1,900mAh बैटरी के साथ DIZO Star 300 और Dizo Star 500 भारत में लॉन्च, कीमत 1,299 से शुरू...

DIZO Star 300 की कीमत भारत में 1,299 रुपये है और यह फोन ब्लू कलर ऑप्शन में आता है। वहीं, दूसरी ओर DIZO Star 500 फोन की कीमत 1,799 रुपये है और यह ग्रीन कलर ऑप्शन में आता है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 6 जुलाई 2021 13:11 IST
ख़ास बातें
  • DIZO Star 300 और DIZO Star 500 में मौजूद है 5 वॉट चार्जिंग सपोर्ट
  • डीज़ो स्टार 500 में 2.8 इंच का डिस्प्ले दिया गया है
  • डीज़ो स्टार 300 फीचर फोन में कंपनी ने 2.8 इंच का डिस्प्ले मौजूद है

Dizo रियलमी का ही नया सब ब्रांड है।

DIZO Star 300 और Dizo Star 500 फीचर फोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। पिछले ही दिनों कंपनी ने Dizo GoPods D true wireless earphones और Dizo Wireless neckband earphones को भारत में पेश किया था। वहीं, अब कंपनी ने दो नए फीचर फोन से पर्दा उठा दिया है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो डीज़ो स्टार 500 और डीज़ो स्टार 300 में 32MB रैम और 32MB स्टोरेज मौजूद है। इसमें आपको ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का सपोर्ट मिलता है। दोनों ही फोन में आपको 5 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। Dizo रियलमी का ही नया सब ब्रांड है।
 

DIZO Star 300 and DIZO Star 500 pricing and availability

DIZO Star 300 की कीमत भारत में 1,299 रुपये है और यह फोन ब्लू कलर ऑप्शन में आता है। वहीं, दूसरी ओर DIZO Star 500 फोन की कीमत 1,799 रुपये है और यह ग्रीन कलर ऑप्शन में आता है। दोनों ही फोन की सेल Flipkart पर शुरू होगी।
 

DIZO Star 300 and DIZO Star 500 specifications and features

डीज़ो स्टार 300 फीचर फोन में कंपनी ने 2.8 इंच का डिस्प्ले मौजूद है। वहीं, डीज़ो स्टार 500 में 2.8 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, आपको दोनों फोन में 32MB रैम और 32MB स्टोरेज मिलेगी। हालांकि, माइक्रो एसडी कार्ड के माध्यम से स्टोरेज को 64GB तक बढ़ाया डा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में आपको 0.3 मेगापिक्सल का कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ मिलेगा।

इसके अलावा, दोनों ही फोन में 1,900 एमएएच की बैटरी मौजूद है, जिसके साथ आपको 5 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
Advertisement

स्टार 500 फीचर फोन में अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी, गुजराती, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषा का भी सपोर्ट मौजूद है। लेकिन स्टार 300 फोन में आपको बंगाली और पंजाबी भाषा का भी सपोर्ट मिलेगा। कनेक्टिविटी की बात करें, तो यह फोन 2जी के साथ आते हैं, इसमें एक्सटर्नल स्टोरेज स्लॉट, 3.5mm हेडफोन जैक और माइक्रोयूएसबी पोर्ट मौजूद है।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  3. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  4. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  6. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  7. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  8. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  9. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  10. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.