iPhones ₹32 हजार से शुरू! ControlZ की Anniversary Sale हुई लाइव

ControlZ ने अपनी 6वीं Anniversary Sale का ऐलान किया है। 6 से 10 जुलाई तक iPhone 13, iPhone 14 Pro और iPhone 15 Pro समेत कई रिन्यूड iPhone मॉडल्स खास कीमतों पर मिलेंगे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 जुलाई 2026 16:21 IST
ख़ास बातें
  • ControlZ Anniversary Sale 6 से 10 जुलाई तक चलेगी
  • iPhone 13 से iPhone 15 Pro तक मिलेंगे खास कीमतों पर
  • सभी रिन्यूड iPhone के साथ मिलती है 18 महीने की वारंटी

प्रीमियम स्मार्टफोन की बढ़ती कीमतों के बीच रिन्यूड स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। प्रीमियम रिन्यूड स्मार्टफोन ब्रांड ControlZ ने अपनी छठी सालगिरह के मौके पर Anniversary Sale शुरू करने की घोषणा की है। यह सेल 6 जुलाई से 10 जुलाई तक चलेगी, जिसमें iPhone 13, iPhone 13 Pro, iPhone 14 Pro, iPhone 15 और iPhone 15 Pro जैसे मॉडल्स खास कीमतों पर उपलब्ध होंगे। कंपनी का कहना है कि यह ऑफर सीमित स्टॉक के लिए होगा और केवल उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेगा।

ControlZ के मुताबिक, सेल के दौरान हर दिन अलग-अलग iPhone मॉडल पर स्पेशल प्राइस मिलेगा। 6 जुलाई को iPhone 13 की कीमत 31,999 रुपये रखी गई है। 7 जुलाई को iPhone 13 Pro 43,499 रुपये में मिलेगा। 8 जुलाई को ग्राहक iPhone 14 Pro को 52,999 रुपये में खरीद सकेंगे। वहीं, 9 जुलाई को iPhone 15 की कीमत 44,499 रुपये और 10 जुलाई को iPhone 15 Pro की कीमत 66,499 रुपये तय की गई है।

Advertisement

ControlZ के फाउंडर Yug Bhatia ने कहा कि कंपनी के छह साल पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उनके मुताबिक, कंपनी का उद्देश्य हमेशा क्वालिटी टेस्टिंग और वारंटी के साथ सर्टिफाइड रिन्यूड स्मार्टफोन उपलब्ध कराना रहा है। उन्होंने कहा कि फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की कीमत लगातार बढ़ रही है, ऐसे में ज्यादा ग्राहक अब सर्टिफाइड रिन्यूड डिवाइसेज को बेहतर विकल्प के रूप में देख सकते हैं।

कंपनी का दावा है कि ControlZ अपने सभी रिन्यूड स्मार्टफोन्स को व्यापक क्वालिटी टेस्टिंग के बाद बेचती है। इसके साथ ग्राहकों को 18 महीने की वारंटी भी दी जाती है। कंपनी का कहना है कि इसी मॉडल के जरिए वह भारत में प्रीमियम रिन्यूड स्मार्टफोन मार्केट का विस्तार कर रही है।

अगर आप कम कीमत में प्रीमियम iPhone खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह Anniversary Sale एक ऑप्शन हो सकती है। हालांकि, कंपनी ने साफ किया है कि सभी ऑफर्स सीमित यूनिट्स के लिए होंगे। ऐसे में पसंदीदा मॉडल स्टॉक खत्म होने से पहले खरीदना जरूरी होगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.