Diwali With Mi Sale: Redmi K20, Redmi K20 Pro और Redmi Note 7 Pro सहित कई Xiaomi स्मार्टफोन पर छूट

Xiaomi की वेबसाइट पर दिवाली विथ मी सेल में स्मार्टफोन पर 12,000 रुपये तक की डिस्काउंट दी गई है। रेडमी नोट 7 प्रो को 11,999 रुपये में बेचा जा रहा है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 22 अक्टूबर 2019 13:22 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी वाई3 को 7,999 रुपये की शुरुआती कीमत में बेचा जा रहा है
  • रेडमी के20 प्रो को 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध कराया गया है
  • सेल में रेडमी के20 को 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत में बेचा जा रहा है

Diwali with Mi Sale 25 अक्टूबर तक चलेगी

Redmi Note 7 Pro, Poco F1, Redmi K20 Pro, Redmi K20, Redmi Y3 और Redmi Note 7S को एक बार फिर सस्ते में बेचा जा रहा है। Xiaomi के प्रशंसकों के पास शुक्रवार तक इन हैंडसेट को सस्ते में खरीदने का मौका है। दरअसल, शाओमी की वेबसाइट पर 25 अक्टूबर तक Diwali with Mi Sale आयोजित हो रही है। गौर करने वाली बात है कि इस त्योहारी सीज़न में Xiaomi की यह तीसरी सेल है। लेटेस्ट सेल में कई मी स्मार्ट टीवी मॉडल पर भी छूट दी गई है। इसके अलावा मी होम सिक्योरिटी कैमरा 360 और मी एयर प्यूरिफायर 2एस भी ऑफर्स के साथ उपलब्ध हैं। ग्राहक मी मेन स्पोर्ट्स शूज़ 2, मी ईयरफोन्स बेसिक और मी एलईडी वाई-फाई स्मार्ट बल्ब भी डिस्काउंट के साथ खरीद पाएंगे।
 

Diwali with Mi sale: Offers on Xiaomi phones

Xiaomi की वेबसाइट पर दिवाली विथ मी सेल में स्मार्टफोन पर 12,000 रुपये तक की डिस्काउंट दी गई है। रेडमी नोट 7 प्रो को 11,999 रुपये में बेचा जा रहा है, जबकि इस फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 13,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। दूसरी तरफ, पोको एफ1 को 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध कराया गया है। यह आम तौर पर 17,999 रुपये में मिलता है। इसके अलावा रेडमी के20 प्रो को 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध कराया गया है। इसकी कीमत 27,999 रुपये है। सेल में रेडमी के20 को 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत में बेचा जा रहा है। आमतौर पर कीमत 21,999 रुपये से शुरू होती है।
Advertisement
 
Xiaomi स्मार्टफोन सेल में कीमत (रुपये) आमतौर पर कीमत (रुपये)
Redmi K20 Pro 24,999 27,999
Redmi K20 19,999 21,999
Redmi Note 7 Pro 11,999 13,999
Poco F1 15,999 17,999
Redmi Y3 7,999 9,999

अन्य लोकप्रिय रेडमी फोन भी सस्ते में बिक रहे हैं। Xiaomi के रेडमी वाई3 को 7,999 रुपये की शुरुआती कीमत में बेचा जा रहा है। वैसे, यह हैंडसेट 9,999 रुपये में बिकता है।

दिवाली विथ मी सेल में ग्राहक मी प्रोटेक्ट को 399 रुपये की शुरुआती कीमत में ले सकते हैं। मी स्क्रीन प्रोटेक्ट 299 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा नए शाओमी स्मार्टफोन के साथ Airtel 4जी ग्राहकों को 2,000 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है।
Advertisement
 

Diwali With Mi sale: Mi TV deals, offers

स्मार्टफोन के अलावा शाओमी सेल में कंपनी के स्मार्ट टीवी भी सस्ते में बेचे जा रहे हैं। Mi TV 4A Pro 43 इंच मॉडल 20,999 रुपये में बिक रहा है। इस टेलीविज़न सेट को 22,999 रुपये में बेचा जा रहा है। इसी तरह Mi TV 4C Pro 32 इंच मॉडल 11,499 रुपये में बिक रहा है। यह टीवी आमतौर पर 13,999 रुपये में बिकता है।

ग्राहक चुनिंदा स्मार्ट टीवी के साथ एक्सटेंडेट वारंटी 399 रुपये की शुरुआती कीमत में पा सकते हैं।
Advertisement
 

Diwali with Mi sale: Other deals, offers

दिवाली विथ मी सेल में कई टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट सस्ते में उपलब्ध हैं। मी सुपर बास वायरलेस हेडफोन को 1,599 रुपये में खरीदा जा सकता है। मी होम सिक्योरिटी कैमरा बेसिक को 1,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। मी होम सिक्योरिटी कैमरा 360 पर 200 रुपये की छूट दी गई है। इसे 2,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। मी एयर प्यूरीफाइर 2एस को 7,999 रुपये में बेचा जा रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  3. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  4. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  2. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  3. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  5. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  6. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  7. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  8. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  9. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  10. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.