4 दिन तक का बैटरी बैकअप वाला फोन 19 मार्च को होगा लॉन्च, मिलेगी 8000mAh बैटरी

Cubot KingKong 5 Pro को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जाएगा। रगेड फोन होने के नाते इसकी बिल्ड बेहद मजबूत होगी और कंपनी का दावा है कि यह वाटरप्रूफ, डस्टप्रूफ और ड्रॉप-प्रूफ भी होगा।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 मार्च 2021 14:46 IST
ख़ास बातें
  • चीनी ब्रांड Cubot जल्द KingKong 5 Pro रगेड स्मार्टफोन लॉन्च करेगा
  • फोन की सबसे बड़ी खासियत 8,000mAh बैटरी होगी
  • 48 मेगापिक्सल बैक और 25 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से होगा लैस

Cubot KingKong 5 Pro में 8,000mAh बैटरी होगी

Cubot नाम का एक चीनी ब्रांड कथित तौर पर जल्द ही एक नया रगेड फोन लॉन्च करने वाला है। एक रिपोर्ट का दावा है कि कंपनी 2021 में अपनी नई किंगकॉन्ग सीरीज़ पेश करने वाली है, जिसमें से KingKon 5 Pro मॉडल 8,000mAh बैटरी से लैस होगा। क्यूबॉट का किंगकॉन्ग 5 प्रो एक रगेड फोन होगा, जो कथित तौर पर दमदार क्वालिटी और 3 से 4 दिनों की बैटरी लाइफ से लैस होगा। इसके अलावा फोन में बेहतरीन साउंड क्वालिटी मिलने का भी दावा है। फोन 4GB रैम और 25 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलने की खबर है।

Cubot नाम का एक चीनी स्मार्टफोन ब्रांड 19 मार्च को KingKong 5 Pro रगेड स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। फोन कथित तौर पर दमदार बिल्ड और बेहतरीन साउंड क्वालिटी से लैस होगा। कंपनी ने अपने ट्विटर हैंडर पर कई टीज़र्स के जरिए फोन के स्पेसिफिकेशन्स को भी टीज़ किया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 8,000mAh बैटरी होगी और कंपनी का दावा है कि इस बैटरी की बदौलत फोन एक चार्ज में 3 से 4 दिनों तक चल सकता है। भारत में इस समय सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन Samsung का Galaxy M51 है, जो 7,000mAh क्षमता की बैटरी से लैस आता है।

अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो Cubot KingKong 5 Pro को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जाएगा। रगेड फोन होने के नाते इसकी बिल्ड बेहद मजबूत होगी और कंपनी का दावा है कि यह वाटरप्रूफ, डस्टप्रूफ और ड्रॉप-प्रूफ भी होगा फोन में 48 मेगापिक्सल का बैक कैमरा और 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। कंपनी का दावा है कि यह Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाला पहला रगेड फोन है। खबर को सबसे पहले GizmoChina द्वारा प्रकाशित किया गया था।

फिलहाल फोन के भारत समेत अन्य बाज़ारों में आने को लेकर Cubot द्वारा किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की गई है।
Advertisement

रगेड फोन की बात चल रही है, तो बता दें कि Samsung ने हाल ही में यूरोपियन मार्केट में अपना लेटेस्ट रगेड फोन Galaxy XCover 5 लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन चार साल पहले लॉन्च हुए Galaxy XCover 4 का अपग्रेडिड वेरिएंट है। फोन की टचस्क्रीन को दस्ताने पहनकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। Samsung Galaxy XCover 5 फोन Android 11 पर चलता है और Exynos 850 चिपसेट, 4GB रैम, 64GB स्टोरेज, 16 मेगापिक्सल बैक कैमरा, 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और 3,000mAh रिप्लेसेबल बैटरी से लैस आता है। फोन में IP68 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस कोटिंग भी मिलती है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cubot KingKong 5 Pro, Rugged Phone, Rugged Smartphone
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.