Doogee S119: 10200mAh बैटरी, घड़ी के डायल जैसे सेकंडरी डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ रगेड स्मार्टफोन, जानें कीमत

​​​​​​​Doogee S119 MediaTek MT8788 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है, जो12nm प्रोसेस पर बना है। इसे 8GB LPDDR4 रैम के साथ जोड़ा गया है, जिसे स्टोरेज की मदद से वर्चुअली 24GB तक बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 फरवरी 2025 14:07 IST
ख़ास बातें
  • इसकी ग्लोबल मार्केट में कीमत 339.99 अमेरिकी डॉलर (करीब 29,600 रुपये) है
  • इसमें 108MP प्राइमरी रियर कैमरा और MediaTek MT8788 प्रोसेसर मिलता है
  • हैंडसेट अब आधिकारिक Doogee वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है

Photo Credit: Doogee

Doogee अपने मजबूत स्मार्टफोन के लिए पॉपुलर है। कंपनी ने अपनी रगेड लाइनअप में नया Doogee S119 हैंडसेट जोड़ा है, जो मोटे, लेकिन कथित तौर पर ड्यूरेबल बिल्ड और डुअल डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें बैक पैनल पर एक छोटा सर्कुलर डिस्प्ले है, जिसके चारो ओर कैमरा सेंसर फिट किए गए हैं। यह सेकंडरी डिस्प्ले ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले फीचर के साथ आता है, जो यूजर को लगातार समय दिखाने का काम करता है और साथ ही यहां यूजर को उसके आवश्यक नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। नया Doogee फोन 108MP प्राइमरी रियर कैमरा, MediaTek MT8788 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 10,200mAh की विशाल बैटरी और 8GB LPDDR4 रैम जैसे स्पेसिफिकेशन्स से लैस है।

Doogee S119 को ग्लोबल मार्केट में 339.99 अमेरिकी डॉलर (करीब 29,600 रुपये) में लॉन्च किया गया है। यह सिल्वर और रेड कलर ऑप्शन में आता है। हैंडसेट अब आधिकारिक Doogee वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।
Advertisement

Doogee S119 Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें 6.72-इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलता है। रियर में घड़ी के डायल के समान सर्कुलर 1.32-इंच (360×360 रिजॉल्यूशन) डिस्प्ले भी फिट किया गया है। यह यूजर्स को टाइम और डेट के साथ-साथ अन्य अहम नोटिफिकेशन्स दिखाने का काम करता है। इसमें कॉल भी डिस्प्ले होता है और डायरेक्ट इसी डिस्प्ले से उसे आंसर भी किया जा सकता है। इसके अलावा, यूजर इस डिस्प्ले के जरिए म्यूजिक को कंट्रोल कर सकते हैं।

Doogee स्मार्टफोन MediaTek MT8788 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है, जो12nm प्रोसेस पर बना है। इसे 8GB LPDDR4 रैम के साथ जोड़ा गया है, जिसे स्टोरेज की मदद से वर्चुअली 24GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं, स्टोरेज 512GB है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

Doogee S119 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 108MP का मेन सेंसर, 20MP का नाइट विजन कैमरा और 120° फील्ड ऑफ व्यू वाला 5MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। वहीं, फ्रंट में 16MP का शूटर दिया गया है।
Advertisement

Doogee S119 में 10,200mAh की बैटरी है। इसमें 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट शामिल है। कंपनी का दावा है कि ड्यूरेबिलिटी के लिए इसे IP68, IP69K और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन प्राप्त है। इसमें 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth और GPS जैसे बेसिक कनेक्टिविटी ऑप्शन मौजूद हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  5. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  7. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  9. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.