरेज को पेअर किया गया है। स्टोरेज को टीएफ कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 6000mAh की विशाल बैटरी दी गई है जिसे 33W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिला है। 

Doogee V20 एक रग्ड फोन होने के चलते वॉटरप्रूफ, ड्रॉपप्रूफ और शॉकप्रूफ भी है। इस डिवाइस को MIL-STD-810 सर्टिफिकेशन प्राप्त है जिससे यह बहुत अधिक टफ हालात जैसे बहुत हाई और लो टेम्परेचर में भी काम कर सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Doogee V20 5G, Doogee V20 5G specification

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ रियर में भी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी!
  2. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  2. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
  3. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
  4. Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, ऐसे देखें फ्री!
  5. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  6. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  7. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  8. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  10. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.