Redmi K20 Pro, OnePlus 7 और Asus ZenFone 6 में कौन बेहतर?

Xiaomi के सब-ब्रांड रेडमी ने Redmi K20 Pro को लॉन्च कर दिया है। मार्केट में रेडमी के20 प्रो की सीधी भिड़ंत वनप्लस के लेटेस्ट फ्लैगशिप OnePlus 7 और Asus ZenFone 6 से होगी।

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 29 मई 2019 12:45 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K20 Pro में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर है
  • OnePlus 7 एक डुअल रियर कैमरा स्मार्टफोन है
  • एंड्रॉयड पाई पर आधारित जे़न यूआई 6 पर चलता है Asus ZenFone 6

Redmi K20 Pro, OnePlus 7 और Asus ZenFone 6 में कौन बेहतर?

Photo Credit: Xiaomi China

Xiaomi के सब-ब्रांड रेडमी ने मंगलवार यानी 28 मई को Redmi K20 Pro को लॉन्च किया है। रेडमी के20 प्रो स्मार्टफोन की अहम खासियतों की बात करें तो यह फोन एमोलेड स्क्रीन, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और हार्डवेयर डीसी डिमिंग सपोर्ट से लैस है। Redmi K20 Pro के साथ Redmi K20 को भी लॉन्च किया गया है। Redmi K20 Pro कंपनी का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसे पॉप-अप सेल्फी कैमरा मॉड्यूल के साथ लॉन्च किया गया है। Redmi K20 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है, मार्केट में इसकी सीधी भिड़ंत वनप्लस के लेटेस्ट फ्लैगशिप OnePlus 7 और Asus ZenFone 6 से होगी। आइए स्पेसिफिकेशन और कीमत के आधार पर Redmi K20 Pro, OnePlus 7 और Asus ZenFone 6 के बीच का अंतर समझते हैं।
 

Redmi K20 Pro vs OnePlus 7 vs Asus ZenFone 6 की कीमत

रेडमी के अनुसार, चीनी मार्केट में नए रेडमी के20 प्रो की शुरुआती कीमत 2,499 चीनी युआन (लगभग 25,200 रुपये) है। इस दाम में 6 जीबी रैम+ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाएगा। 6 जीबी रैम+ 128 जीबी, 8 जीबी रैम+ 128 जीबी और 8 जीबी रैम+ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमश: 2,599 चीनी युआन (लगभग 26,200 रुपये), 2,799 चीनी युआन (लगभग 28,200 रुपये) और 2,999 चीनी युआन (लगभग 30,200 रुपये) है।

भारतीय मार्केट में OnePlus 7 का दाम 32,999 रुपये से शुरू होता है। इस कीमत में 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन का 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 37,999 रुपये में बिकेगा। 6 जीबी रैम वेरिएंट सिर्फ मिरर ग्रे कलर में मिलेगा, जबकि 8 जीबी रैम वेरिएंट मिरर ग्रे और रेड कलर में उपलब्ध होगा। OnePlus 7 की बिक्री भारत में जून महीने में शुरू होगी।

OnePlus 7 में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है

असूस ZenFone 6 की शुरुआती कीमत 499 यूरो ( लगभग 38,873 रुपये) है। इस दाम में 6 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट मिलेगा, इसके 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 559 यूरो ( लगभग 43,547 रुपये) और इसका टॉप वेरिएंट 8 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट से लैस है और इसकी कीमत 599 यूरो ( लगभग 46,663 रुपये) है।
 

Redmi K20 Pro बनाम OnePlus 7 बनाम Asus ZenFone 6 के स्पेसिफिकेशन

सबसे पहले बात डिस्प्ले की। डुअल-सिम (नैनो) वाला रेडमी के20 प्रो स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। Redmi K20 Pro में 6.39 इंच का एमोलेड फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) स्क्रीन है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5: 9 आस्पेक्ट रेशियो है। डुअल-सिम (नैनो) वाला वनप्लस 7 एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ऑक्सीजनओएस पर चलता है। OnePlus 7 में 6.41 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है और पिक्सल डेनसिटी 402 पिक्सल प्रति इंच। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 की प्रोटेक्शन है।
Advertisement

डुअल-सिम (नैनो) वाला असूस ज़ेनफोन 6 एंड्रॉयड पाई पर आधारित जे़न यूआई 6 पर चलता है। Asus ZenFone 6 में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) आईपीएस स्क्रीन है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 92 प्रतिशत है।
 

Asus ZenFone 6 में है डुअल कैमरा सेटअप के साथ रोटेटिंग मॉड्यूल


Advertisement

अब बात प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज की। Redmi K20 Pro में 2.85 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। साथ ही इसमें ऐड्रेनो 640 जीपीयू और 8 जीबी तक रैम है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 256 जीबी तक स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाना संभव है।

वनप्लस 7 स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 640 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। जुगलबंदी के लिए 8 जीबी तक रैम मौज़ूद हैं। OnePlus 7 के स्टोरेज पर आधारित दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 256 जीबी यूएफएस 3.0 2-लेन स्टोरेज। असूस ज़ेनफोन 6 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और ऐड्रेनो 640 जीपीयू का इस्तेमाल हुआ है। फोन में 256 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज (UFS 2.1) है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2टीबी तक बढ़ाना संभव है।
Advertisement

अब बात कैमरा सेटअप की। Redmi K20 Pro में तीन रियर कैमरे हैं, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जो सोनी आईएमएक्स586 सेंसर से लैस है और इसका अपर्चर एफ/1.75 है। 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है, वाइड-एंगल लेंस के साथ और तीसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है।

OnePlus 7 एक डुअल रियर कैमरा स्मार्टफोन है। पिछले हिस्से पर प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। यह Sony IMX586 सेंसर है। अपर्चर एफ/1.7 वाला यह लेंस इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन और फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस से लैस है। सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर एफ/2.4 है। रियर कैमरा सेटअप डुअल एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ आएगा। पोर्ट्रेट, अल्ट्राशॉट, नाइटस्केप, प्रो मोड, एआई सीन डिटेक्शन, पनोरमा, एचडीआर, स्टूडियो लाइटनिंग, टाइम लैप्स और रॉ इमेज जैसे फीचर भी दिए गए हैं। फोन का फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। यहां Sony IMX471 सेंसर है। फ्रंट कैमरे को नॉच में जगह मिली है।
Advertisement

असूस ज़ेनफोन 6 में डुअल कैमरा सेटअप है, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/1.79 है और यह लेसर फोकस के साथ आता है, साथ ही 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा भी है।  फोन के बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप है लेकिन सेल्फी लेने के लिए यह रोटेट हो जाता है।

अब बात बैटरी क्षमता की। Redmi K20 Pro में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी है जो 27 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। OnePlus 7 Pro की बैटरी 3,700 एमएएच की है। Asus ब्रांड के इस फोन में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज 4.0 सपोर्ट के साथ आती है।

अब बात कनेक्टिविटी की। रेडमी के20 प्रो में कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस और एनएफसी सपोर्ट दिया गया है। OnePlus 7 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो ZenFone 6 में यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी, वाई-फाई 802.11एसी (वाई-फाई 5), ब्लूटूथ वर्जन 5.0 और जीपीएस शामिल है।

अब बात डाइमेंशन और वज़न की। Redmi K20 Pro की लंबाई-चौड़ाई 156.7x74.3x8.8 मिलीमीटर और वज़न 191 ग्राम है। तो वहीं असूस ज़ेनफोन 6 की लंबाई-चौड़ाई 159.1x75.11x8.1-9.1 मिलीमीटर और वज़न 190 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Redmi K20 Pro, OnePlus 7, and Asus ZenFone 6
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  5. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  6. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  4. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  5. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  6. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  7. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  8. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  9. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.