DDR4 और DDR3 की कीमतें कम हो रही हैं। लेकिन DDR5 के लिए अभी कीमतें बढ़ने का अनुमान है।
कहा जा रहा है मैमोरी के मामले में 2027 में महंगाई की मार उतनी नहीं लगेगी जितना कि पहले अनुमान लगाया जा रहा था। (सांकेतिक फोटो)
स्मार्टफोन्स की बढ़ती कीमतें ग्राहकों को अब रुलाने लगी हैं। कई रिपोर्ट्स में सामने आ चुका है कि मोबाइल की महंगी कीमतें ग्राहकों को फोन खरीदने से पहले सोचने पर मजबूर कर रही हैं। लेकिन अब इस महंगाई की मार से कुछ राहत मिलने की खबर है। RAM की कीमतें कम होना शुरू हो गई हैं जिससे मार्केट को कुछ राहत मिलने की उम्मीद की जा रही है। कहा जा रहा है कि DDR4 मैमोरी की कीमतें कम होने लगी हैं जिसका असर जल्द ही मार्केट में देखने को मिल सकता है। हालांकि DDR5 के लिए अभी स्थिति ज्यों की त्यों बताई गई है। आइए जानते हैं विस्तार से कि 2027 में क्या होने वाला है स्मार्टफोन मार्केट का हाल?
पिछले कुछ महीनों में स्मार्टफोन की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। लेकिन आखिरकार अब एक राहत भरी खबर सामने आ रही है। मार्केट रिसर्च फर्म TrendForce ने X पर एक पोस्ट के माध्यम से इशारा दिया है कि 2027 में DRAM कॉन्ट्रैक्ट प्राइस जिस तेजी से बढ़ने वाले थे, अब उसमें कमी की उम्मीद दिख रही है। यानी 2027 में महंगाई की मार उतनी नहीं लगेगी जितना कि पहले अनुमान लगाया जा रहा था। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बात का मतलब यह नहीं है कि RAM फिर से सस्ती होने जा रही है, लेकिन मार्केट में महंगाई की जो आग पहले लगती दिख रही थी, अब उसका अनुमान कुछ कम बताया गया है। यानी महंगाई तो बढ़ेगी लेकिन उतनी नहीं जितना कि सोचा जा रहा था।
इसके पीछे कई कारण बताए गए हैं। मार्केट रिसर्च फर्म का कहना है कि US डेटा सेंटर्स की पॉलिसी को लेकर अभी अनिश्चितता बनी हुई है, साथ ही जियोपॉलिटिक्स की वजह से भी डिमांड को लेकर अभी कुछ पुख्ता रूप से कहा नहीं जा सकता है। उधर चाइनीज क्लाउड सर्वर ने DRAM की मांग को कुछ कम करने में भूमिका निभाई है। कंज्यूमर मार्केट अभी कमजोरी की तरफ जा रही है। बहुत अधिक महंगी होती RAM की वजह ग्राहक अब स्मार्टफोन खरीदारी से बच रहे हैं। रिटेलर भी बहुत अधिक डिवाइसेज नहीं मंगवा रहे, वे पुराने स्टॉक पर खेल रहे हैं। ऐसे में 2027 के अंदर कंज्यूमर DRAM की डिमांड उम्मीद से कम रहने का अनुमान है जिससे स्मार्टफोन की कीमतों में कुछ राहत की संभावना बन सकती है।
DDR4 और DDR3 की कीमतें कम हो रही हैं। लेकिन DDR5 के लिए अभी कीमतें बढ़ने का अनुमान है। लेकिन बढ़ोत्तरी उतनी तेज नहीं होगी जितनी सोची जा रही थी। Samsung, SK hynix और Micron जैसे दिग्गज मैमोरी प्रोडक्शन को AI एक्सिलरेटर्स की तरफ शिफ्ट कर रहे हैं, लेकिन Winbond और Nanya जैसे छोटे प्लेयर डिमांड-सप्लाई में आए गैप को कम करने में अहम भूमिका निभार रहे हैं। रिसर्च फर्म के अनुसार, DRAM का प्रोडक्शन अगले साल धीरे धीरे बढ़ेगा, भले ही यह 2024 जितना नहीं होगा लेकिन सप्लाई पर आया दबाव इससे कुछ कम जरूर हो सकेगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,862
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,899
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999