Infinix Smart 5 और Infinix Smart 4 में है कितना अंतर? जानें...

आपकी सहूलियत के लिए हमने लेटेस्ट लॉन्च हुए Infinix Smart 5 की तुलना Infinix Smart 4 के साथ कर रहे हैं, जिससे आपके लिए इनमें से किसी एक को चुनना आसान हो जाएगा।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 13 फरवरी 2021 16:33 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Smart 5 और Infinix Smart 4 दोनों में मौजूद है एक जैसी बैटरी क्षमत
  • इनफिनिक्स स्मार्ट 5 मीडियाटेक हीलियो जी25 प्रोसेसर से है लैस
  • इनफिनिक्स स्मार्ट 4 मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर से है लैस
Infinix Smart 5 स्मार्टफोन को कंपनी के लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है, जो कि नवंबर 2020 में लॉन्च हुए Infinix Smart 4 का अपग्रेड वर्ज़न है। हालांकि, पुराने वर्ज़न के मुकाबले यह नया फोन क्या कुछ अपग्रेड लेकर आया है, यह जानकारी यकिनन हम आप तक पहुंचाने वाले हैं। सबसे पहले आपको बता दें, इनफिनिक्स स्मार्ट 5 को भारत में 7,199 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है, जो कि ऑक्टा कोर MediaTek Helio G25 प्रोसेसर, ड्यूल रियर एआई कैमरा और 6,000 एमएएच की बैटरी से लैस है। इसकी तुलना यदि इसके पिछले वर्ज़न से करें, तो इनफिनिक्स स्मार्ट 4 स्मार्टफोन को 6,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। जबकि स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो फोन पुराना वर्ज़न भी 6,000 एमएएच बैटरी व डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। ऐसे में नया इनफिनिक्स स्मार्ट 5 खरीदना बेहतर होगा या फिर इनफिनिक्स स्मार्ट 4? इसका जवाब हम आपको अपने इस लेख में देने जा रहे हैं।  

आपकी सहूलियत के लिए हमने लेटेस्ट लॉन्च हुए Infinix Smart 5 की तुलना Infinix Smart 4 के साथ कर रहे हैं, जिससे आपके लिए इनमें से किसी एक को चुनना आसान हो जाएगा।
 

Infinix Smart 5 vs Infinix Smart 4 price in India compared

इनफिनिक्स स्मार्ट 5 को भारत में 7,199 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। फोन में 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज है। इस फोन में आपको एजियन ब्लू, मोरंडी ग्रीन, ओब्सीडियन ब्लैक, और 6 ° पर्पल कलर ऑप्शन मिलते हैं। वहीं, दूसरी तरफ इनफिनिक्स स्मार्ट 4 स्मार्टफोन के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन की कीमत 6,999 रुपये है। इस फोन में खरीद के लिए चार कलर ऑप्शन मिलेंगे, वो हैं- मिडनाइट ब्लैक, क्विटज़ल सियान, ओशन वेव और वायलेट।
 

Infinix Smart 5 vs Infinix Smart 4 specifications compared

Infinix Smart 5 ड्यूल सिम (नैनो) 4G के साथ आता है। फोन में 6.82-inch HD+ डिस्प्ले के साथ ड्रॉप नॉच डिजाइन है। फोन का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 90.66 प्रतिशत है। जबकि इनफिनिक्स स्मार्ट 4 फोन में 6.82-इंच एचडी+ डिस्प्ले है, जिसमें 90.5 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी-रेशियो मिलता है। स्मार्ट 5 फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक हीलियो जी25 प्रोसेसर है। स्मार्ट 4 मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर से लैस है और इसमें आपको 2 जीबी रैम मिलता है।

इनफिनिक्स स्मार्ट 5 फोन में 13 मेगापिक्सल ड्यूल एआई रियर कैमरा f/1.8 अपर्चर और क्वॉड एलईडी फ्लैश के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है जो f/2.0अपर्चर और LED फ्लैश दिया गया है। इनफिनिक्स स्मार्ट 4 में फोटोग्राफी के लिए आपको डेप्थ सेंसर व ट्रिपल एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा, जबकि सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Infinix Smart 5 व 4 दोनों ही फोन 6,000mAh बैटरी के साथ आते हैं। दोनों ही फोन के कनेक्टिविटी फीचर्स भी एक जैसे हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Big display
  • Very good battery life
  • Bad
  • Big and unwieldy
  • Weak performance
  • Below-average cameras
  • Slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

प्रोसेसर

2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो ए22

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + Depth

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1640 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo T5x 5G फ्यूजन रेड वेरिएंट हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 Pro लॉन्च होगा 185Hz डिस्प्ले, 200MP कैमरा के साथ, पोस्टर में लीक हुआ रेड चैरी लुक!
  2. Nokia 100 (2026) लॉन्च से पहले हो गया लीक, मिलेगी LED फ्लैश लाइट, बड़ी बैटरी!
  3. फ्रांस ने Infosys पर लगाया ₹2 करोड़ का जुर्माना, भारत में नायारण मूर्ति का 70 घंटे काम करने वाला बयान फिर चर्चा में
  4. स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप की कीमतों में और लगेगी आग? Samsung का चिप शॉर्टेज पर बड़ा बयान
  5. Apple Watch ने बचाई शख्स की जान! गिरते ही अपने आप लग गई इमरजेंसी कॉल, इस फीचर का कमाल
  6. Vivo T5x 5G फ्यूजन रेड वेरिएंट हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ लॉन्च
  7. Jio का गजब ऑफर 2 माह के प्लान के साथ 1 महीना बिलकुल फ्री, 100Mbps स्पीड के साथ 12OTT ऐप्स भी
  8. PS5 Price Hike India: GTA 6 आने से पहले ही महंगा हो गया PlayStation, जानें नई कीमत
  9. Elon Musk की टेंशन बढ़ाएगा Amazon! सैटेलाइट से सीधे फोन तक इंटरनेट, भारत में भी होगी एंट्री?
  10. AI से इंटरव्यू क्रैक किया और लग गई ₹1.5 करोड़ की नौकरी! शख्स ने शेयर किए टिप्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.