Coolpad ने लॉन्च किए दो नए स्मार्टफोन, कीमत 4,299 रुपये से शुरू

स्मार्टफोन निर्माता Coolpad ने नए स्मार्टफोन Coolpad A1 और Coolpad Mega 4A भारत में लॉन्च कर दिए हैं। बजट रेंज वाले ये स्मार्टफोन ऑफलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 12 अप्रैल 2018 18:08 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन निर्माता Coolpad ने लॉन्च किए दो नए स्मार्टफोन
  • Coolpad A1 और Coolpad Mega 4A भारत में लॉन्च
  • स्मार्टफोन की कीमत 4,299 रुपये से शुरू

कूलपैड कूल1 स्मार्टफोन

स्मार्टफोन निर्माता Coolpad ने नए स्मार्टफोन Coolpad A1 और Coolpad Mega 4A भारत में लॉन्च कर दिए हैं। बजट रेंज वाले ये स्मार्टफोन ऑफलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे। Coolpad A1 की बात करें तो इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल दिया गया है। 5.0 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले इसमें मिलेगा। Coolpad A1 एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर चलेगा। इसकी कीमत 5,499 रुपये है। यह गोल्ड रंग वेरिएंट में मिलेगा। फोन की बिक्री गुरुवार 8 राज्यों के 3000 मल्टी ब्रांड स्टोर में शुरू हो जाएगी।

Coolpad Mega 4A की बात करें तो फोन के रियर में 5 मेगापिक्सल और फ्रंट में 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। स्लीक डिज़ाइन के साथ फोन में दिया गया है 5.0 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले इसमें मौज़ूद है। बैटरी 200 एमएएच की है। हैंडसेट एंड्रॉयड 7.1 पर चलता है। Coolpad Mega 4A की कीमत 4,299 रुपये है। यह भी गोल्ड वेरिएंट में मिलेगा। स्मार्टफोन को गुरुवार से ऑफलाइन बिक्री के लिए जारी कर दिया जाएगा।

कूलपैड ए1, स्प्रैडट्रम एससी 210 से लैस होगा। इसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.1 गीगाहर्ट्ज़ होगी। कंपनी की दावा है कि एक साथ कई ऐप इस्तेमाल करने में यह दिक्कत नहीं आने देगा। यह हैंडसेट 2 जीबी रैम के साथ आएगा। इसका इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसे 64 जीबी तक बढ़ाया जाना संभव है। बैटरी को लेकर दावा किया गया है कि यह 240 घंटे तक फोन को स्टैंडबाय पर रख सकती है।

कनेक्टिविटी के लिहाज़ से फोन में ब्लूटूथ, वाई-फाई, 4जी की सुविधा यूज़र को मिलेगी। Coolpad Mega 4A स्मार्टफोन में 8 कोर वाला स्नैपड्रैगन एससी 9832 प्रोसेसर दिया गया है। इसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.3 गीगाहर्ट्ज़ है। फोन में 1 जीबी रैम दिए गए हैं। इंटरनल स्टोरेज 16 जीबी है। फोन की बैटरी को लेकर दावा किया गया है कि यह 150 घंटे तक स्टैंडबाय पर रह सकता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 210

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

स्प्रैडट्रम एससी9832

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: coolpad, Coolpad Mega 4A, Coolpad A1
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.