आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी

iPhone की जगह लेने वाला Cyclon एआई फोन आ रहा है जो कि आपकी जगह खुद फोन पर काम करेगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 नवंबर 2026 10:09 IST
ख़ास बातें
  • Cyclon फोन की कीमत यूजर्स के लिए 699 डॉलर (लगभग ₹66,112) है।
  • Cyclon एआई फोन अमेरिका में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।
  • Cyclon AI फोन की डिलीवरी 2027 की दूसरी तिमाही में शुरू होने की उम्मीद है।

Cyclon AI Phone यूजर्स की जगह पर काम करेगा।

Photo Credit: Cyclon

AI स्मार्टफोन आ रहा है। स्टार्टअप कंपनी Cyclon ने एक नया एआई फोन पेश किया है। यह फोन एंड्रॉयड पर चलने वाले स्मार्टफोन या iOS पर चलने वाले आईफोन से काफी अलग है। एआई फोन पर सिर्फ ऐप्स काम नहीं करते हैं। बल्कि इनका AI एजेंट यूजर्स को समझ सकता है और उनकी तरफ से काम कर सकता है। नया एआई फोन बताता है कि लोग AI के साथ कैसे इंटरैक्ट कर सकते हैं। आइए एआई फोन के बारे में डिटेल से जानते हैं।

An AI phone to replace your iPhone. That's what we're building at Cyclon (YC F26). If you can do it on your phone, you should be able to ask your phone to do it. AI uses the apps you already have, builds the ones you're missing, and handles tasks in the background. https://t.co/HayifId22X

Advertisement
— Adam Zinebi (@AdamZinebi1) November 2, 2026

Cyclon AI Phone Price & Availability

Cyclon फोन की कीमत 699 डॉलर (लगभग ₹66,112) है, जिसके साथ Pixel 8a प्रोटोटाइप भी बिना किसी अतिरिक्त लागत के मिलेगा। यह एआई फोन अमेरिका में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और डिलीवरी 2027 की दूसरी तिमाही में शुरू होने की उम्मीद है।

Advertisement

Cyclon स्टार्टअप को 2026 में एंड्रॉयड इंजीनियर थॉमस कीफर और एडम जिनेबी ने मिलकर शुरू किया है। इस स्टार्टअप को Y कॉम्बिनेटर से सपोर्ट मिला है। फोन को पूरी तरह से AI के हिसाब से तैयार किया है। इस फोन में यूजर्स को खुद ऐप्स खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा किसी काम के लिए स्क्रीन पर बार-बार टैप भी नहीं करना होगा। इसमें यूजर्स को सिर्फ बताना होगा कि उन्हें क्या चाहिए। सिर्फ एक टच में एक ऐसा AI एजेंट एक्टिवेट हो जाएगा जो डिवाइस में मौजूद ऐप्स का उपयोग करके किसी टास्क को पूरा करेगा। इसके अलावा अगर फोन में कोई जरूरी ऐप नहीं है तो एआई एजेंट एक नया ऐप भी तैयार कर सकता है।

एडम जिनेबी ने X पर वीडियो पोस्ट करके अपने एआई फोन के बारे में जानकारी दी है।

  • आपके iPhone की जगह लेने वाला एआई फोन आ रहा है, जिसे हम Cyclon (YC F26) में तैयार कर रहे हैं।
  • अगर आप अपने फोन पर कोई काम कर सकते हैं तो आप अपने फोन से भी वो काम करने के लिए कह सकते हैं।
  • एआई आपके फोन में पहले से मौजूद ऐप्स को इस्तेमाल कर सकता है।
  • अगर आपके फोन में कोई ऐप नहीं है तो उन्हें तैयार भी कर सकता है।
  • इसके अलावा आपके फोन में एआई बैकग्राउंड में टास्क को मैनेज भी कर सकता है।

Cyclon ने अपने पहले फोन का हार्डवेयर खुद तैयार नहीं किया है। बल्कि Google Pixel 8a यूनिट्स का उपयोग करके अर्ली एक्सेस प्रोटोटाइप तैयार किया जा रहा है। हालांकि, इनमें अपना खुद का सॉफ्टवेयर डाला गया है। Cyclon फोन और ऑपरेटिंग सिस्टम कुछ इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि AI एजेंट यूजर्स के ऐप्स और फोन के फीचर्स पर काम कर सकता है। यह एक ऐप से जानकारी निकालकर उसे दूसरे ऐप में उपयोग कर सकता है, मैसेज भेज सकता है, कॉल कर सकता है और बैकग्राउंड में टास्क भी मैनेज कर सकता है। हालांकि, पहचान की पुष्टि या फिर किसी भी तरह की मंजूरी यूजर्स को खुद देनी होगी।

Advertisement

अगर यूजर्स फोन से कुछ काम करने के लिए कहते हैं तो यह उसे बिना रुके पूरा कर सकता है, जिसमें मैसेज भेजने से लेकर किसी ऐप में कुछ बदलाव करना शामिल है। एआई फोन कॉल के दौरान यह बताता है कि यह एक AI है। वहीं अगर यूजर्स चाहते हैं कि यह किसी खास ऐप पर नहीं जाए तो उस ऐप के लिए इसका एक्सेस बंद किया जा सकता है। Cyclon OS अधिकतर एंड्रॉयड ऐप्स के साथ काम करता है। इसका एसिस्टेंट यूजर्स के अकाउंट का उपयोग करके उनकी तरफ से इन ऐप्स के अंदर काम करता है। हालांकि, बैंकिंग, पेमेंट ऐप और Google-सर्टिफाइड फोन की जरूरत वाले ऐप्स का इस पर इस्तेमाल नहीं होगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo मिडरेंज फोन का आज भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन, 7000mAh बैटरी समेत क्या होगा खास, जानें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Neo मिडरेंज फोन का आज भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन, 7000mAh बैटरी समेत क्या होगा खास, जानें
  2. Honor Earbuds Clip हुए लॉन्च, 40 घंटे चलते हैं, AI ट्रांसलेटर जैसे फीचर्स भी
  3. WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले जरा सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, लीक हो सकती है प्राइवेट चैट
  4. Nothing Phone 4 (b) मिल रहा ₹3800 से ज्यादा सस्ता! Flipkart पर धमाका डील
  5. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  6. Samsung Galaxy S27 सीरीज के लिए हो सकते हैं महंगे प्राइसेज, मेमोरी पार्ट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  7. GTA 6 ने तोड़ा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का रिकॉर्ड, पहले दिन की सेल्स 3.79 अरब डॉलर
  8. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Samsung यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब फोटो से बना सकेंगे Shorts वीडियो, नया फीचर जल्द!
  10. पुराने पर्दों को स्मार्ट बनाएगा Xiaomi का नया डिवाइस, फोन से कर सकेंगे कंट्रोल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.