कूलपैड कूल 1, नोट 5 और नोट 5 लाइट स्मार्टफोन हुए सस्ते, जानें नई कीमतें

बजट सेगमेंट में बेहतर हार्डवेयर वाले फोन के लिए जानी जाने वाली कंपनी Cool 1 (4 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज) पर 6,000 रुपये की छूट लेकर आई है। वहीं, इसी स्मार्टफोन (3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट) पर कंपनी ने 4,000 रुपये का डिस्काउंट दिया है।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 29 जनवरी 2018 14:48 IST
ख़ास बातें
  • कूलपैड ने घटाई अपने 3 स्मार्टफोन की कीमत
  • कीमत घटने के बाद मिड रेंज से बजट रेंज में आए कंपनी के स्मार्टफोन
  • घटी हुई कीमतें और स्पेसिफिकेशन जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर
चीनी स्मार्टफोन निर्माता Coolpad ने अपने 3 स्मार्टफोन की कीमत घटा दी है। इनमें से एक स्मार्टफोन पहले से बजट रेंज में शामिल था लेकिन कंपनी ने बाकी दो मिडरेंज फोन की कीमत में कटौती कर उन्हें भी बजट स्मार्टफोन की श्रेणी में ला दिया है। बजट सेगमेंट में बेहतर हार्डवेयर वाले फोन के लिए जानी जाने वाली कंपनी Cool1 Dual (4 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज) पर 6,000 रुपये की छूट लेकर आई है। वहीं, इसी स्मार्टफोन (3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट) पर कंपनी ने 4,000 रुपये का डिस्काउंट दिया है।

इसके अलावा कंपनी ने अपने दो अन्य फोन Coolpad Note 5 और  Coolpad Note 5 Lite के दाम भी घटाए हैं। कूलपैड इन स्मार्टफोन पर क्रमश: 4,000 रुपये और 3,000 रुपये की छूट दे रही है। आइए ऑफर के बारे में जानें
Advertisement

 

कूलपैड कूल1 डुअल

जानकारी दी गई है कि कूलपैड कूल1 के 4 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की पुरानी कीमत 14,999 रुपये थी। अब ग्राहक इस फोन को 8,999 रुपये में खरीद पाएंगे। इस फोन का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट पहले 11,999 रुपये में बिकता था। अब यह फोन आप 7,999 रुपये में खरीद पाएंगे।

कूलपैड कूल1 डुअल स्मार्टफोन को भारत में दिसंबर 2016 में लॉन्च किया गया था। इस हैंडसेट की सबसे अहम खासियत 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं। यह एफ/ 2.0 अपर्चर, फेज़-डिटेक्शन ऑटो फोकस (पीडीएएफ), 4के वीडियो रिकॉर्डिंग, 720 पिक्सल स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग और डुअल-टोन एलईडी फ्लैश से लैस है। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कूलपैड कूल1 डुअल में दो सिम (नैनो + नैनो) इस्तेमाल किए जा सकते हैं। यह एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। हैंडसेट में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर एमएसएम8976 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 510 जीपीयू इंटिग्रेटेड है।
Advertisement
 

कूलपैड नोट 5

कूलपैड नोट 5 की कीमत जहां 11,999 रुपये थी, लेकिन छूट के बाद आप इस फोन को 7,999 रुपये में खरीद पाएंगे।

इस स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मौजूद है 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा। फ्रंट कैमरा ब्यूटिफिकेशन फ़ीचर से लैस है। मेटल यूनीबॉडी वाले इस फोन में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। वन टच फ़ीचर के साथ इसमें मात्र 0.5 सेकेंड में स्मार्टफोन अनलॉक करने का दावा किया गया है। यह गेसचर शॉर्टकट को भी सपोर्ट करता है। इसके अलावा यह फोन में इस्तेमाल किए जा रहे सभी 4जी बैंड को सपोर्ट करता है। यह 4जी वीओएलटीई फ़ीचर से लैस है।
Advertisement
 

कूलपैड नोट 5 लाइट

कूलपैड नोट 5 लाइट पहले 8,999 रुपये कीमत में उपलब्ध था। दाम घटने के बाद यह फोन 5,999 रुपये में आप खरीद पाएंगे। इस हैंडसेट की अहम खासियतों में से एक 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसके साथ फ्लैश भी दिया गया है।

नाम से साफ है कि यह कूलपैड नोट 5 का कमज़ोर वर्ज़न है। डुअल सिम वाला कूलपैड नोट 5 लाइट एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित कूल यूआई 8.0 पर चलता है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) 2.5डी कर्व्ड ग्लास आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735सीपी चिपसेट के साथ 3 जीबी रैम दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली 720 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जिसके साथ मौज़ूद है डुअल एलईडी फ्लैश। फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर मौज़ूद है।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Speedy app performance
  • Good build quality
  • Sharp display
  • Bad
  • No expandable storage
  • Generic design
  • Average camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Fingerprint scanner
  • Good looks and build quality
  • 3GB of RAM
  • Bad
  • Weak processor
  • Average camera quality
  • Slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6735व्यू

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4010 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  3. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  4. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  5. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  6. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  7. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  8. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  9. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  10. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.