• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Cuktech ने 10 हजार mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया सस्ता पावरबैंक, 22.5W चार्जिंग से लैस, जानें कीमत

Cuktech ने 10 हजार mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया सस्ता पावरबैंक, 22.5W चार्जिंग से लैस, जानें कीमत

पावरबैंक में डुअल NTC इंटेलिजेंट टेम्परेचर कंट्रोल दिया गया है।

Cuktech ने 10 हजार mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया सस्ता पावरबैंक, 22.5W चार्जिंग से लैस, जानें कीमत

Photo Credit: Cuktech

Cuktech CP12 पावरबैंक 10,000mAh कैपिसिटी के साथ आता है।

ख़ास बातें
  • वायरलेस चार्जिंग के लिए इसमें 7.5W की आउटपुट दी गई है।
  • पावरबैंक में डुअल चार्जिंग मोड आता है।
  • इसे कंपनी ने डेजर्ट गोल्ड और क्लाउड ब्लू कलर्स में पेश किया है।
विज्ञापन
चार्जिंग और पावर सप्लाई डिवाइसेज बनाने वाली कंपनी Cuktech ने नया पावरबैंक लॉन्च किया है। इसे CP12 Power Bank के नाम से लॉन्च किया गया है। चीन की मार्केट में पेश किया गया यह एनर्जी स्टोरेज डिवाइस 10,000mAh कैपिसिटी के साथ आता है। पावरबैंक में डुअल चार्जिंग मोड आता है। यह मेग्नेटिक चार्जिंग और वायर्ड चार्जिंग दोनों को ही सपोर्ट करता है। इसे डेजर्ट गोल्ड और क्लाउड ब्लू कलर्स में खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में। 
 

Cuktech CP12 Power Bank price

Cuktech CP12 पावरबैंक की कीमत 99 युआन (लगभग 1100 रुपये) है। इसे कंपनी ने डेजर्ट गोल्ड और क्लाउड ब्लू कलर्स में पेश किया है। कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा इसे JD.com से भी खरीदा (via) जा सकता है। अन्य मार्केट्स में इसकी उपलब्धता के बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है। 
 

Cuktech CP12 Power Bank specifications

Cuktech CP12 पावरबैंक एक मेग्नेटिक वायर्ड पावर सप्लाई डिवाइस है जो 10 हजार mAh कैपिसिटी के साथ आता है। इसमें 22.5W वायर्ड चार्जिंग स्पीड दी गई है। कंपनी के अनुसार, यह iPhone 16 को मात्र 30 मिनट में 46% तक चार्ज कर सकता है। मेग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करने वाले डिवाइसेज के लिए इसमें 7.5W की आउटपुट दी गई है। 

पावरबैंक में डुअल NTC इंटेलिजेंट टेम्परेचर कंट्रोल दिया गया है। यह बैटरी की हीट को लगातार मॉनिटर करता रहता है और ओवरहीटिंग को रोकता है ताकि चार्ज होने वाला डिवाइस सुरक्षित रहे। इसमें N52 अर्थ पर्मानेंट मेग्नेट्स का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का दावा है कि इसके मेग्नेट्स इतने स्ट्रॉन्ग हैं कि यह पांच iPhone 16 जितने वजन को होल्ड कर सकता है। इसमें डुअल LED डिस्प्ले दिया गया है जो कि बैटरी और चार्जिंग स्टेटस को दिखाता रहता है। इसके डाइमेंशन देखें तो यह 108.7mmx67.9mmx19.4mm साइज में आता है।

अन्य खबरों में, Xiaomi ने भी अपना 20000mAh कैपिसिटी का पावरबैंक लॉन्च किया है। यह 33W आउटपुट देता है। इसमें चार्जिंग के लिए USB-C पोर्ट मिलता है। यह डुअल टोन डिजाइन में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसे यूरोपियन मार्केट में पेश किया है। शाओमी का यह पावरबैंक £22.99 (लगभग 2400 रुपये) में आता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »