Coolpad Cool Play 6 पहली सेल में हुआ सोल्ड आउट

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कूलपैड ने पिछले महीने ही अपना कूल प्ले 6 फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च किया था। कंपनी ने मंगलवार, 4 सितंबर को पहली बार कूल प्ले 6 को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया था। यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलता है। अब कंपनी ने दावा किया है कि डिवाइस 6 सिंतबर को सोल्ड आउट हो गया।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 सितंबर 2017 17:38 IST
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कूलपैड ने पिछले महीने ही अपना कूल प्ले 6 फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च किया था। कंपनी ने मंगलवार, 4 सितंबर को पहली बार कूल प्ले 6 को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया था। यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलता है। अब कंपनी ने दावा किया है कि Coolpad Cool Play 6 स्मार्टफोन 6 सिंतबर को सोल्ड आउट हो गया। कूलपैड ने घोषणा की है कि डिवाइस के लिए अगली सेल 9 सितंबर को शुरू होगी। फोन गोल्ड और ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलता है।


Advertisement
कूलपैड कूल प्ले 6 स्पेसिफिकेशन
नए कूलपैड स्मार्टफोन में एक 5.5 इंच एचडी (1080x1920 पिक्सल्स) डिस्प्ले है और यह एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा आधाारित कस्टम जर्नी यूआई पर चलता है। कंपनी का कहना है कि, फोन को दिसंबर 2017 तक एंड्रॉयड 8.0 अपडेट मिल जाएगा। इस फोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 653 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम है। कूलपैड कूल प्ले 6 में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है, स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा। डुअल सिम फोन, हाइब्रिड सेटअप के साथ आता है।

(टेक्नोलॉजी की दुनिया के वीडियो का नया ठिकाना। आ गया है गैजेट्स 360 हिंदी का अपना यूट्यूब पेज। सब्सक्राइब करें)
Advertisement

कूलपैड कूल प्ले 6 में रियर पर 13 मेगापिक्सल के दो सेंसर हैं, जो अपर्चर एफ/2.0, डुअल-टोन, डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ आते हैं। और एचडीआर व 4के वीडियो सपोर्ट करते हैं। फोन के फ्रंट में अपर्चर एफ/2.2 के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। कनेक्टिविटी की बात करें तो कूल प्ले 6 में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.0 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट हैं। इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी है। और कूलपैड का दावा है कि सॉफ्टवेयर को इस हिसाब से ऑप्टिमाइज़ किया है कि बैटरी लंबे समय तक चले।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good performance
  • Decent battery life
  • Fast fingerprint scanner
  • Bad
  • Average camera performance
  • Slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4060 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इंटरनेशनल मार्केट में EV की सेल्स आठ प्रतिशत बढ़कर 20 लाख यूनिट्स से ज्यादा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Yamaha ने पेश किया इलेक्ट्रिक स्कूटर Xenter E, 108 किलोमीटर की रेंज
  2. इंटरनेशनल मार्केट में EV की सेल्स आठ प्रतिशत बढ़कर 20 लाख यूनिट्स से ज्यादा
  3. Oppo Watch 5 हुई लॉन्च, 1.85 इंच AMOLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Reno 17 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. 10,050mAh बैटरी वाला Oppo Pad Air 6 टैबलेट लॉन्च, 12.1 इंच डिस्प्ले के साथ मिलेगी 12GB RAM
  6. TCL ने टैबलेट के लिए नए 10.95 इंच OLED डिस्प्ले किए पेश, जानें इनकी खासियत
  7. Grand Theft Auto 6 को लॉन्च से पहले मिला 11,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का रेवेन्यू
  8. 13,500mAh बैटरी और 7 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा Honor का नया स्मार्टफोन! लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स
  9. Apple का नया AI ऐप बताएगा आपकी सेहत का हाल! मेडिकल रिसर्च से जुटाएगा जानकारी
  10. Jio यूजर्स के लिए अलर्ट! मोबाइल रीचार्ज खत्म हुआ तो बंद हो जाएगी सर्विस?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.