iPhone 13 पर मची लूट, मात्र 36,999 रुपये में मिल रहा 69,900 वाला मॉडल, सिर्फ इस ऑफर का कमाल

ऑफर की बात करें तो APPLE iPhone 13  के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 69,900 रुपये है, लेकिन 11 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 61,999 रुपये में मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 फरवरी 2023 13:27 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 13 पर Flipkart पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है।
  • iPhone 13 में 6.10 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • iPhone 13 हैक्सा कोर Apple A15 Bionic पर काम करता है।

iPhone 13 में 6.10 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Flipkart

नया आईफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो फ्लिपकार्ट पर iPhone 13 पर मिलने वाले ऑफर पर नजर डाल सकते हैं। 12 मेगापिक्सल के ड्यूल कैमरा वाले आईफोन 13 में Apple A15 Bionic दिया गया है। iPhone 13 पर बैंक ऑफर के साथ एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है, जिसके बाद कीमत काफी कम हो सकती है। आइए iPhone 13 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के साथ कीमत के बारे में जानते हैं।
 

iPhone 13 पर ऑफर


ऑफर की बात करें तो iPhone 13 के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 69,900 रुपये है, लेकिन 11 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 61,999 रुपये में मिल रहा है। बैंक ऑफर की बात करें तो Flipkart Axis Bank कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिल सकता है। इसके अलावा HDFC Bank क्रेडिट कार्ड नॉन ईएमआई, क्रेडिट और डेबिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 2,000 रुपये तक छूट मिल सकती है। बैंक ऑफर का पूरा लाभ मिलने के बाद प्रभावी कीमत 59,999 रुपये हो सकती है।
Advertisement
 

iPhone 13 पर एक्सचेंज ऑफर


एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो पुराना या मौजूदा डिवाइस एक्सचेंज में देने पर 23,000 रुपये तक छूट मिल सकती है। वहीं चुनिंदा मॉडल पर 3,000 रुपये अतिरिक्त छूट मिल सकती है। एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ मिलने पर प्रभावी कीमत 36,999 रुपये हो सकती है। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि इस ऑफर का लाभ पूरी तरीके से एक्सचेंज में दिए जाने वाला डिवाइस की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।
 

iPhone 13 के स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Apple iPhone 13 में 6.10 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1170x2532 पिक्सल है। प्रोसेसर के लिए यह फोन हैक्सा कोर Apple A15 Bionic पर काम करता है। कैमरा की बात करें तो इस आईफोन के फ्रंट में f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में f/1.6 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह iOS 15 के साथ आता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 146.70 mm, चौड़ाई 71.50 mm, मोटाई 7.65 mm और वजन 174 ग्राम है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Versatile cameras
  • Sharp, bright display
  • Good battery life
  • Bad
  • Standard display refresh rate, intrusive notch
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए15 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 15

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  3. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  5. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  7. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.