Huawei के सब ब्रांड हॉनर ने हाल ही में भारतीय बाजार में Honor 8C स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। Xiaomi और Realme ब्रांड के कई स्मार्टफोन 15,000 रुपये तक के बजट में काफी लोकप्रिय हैं। शाओमी और रियलमी जैसे ब्रांड से मुकाबले के लिए हॉनर 8सी को 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। Honor 8C स्मार्टफोन में ट्रेडिशनल नॉच वाला 19:9 डिस्प्ले पैनल, स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर और फेस अनलॉक फीचर है जो फ्रंट कैमरे के साथ एआई को इस्तेमाल में लाता है। 28 नवंबर यानी बुधवार को Oppo के सब ब्रांड रियलमी ने मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर से लैस Realme U1 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया है। हैंडसेट में 6.3 इंच का वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है जो 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस है और सेल्फी के लिए 25 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर दिया गया है। Honor 8C और Realme U1 एक दूसरे से कितने अलग है,आइए दाम और स्पेसिफिकेशन के आधार पर समझते हैं।
Honor 8C बनाम Realme U1 की भारत में कीमत
हॉनर 8सी के 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपये में बेचा जाएगा। इसका 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 12,999 रुपये में मिलेगा। दोनों ही वेरिएंट ऑरोरा ब्लू, मैजिक नाइट ब्लैक, प्लेटिनम गोल्ड और नेब्यूला पर्पल रंग में उपलब्ध होंगे। Honor 8C की बिक्री 10 दिसंबर से एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया और HiHonor स्टोर में शुरू होगी।
रियलमी यू1 की शुरुआती कीमत 11,999 रुपये है। इस दाम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट बेचा जाएगा। फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट भी है जिसकी कीमत 14,499 रुपये रखी गई है। फोन की बिक्री 5 दिसंबर से एक्सक्लूसिव तौर पर Amazon इंडिया पर शुरू होगी। यह फोन ब्लू, ब्लैक और गोल्ड रंग में उपलब्ध होगा।
Honor 8C vs Realme U1 स्पेसिफिकेशन
डुअल-सिम Honor 8C आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.2 पर चलेगा। इसमें 6.26 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) टीएफटी एलसीडी आईपीएस डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। रफ्तार देने के लिए मौज़ूद हैं 4 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे।
अब बात कैमरा सेटअप की। Honor 8C में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का एफ/2.4 अपर्चर वाला ब्लैक एंड व्हाइट सेंसर दिया गया है। फ्रंट पैनल पर हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/2.0 है। दोनों ही कैमरा सेटअप एलईडी फ्लैश से लैस हैं। फोन में जान फूंकने का काम करती है 4000 एमएएच की बैटरी।
Honor 8C के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन का डाइमेंशन 158.72x75.94x7.98 मिलीमीटर है और वज़न 167.2 ग्राम।
Realme U1 की स्क्रीन 6.3 इंच की है। फुलएचडी+ रिजॉल्यूशन वाला यह आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस है। फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलेगा। फोन 90.8 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आता है। स्क्रीन 2.5डी कर्व्ड ग्लास और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन वाली है। स्मार्टफोन में 2.1 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर के साथ एआरएम जी72 जीपीयू है। रैम और स्टोरेज पर आधारित दो विकल्प हैं- 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme U1 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल (एफ/2.2 अपर्चर) का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल (एफ/2.4) का है। इसके साथ एलईडी फ्लैश है। कंपनी ने जानकारी दी है कि Realme U1 पोर्ट्रेट लाइटनिंग, स्लो मो वीडियो, एआई सीन डिटेक्शन और बोकेह इफेक्ट के साथ आता है। फोन में एआई फेस अनलॉक फीचर भी है।
फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कंपनी ने सेल्फी कैमरे में बैकलाइट मोड फीचर होने की बात की है। इसके अलावा एआई ब्यूटी+ मोड होने का भी ज़िक्र है। स्मार्टर ग्रुपी फीचर की मदद से यूज़र एक तस्वीर में कई सब्जेक्ट पर कस्टमाइज़्ड ब्यूटीफिकेशन का मज़ा ले सकते हैं।
रियलमी यू1 बनाम Honor हॉनर 8सी
| |
|
|
| रेटिंग्स | | |
| संपूर्ण NDTV रेटिंग | | |
| डिज़ाइन रेटिंग | | |
| डिस्प्ले रेटिंग | | |
| सॉफ्टवेयर रेटिंग | | |
| परफॉर्मेंस रेटिंग | | |
| बैटरी लाइफ रेटिंग | | |
| कैमरा रेटिंग | | |
| वैल्यू फॉर मनी रेटिंग | | |
| डिस्प्ले | | |
| स्क्रीन साइज़ (इंच) | 6.30 | 6.26 |
| रिज़ॉल्यूशन | 1080x2340 पिक्सल | 720x1520 पिक्सल |
| प्रोटेक्शन टाइप | गोरिल्ला ग्लास | - |
| आस्पेक्ट रेशियो | 19.5:9 | 19:9 |
| पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई) | 409 | 269 |
| हार्डवेयर | | |
| प्रोसेसर | 2.1 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर | 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर |
| प्रोसेसर मॉडल | मीडियाटेक हीलियो पी70 | स्नैपड्रैगन 632 |
| रैम | 4 जीबी | 4 जीबी |
| इंटरनल स्टोरेज | 64 जीबी | 32 जीबी |
| एक्सपेंडेबल स्टोरेज | हां | हां |
| एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप | माइक्रोएसडी | माइक्रोएसडी |
| एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी) | 256 | 256 |
| अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट | हां | हां |
| कैमरा | | |
| रियर कैमरा | 13-मेगापिक्सल (f/2.2) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4) | 13-मेगापिक्सल (f/1.8) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4) |
| रियर फ्लैश | एलईडी | हां |
| फ्रंट कैमरा | 25-मेगापिक्सल (f/2.0) | 8-मेगापिक्सल (f/2.0) |
| रियर ऑटोफोकस | - | हां |
| फ्रंट ऑटोफोकस | - | नहीं |
| सॉफ्टवेयर | | |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | एंड्रॉ़यड | एंड्रॉ़यड |
| स्किन | ColorOS 5.2 | EMUI 8.2 |
| कनेक्टिविटी | | |
| वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट | 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी | 802.11 बी/जी/एन |
| ब्लूटूथ | हां | हां |
| यूएसबी ओटीजी | हां | - |
| माइक्रो यूएसबी | हां | हां |
| सिम की संख्या | 2 | 2 |
| दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी | हां | - |
| सिम 1 | | |
| सिम टाइप | नैनो सिम | नैनो सिम |
| 4जी/ एलटीई | हां | हां |
| सिम 2 | | |
| सिम टाइप | नैनो सिम | नैनो सिम |
| 4जी/ एलटीई | हां | हां |
| सेंसर | | |
| फेस अनलॉक | हां | हां |
| फिंगरप्रिंट सेंसर | हां | हां |
| कंपास/ मैगनेटोमीटर | हां | हां |
| प्रॉक्सिमिटी सेंसर | हां | हां |
| एक्सेलेरोमीटर | हां | हां |
| एंबियंट लाइट सेंसर | हां | हां |
| जायरोस्कोप | हां | - |