Vivo S1, Vivo V15 और Vivo V15 Pro एक-दूसरे से कितने अलग?

Vivo S1 vs Vivo V15 vs Vivo V15 Pro: इस लेख में जानेंगे कि वीवो एस1 कंपनी के मौजूदा वीवो वी15 और वीवो वी15 प्रो से कैसे अलग है? आइए जानते हैं...

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 9 अगस्त 2019 13:40 IST
ख़ास बातें
  • रैम और स्टोरेज पर आधारित Vivo S1 के तीन वेरिएंट होंगे
  • Vivo V15 में है 6.53 इंच की फुल-एचडी+ स्क्रीन
  • स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर से लैस है Vivo V15 Pro

Vivo S1, Vivo V15 और Vivo V15 Pro एक-दूसरे से कितने अलग?

Vivo S1 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। वीवो एस1 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, फुल-एचडी+ डिस्प्ले और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,500 एमएएच की बैटरी और ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी65 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। वीवो एस1 कंपनी के मौजूदा Vivo V15 और Vivo V15 Pro को ज्वाइन करेगा, ये दोनों हैंडसेट भी मिड-रेंज़ स्मार्टफोन हैं। इस लेख में जानेंगे कि वीवो एस1 कंपनी के मौजूदा वीवो वी15 और वीवो वी15 प्रो से कैसे अलग है? आइए जानते हैं...
 

Vivo S1 vs Vivo V15 vs Vivo V15 Pro की भारत में कीमत

वीवो एस1 की शुरुआती कीमत 17,990 रुपये है। इस दाम में 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मिलेगा। वहीं, 18,990 रुपये में 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाएगा। फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,990 रुपये है। हैंडसेट स्कायलाइन ब्लू और डायमंड ब्लैक रंग में मिलेगा।

वीवो वी15 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंटट की कीमत 19,990 रुपये है। वीवो वी15 प्रो के दो वेरिएंट हैं, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,990 रुपये और 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,990 रुपये है। वीवो वी15 प्रो हैंडसेट टॉपाज़ ब्लू और रूबी रेड रंग में मिलता है।
 

Vivo S1 बनाम Vivo V15 बनाम Vivo V15 Pro के स्पेसिफिकेशन

तीनों ही स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन में कुछ अंतर देखने को मिलेगा। डुअल-सिम (नैनो) वीवो एस1 में 6.38 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। साथ में वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है। डुअल-सिम (नैनो) वाले वीवो वी15  6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) इनसेल फुलव्यू डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। वीवो वी15 प्रो में 6.39 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) अल्ट्रा फुलव्यू डिस्प्ले है। यह सुपर एमोलेड पैनल है।

डिज़ाइन की बात करें तो वीवो एस1 में वॉटरड्रॉप नॉच के साथ फुल-स्क्रीन डिज़ाइन तो वहीं दूसरी ओर, वीवो वी15 और वीवो वी15 प्रो में फुल-स्क्रीन डिज़ाइन के साथ पॉप-अप सेल्फी कैमरा मिलता है।

वीवो एस1 में मीडियाटेक हीलियो पी65 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी/ 6 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए वीवो वी15 में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है। वीवो वी15 प्रो में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं। वीवो वी15 प्रो की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।
Advertisement

अब बात कैमरा सेटअप की। वीवो एस1 में तीन रियर कैमरे हैं। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.78 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला वाइड-एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है। फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।  

वीवो वी15 के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे हैं, 12 मेगापिक्सल (डुअल-पिक्सल) प्राइमरी सेंसर है, जिसका अपर्चर एफ/1.78 है, 8 मेगापिक्सल का सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है और तीसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर एफ/2.4 है। वीवो वी15 में 32 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा है, जिसका अपर्चर एफ/2.0 है।
Advertisement

वीवो वी15 प्रो में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी क्वाड पिक्सल सेंसर है। यह एफ/1.8 अपर्चर वाला लेंस है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का एआई सुपर वाइड सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। रियर कैमरे में एआई बॉडी शेपिंग और एआई पोर्ट्रेट लाइटनिंग का इस्तेमाल किया गया है। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसर है।
Advertisement

अब बात बैटरी क्षमता की। वीवो एस1 में जान फूंकने के लिए 4,500 एमएएच की बैटरी, वीवो वी15 में 4,000 एमएएच की बैटरी और वीवो वी15 प्रो में 3,700 एमएएच की बैटरी है जो डुअल इंजन फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। वीवो वी15 और वीवो वी15 प्रो के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है तो वहीं वीवो एस1 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह मिली है।

अब बात डाइमेंशन की। वीवो एस1 की लंबाई-चौड़ाई 159.53×75.23×8.13 मिलीमीटर है और वज़न 179.5 ग्राम। वीवो वी15 की लंबाई-चौड़ाई 161.97x75.93x8.54 मिलीमीटर और वज़न 189.5 ग्राम है तो वहीं वीवो वी15 प्रो हैंडसेट का डाइमेंशन 157.25x74.71x8.21 मिलीमीटर है और वज़न 185 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Quick in-display fingerprint scanner
  • Bundled 18W fast charger
  • Bad
  • Average CPU performance
  • Cameras could’ve been better
  • Micro-USB port
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.38 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी65

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Attractive design
  • Long battery life
  • Good selfie camera
  • Bad
  • Micro-USB port
  • No Widevine L1 DRM for HD video streaming
  • No 4K video recording or stabilisation
  • Sub-par low-light photography
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी70

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Eye-catching design
  • Beautiful display
  • Good photo quality
  • Bad
  • Stuck with a Micro-USB port
  • Can’t stream HD videos on Netflix or Amazon
  • FunTouch OS needs refinement
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Android 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है अपग्रेडेड पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  2. 7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme C100 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Oppo K14x 5G पर मिल रहा गजब डिस्काउंट, जानें कितना सस्ता खरीदें 6500mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल्स ने पकड़ी रफ्तार, पिछले फाइनेंशियल ईयर में 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  2. OnePlus 16 में मिल सकता है अपग्रेडेड पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  3. Vivo X300 FE जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. 50 ऐप्स में मिला खतरनाक वायरस, पूरा फोन अपने कंट्रोल में ले सकते हैं हैकर्स!
  5. Infinix Note 60 Pro में होगा Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट, भारत में अगले सप्ताह लॉन्च
  6. OnePlus Nord 6 भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ 9000mAh बैटरी से लैस, जानें सबकुछ
  7. Apple के फोल्डेबल iPhone की मैन्युफैक्चरिंग में हो सकती है देरी, डिजाइनिंग की मुश्किल!
  8. 7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme C100 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Xiaomi ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक शेवर, स्मार्ट चिप और वायरलेस चार्जिंग के साथ 95 दिन तक का बैकअप!
  10. Oppo A6k लॉन्च: 7000mAh बैटरी वाले सस्ते 5G फोन की एंट्री, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.