ControlZ ने नया लिमिटेड पीरियड ऑफर शुरू किया है। योग्य रिन्यूड स्मार्टफोन खरीदने पर ग्राहकों को ₹17,499 तक की फ्री एक्सेसरीज मिलेंगी।
रिन्यूड स्मार्टफोन ब्रांड ControlZ ने ग्राहकों के लिए नया लिमिटेड पीरियड ऑफर शुरू किया है। कंपनी के मुताबिक इस ऑफर के तहत योग्य स्मार्टफोन खरीदने पर ग्राहकों को 17,499 रुपये तक के फ्री एक्सेसरीज दिए जाएंगे। यह ऑफर 31 मई तक कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और ControlZ रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध रहेगा। कंपनी का कहना है कि इस कैंपेन का मकसद ग्राहकों को सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं, बल्कि बेहतर ओनरशिप एक्सपीरियंस देना है।
ControlZ के इस ऑफर में ग्राहकों को कई प्रीमियम एक्सेसरीज का बंडल मिलेगा। इसमें JBL T225 ईयरबड्स, 20W चार्जर, Snap 10K Mag पावर बैंक और ट्रांसपेरेंट प्रोटेक्टिव केस शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक ये सभी एक्सेसरीज बिना किसी अतिरिक्त कीमत के दिए जाएंगे।
कंपनी का कहना है कि यह पहल भारत में प्रीमियम टेक्नोलॉजी को ज्यादा किफायती और वैल्यू-फोकस्ड बनाने की दिशा में उठाया गया कदम है। खास तौर पर ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखा गया है, जो कम कीमत में प्रीमियम डिवाइस खरीदना चाहते हैं और सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी ऑप्शन्स को प्राथमिकता देते हैं।
ControlZ के फाउंडर Yug Bhatia ने कहा कि कंपनी स्मार्टफोन खरीदने के अनुभव को सिर्फ डिवाइस तक सीमित नहीं रखना चाहती। उनके मुताबिक इस ऑफर के जरिए ग्राहकों को जरूरी एक्सेसरीज और बेहतर कन्वीनियंस देने की कोशिश की जा रही है। कंपनी का यह भी कहना है कि उसका फोकस प्रीमियम टेक्नोलॉजी को ज्यादा स्मार्ट और सस्टेनेबल तरीके से ग्राहकों तक पहुंचाने पर है।
हाल के समय में भारत में सर्टिफाइड रिन्यूड स्मार्टफोन्स की मांग तेजी से बढ़ी है। इसकी बड़ी वजह कम कीमत, वैल्यू-फॉर-मनी और सस्टेनेबिलिटी को लेकर बढ़ती जागरूकता मानी जा रही है। ControlZ का कहना है कि नए ऑफर के जरिए कंपनी ग्राहकों के बीच भरोसा और एंगेजमेंट मजबूत करना चाहती है।
यह ऑफर सीमित समय के लिए कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और देशभर में मौजूद ControlZ रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध रहेगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते