6,380mAh बैटरी के साथ Doogee N40 Pro स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और अन्य खूबियां

Doogee N40 Pro स्मार्टफोन की कीमत से फिलहाल कंपनी ने पर्दा नहीं उठाया है। हालांकि, इसकी सेल 26 जुलाई से शुरू होने वाली है। इच्छुक ग्राहक इस स्मार्टफोन को AliExpress, Banggood और Lazada जैसी वेबसाइट के माध्यम से खरीद सकते हैं।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 15 जुलाई 2021 10:28 IST
ख़ास बातें
  • Doogee N40 Pro फोन एंड्रॉयड 11 पर काम करता है
  • डूगी एन40 प्रो में मौजूद है 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा
  • फोन की सेल 26 जुलाई से होगी शुरू

मिडनाइट ब्लू, क्लासिक ब्लैक, फॉरेस्ट ग्रीन और कैरेमल ब्राउन कलर ऑप्शन में मिलेगा फोन

Doogee N40 Pro स्मार्टफोन को कंपनी ने अपने लेटेस्ट किफायती स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने पिछले महीने दो रग्ड स्मार्टफोन को लॉन्च किया था, जिसमें से एक Doogee S86 Pro स्मार्टफोन Infrared Thermometer जैसे फीचर से लैस था, जो कि यूज़र को बिना किसी शख्स को छूए उसका बॉडी टेम्परेचर मापने में मदद करता है। कोरोना वायरस महामारी के दौरान इस तरह के फीचर से लैस स्मार्टफोन पेश करना, यकीनन इनोवेशन का एक शानदार उदाहरण है। खैर, अब कंपनी ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर Doogee N40 Pro को पेश किया है, जो कि कंपनी की एस सीरीज़ से विपरित एक समान्य फोन है।
 

Doogee N40 Pro Price and availability

Doogee N40 Pro स्मार्टफोन की कीमत से फिलहाल कंपनी ने पर्दा नहीं उठाया है। हालांकि, इसकी सेल 26 जुलाई से शुरू होने वाली है। इच्छुक ग्राहक इस स्मार्टफोन को AliExpress, Banggood और Lazada जैसी वेबसाइट के माध्यम से खरीद सकते हैं। इस फोन में आपको चार कलर ऑप्शन मिलेंगे, वो हैं मिडनाइट ब्लू, क्लासिक ब्लैक, फॉरेस्ट ग्रीन और कैरेमल ब्राउन।
Advertisement
 

Doogee N40 Pro specifications, features

Doogee N40 Pro स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर काम करता है। इस फोन में 6.52 इंच एचडी+ (720×1600 पिक्सल) वाटरड्रॉप डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। यह फोन मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 6 जीबी रैम और 128GB जीबी स्टोरेज मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 20 मेगापिक्सल का है, इसके साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस, 8 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का चौथा कैमरा शामिल है। वीडियो कॉलिंग व सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

Doogee N40 Pro स्मार्टफोन में कंपनी ने 6,380 एमएएएच बैटरी दी है, जिसके साथ 24 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। कंपनी का दावा है कि नॉर्मल इस्तेमाल पर इस बैटरी का इस्तेमाल सिंगल चार्ज पर 1 से 3 दिन तक किया जा सकता है। जबकि स्टैंडबाय पर यह स्मार्टफोन 15 दिन तक आपका साथ दे सकता है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Advertisement

फोन का डायमेंशन 165.2mmx 75.7mmx9.9mm है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
  2. Oppo K14 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  4. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  6. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  7. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  8. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  9. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  10. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.