Redmi Note 7 Pro, Samsung Galaxy A30, Nokia 6.1 Plus और Oppo K1 में कौन बेहतर?

भारतीय बाजार में Redmi Note 7 Pro की सीधी भिड़ंत Samsung Galaxy A30, Nokia 6.1 Plus और Oppo K1 स्मार्टफोन से होगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 मार्च 2019 18:13 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 7 Pro डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है
  • सैमसंग गैलेक्सी ए30 की कीमत 16,990 रुपये तय की गई है
  • 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है नोकिया 6.1 प्लस में

Redmi Note 7 Pro, Samsung Galaxy A30, Nokia 6.1 Plus और Oppo K1 में कौन बेहतर?

Xiaomi ने गुरुवार यानी 28 फरवरी 2019 को Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था। रेडमी नोट 7 प्रो की अहम खासियत की बात करें तो यह स्मार्टफोन 48 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर के साथ आता है। भारतीय बाजार में Redmi Note 7 Pro की सीधी भिड़ंत Samsung Galaxy A30, Nokia 6.1 Plus और Oppo K1 स्मार्टफोन से होगी। गौर करने वाली बात यह है कि इन तीनों में से किसी भी हैंडसेट में 48 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मौजूद नहीं है।
 

Redmi Note 7 Pro vs Samsung Galaxy A30 vs Nokia 6.1 Plus vs Oppo K1 की भारत में कीमत

शाओमी ने Redmi Note 7 Pro के दो वेरिएंट उपलब्ध कराए हैं। 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,999 रुपये में बेचा जाएगा। ग्राहक रेडमी नोट 7 प्रो के 6 जीबी + 128 जीबी वर्ज़न को 16,999 रुपये में खरीद पाएंगे। Samsung Galaxy A30 की कीमत 16,990 रुपये तय की गई है। इस दाम में आपको 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। Nokia 6.1 Plus के 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत 15,999 रुपये है। वहीं, इसका 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 18,499 रुपये में बेचा जाता है। Oppo K1 (रिव्यू) का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल भारत में 16,990 रुपये में बेचा जाता है।
Advertisement
 

Redmi Note 7 Pro बनाम Samsung Galaxy A30 बनाम Nokia 6.1 Plus बनाम Oppo K1 के स्पेसिफिकेशन

सबसे पहले बात डिस्प्ले की। रेडमी नोट 7 प्रो में 6.3 इंच की फुल-एचडी+ स्क्रीन है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। वहीं, सैमसंग Galaxy A30 में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड इनफिनिटी यू डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो भी 19.5:9 है। Nokia 6.1 Plus स्मार्टफोन 5.8 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ आता है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। Oppo K1 स्मार्टफोन में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले होगा, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ।

अब बात प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज की। Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन में क्वालकॉम ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम और स्टोरेज पर आधारित फोन के दो विकल्प हैं- 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज। अगर तुलना की जाए तो Samsung Galaxy A30 स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7904 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। Galaxy A30 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है।
Advertisement

Nokia 6.1 Plus में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी/6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। Oppo K1 हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जिसकी स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। ओप्पो के1 का 4 जीबी रैम वेरिएंट भारत में उतारा गया है। बता दें कि Oppo K1 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। चारों स्मार्टफोन में माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाना संभव है।

अब बात कैमरा सेटअप की। Redmi Note 7 Pro डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसके अलावा फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है। Galaxy A30 दो रियर कैमरों के साथ आएगा। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.7 अपर्चर वाले 16 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर होगा। इस फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।
Advertisement

Nokia 6.1 Plus डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा है।  Oppo K1 में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

अब बात बैटरी क्षमता की। रेडमी नोट 7 प्रो और गैलेक्सी ए30 में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच बैटरी तो वहीं नोकिया 6.1 प्लस में 3,060 एमएएच की बैटरी और ओप्पो के1 में 3,600 एमएएच की बैटरी दी गई है। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो चारों स्मार्टफोन यूएसबी टाइप-सी, डुअल-सिम सपोर्ट, 4जी एलटीई सपोर्ट के साथ आते हैं।
 
सैमसंग गैलेक्सी ए30 बनाम रेडमी नोट 7 प्रो बनाम ओप्पो के1 बनाम नोकिया 6.1 प्लस

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.40 इंच6.30 इंच6.41 इंच5.80 इंच
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल 13-मेगापिक्सल25-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल 48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम
4 जीबी4 जीबी4 जीबी4 जीबी
स्टोरेज
64 जीबी64 जीबी64 जीबी64 जीबी
बैटरी क्षमता
4000 एमएएच4000 एमएएच3600 एमएएच3060 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड Pieएंड्रॉ़यड Pieएंड्रॉ़यड 8.1 Oreoएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन
1080x2340 पिक्सल1080x2340 पिक्सल1080x2340 पिक्सल1080x2280 पिक्सल
प्रोसेसर
-क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.406.306.415.80
रिज़ॉल्यूशन
1080x2340 पिक्सल1080x2340 पिक्सल1080x2340 पिक्सल1080x2280 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइप
-गोरिल्ला ग्लासगोरिल्ला ग्लासगोरिल्ला ग्लास
आस्पेक्ट रेशियो
-19.5:919.5:919:9
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
-409--

हार्डवेयर

प्रोसेसर मॉडल
सैमसंग एक्सीनॉस 7904क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
रैम
4 जीबी4 जीबी4 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
64 जीबी64 जीबी64 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहांहांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
512-256400
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
हां-हां-
प्रोसेसर
-2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोरऑक्टा-कोर

कैमरा

रियर कैमरा
16-मेगापिक्सल (f/1.7) + 5-मेगापिक्सल (f/2.2)48-मेगापिक्सल (f/1.79, 1.6-micron) + 5-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल (f/2.0) + 5-मेगापिक्सल
रियर ऑटोफोकस
हांहांहां-
रियर फ्लैश
हांएलईडीहांदोहरी एलईडी
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल (f/2.0)13-मेगापिक्सल25-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल (f/2.0)

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
One UIMIUI 10ColorOS 5.2-

कनेक्टिविटी

ब्लूटूथ
हांहांहांहां
यूएसबी टाइप सी
हांहां-हां
सिम की संख्या
22-2
वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
-802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन/एसी
इंफ्रारेड डायरेक्ट
-हां--
यूएसबी ओटीजी
-हांहांहां
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
-हांहां-
एनएफसी
--नहीं-
माइक्रो यूएसबी
--हां-

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम-नैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां-हां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम-नैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां-हां

सेंसर

फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहांहां-
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहांहांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहांहांहां
फेस अनलॉक
-हां--
कंपास/ मैगनेटोमीटर
-हांहांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
-हांहांहां
जायरोस्कोप
-हांहांहां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  3. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  4. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  5. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  6. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  7. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  8. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  9. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  10. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.