Redmi 9 और Redmi 9 Prime एक-दूसरे से कितने अलग?

Redmi 9 की कीमत भारत में 8,999 रुपये से शुरू होती है। वहीं दूसरी ओर Redmi 9 Prime की कीमत की बात करें, तो इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत भारत में 9,999 रुपये है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 27 अगस्त 2020 18:32 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 9 और Redmi 9 Prime दोनों ही कंपनी के लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन हैं
  • Xiaomi ने दोनों ही फोन में 128 जीबी तक की स्टोरेज दी है
  • रेडमी 9 में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा

Redmi 9 Prime में मौजूद है क्वाड रियर कैमरा सेटअप

Redmi 9 को आज आखिरकार भारतीय मार्केट में कंपनी के लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन के तौर पर पेश कर दिया गया है। Redmi का यह लेटेस्ट हैंडसेट जून महीने में मलेशिया में लॉन्च हुए Redmi 9C का ही बदला हुआ अवतार है। वहीं, यह फोन बीते साल पेश किए गए Redmi 8 का सक्सेसर भी है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो रेडमी 9 स्मार्टफोन वाटरड्रॉप स्टाइल डिस्प्ले नॉच, डुअल रियर कैमरा सेटअप व 5,000 एमएएच की बैटरी से लैस है, जो कि फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। रेडमी 9 से पहले कंपनी इस महीने की शुरुआत में Redmi 9 Prime स्मार्टफोन भी भारतीय मार्केट में उतार चुकी है, इस फोन की एंट्री भी कंपनी के लेटेस्ट किफायती स्मार्टफोन के तौर पर ही हुई थी। यदि आप कंपनी के दोनों बजट रेडमी 9 फोन को लेकर कंफ्यूज़ हो रहे हैं और यह फैसला नहीं ले पा रहे हैं कि आपके लिए इन दोनों फोन में से कौन-सा बेस्ट होगा तो आपकी इस परेशानी का हल हम इस लेख में लेकर आए हैं।

हमने आपकी सहूलियत को देखते हुए कीमत व स्पेसिफिकेशन के आधार पर हाल ही में लॉन्च हुए Redmi 9 स्मार्टफोन की तुलना Redmi 9 Prime से की है, ताकि आप तय कर सकें कि आपके लिए कौन-सा Redmi फोन बेस्ट रहेगा।
Advertisement
 
 

Redmi 9 vs Redmi 9 Prime: Price in India

रेडमी 9 की कीमत भारत में 8,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। ग्राहक फोन के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुपये में खरीद पाएंगे। फोन कार्बन ब्लैक, स्काई ब्लू और स्पोर्टी ऑरेंज रंग में उपलब्ध होगा। हालांकि, इस फोन की सेल अभी शुरू नहीं हुई है यह सेल अमेज़न इंडिया और मी डॉट कॉम पर 31 अगस्त से दोपहर 12 बजे शुरू होगी। वहीं दूसरी ओर Redmi 9 Prime की कीमत की बात करें, तो इस स्मार्टफोन के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 9,999 रुपये है, जबकि इसके 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। फोन के दोनों ही वेरिएंट्स आपको स्पेस ब्लू, मिंट ग्रीन, मैट ब्लैक और सनराइज़ फ्लेयर कलर ऑप्शन में प्राप्त होंगे।
 

Redmi 9 vs Redmi 9 Prime: Specifications

दोनों ही फोन डुअल-सिम को सपोर्ट करते हैं। Redmi 9 जहां एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है, वहीं रेडमी 9 प्राइम फोन Android 10 आधारित MIUI 11 पर काम करता है। रेडमी 9 फोन में 6.53 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डॉट व्यू डिस्प्ले,  20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ दिया गया है। जबकि रेडमी 9 प्राइम में 6.53-इंच फुल-एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले के साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन मौजूद है। रेडमी 9 फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक जी35 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम से लैस है, वहीं रेडमी 9 प्राइम फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी80 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी DDR4x रैम दिया गया है।

फोटोग्राफी व वीडियो कॉलिंग के लिए रेडमी 9 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का होगा और इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जाएगा। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। हालांकि, रेडमी 9 प्राइम में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 13-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस दिया गया है जो कि 118 डिग्री तक फील्ड ऑफ व्यू (FoV) प्रदान करता है। इसके अलावा फोन में 5 मेगापिक्सल मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।
Advertisement

Xiaomi ने दोनों ही फोन में 128 जीबी तक की स्टोरेज दी है, जिसमें माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट 512 जीबी तक मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए रेडमी 9 में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। वहीं, रेडमी 9 प्राइम में 4जी VoLTE, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, आईआर ब्लास्टर और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट आदि मौजूद है।
Advertisement

रेडमी 9 में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो कि यह 10 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। रेडमी 9 प्राइम फोन में 5,020 एमएएच बैटरी दी गई है, जिसमें 18 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।
 
 
रेडमी 9 बनाम शाओमी रेडमी 9 प्राइम

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.53 इंच6.53 इंच
प्रोसेसर
मीडियाटेक हीलियो जी35मीडियाटेक हीलियो जी80
फ्रंट कैमरा
5-मेगापिक्सल 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम
4 जीबी4 जीबी
स्टोरेज
64 जीबी64 जीबी
बैटरी क्षमता
5000 एमएएच5020 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 10एंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन
720x1600 पिक्सल1080x2340 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.536.53
रिज़ॉल्यूशन
720x1600 पिक्सल1080x2340 पिक्सल
आस्पेक्ट रेशियो
20:919.5:9
प्रोटेक्शन टाइप
-गोरिल्ला ग्लास
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
-394

हार्डवेयर

प्रोसेसर
ऑक्टा-कोर2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
मीडियाटेक हीलियो जी35मीडियाटेक हीलियो जी80
रैम
4 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
64 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
512512
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
हांहां

कैमरा

रियर कैमरा
13-मेगापिक्सल (f/2.2) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4)13-मेगापिक्सल (f/2.2) + 8-मेगापिक्सल (f/2.2) + 5-मेगापिक्सल (f/2.4) + 2-मेगापिक्सल
रियर ऑटोफोकस
हां-
रियर फ्लैश
हां-
फ्रंट कैमरा
5-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.12-micron)8-मेगापिक्सल (f/2.0)

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
MIUI 12MIUI 11

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 बी/जी/एन802.11 ए/बी/जी/एन/एसी
ब्लूटूथ
हांहां
माइक्रो यूएसबी
हां-
सिम की संख्या
22
एनएफसी
-हां
इंफ्रारेड डायरेक्ट
-हां
यूएसबी टाइप सी
-हां
Wi-Fi Direct
-हां
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
-हां

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सेंसर

फेस अनलॉक
हांहां
फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
-हां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  3. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  4. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  5. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  6. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  2. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  3. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  4. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  5. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  6. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  7. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  8. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  9. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  10. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.