ColorOS 7 की लॉन्च तारीख आई सामने

ColorOS 7 Launch Date: Oppo के अगले कस्टम स्किन कलरओएस 7 की लॉन्च डेट की जानकारी सामने आ गई है। आप भी जानें ColorOS 7 के बारे में।

ColorOS 7 की लॉन्च तारीख आई सामने

Photo Credit: Weibo

ColorOS 7 Launch Date: कलरओएस 7 की लॉन्च तारीख आई सामने

ख़ास बातें
  • ColorOS 7 सिर्फ Oppo नहीं बल्कि Realme फोन को भी मिलेगा
  • ओप्पो ने कलरओएस 7 की लॉन्च डेट बताई
  • ColorOS 7 का लॉन्च इवेंट बीजिंग में होगा आयोजित
विज्ञापन
ColorOS 7 Launch Date: Oppo के अगले कस्टम स्किन कलरओएस 7 की लॉन्च डेट की जानकारी सामने आ गई है। ओप्पो 20 नवंबर को बीजिंग में इवेंट का आयोजन करने वाली है, इवेंट के दौरान ColorOS के नए वर्जन से पर्दा उठाया जाएगा। ColorOS 7 से संबंधित जानकारी से फिलहाल पर्दा उठना अभी बाकी है। हालांकि, Oppo ने एक टीज़र जारी कर कलरओएस 7 के कुछ फीचर्स का संकेत जरूर दिया है। ColorOS 7 योग्य ओप्पो डिवाइस के अलावा कुछ Realme फोन को भी मिलेगा। नए और लेटेस्ट कलरओएस वर्जन के साथ Android 10 को भी रोल आउट किए जाने की उम्मीद है।

चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर आधिकारिक कलरओएस अकाउंट के अनुसार, ColorOS 7 का लॉन्च इवेंट 20 नवंबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे शुरू होगा। जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया कि कलरओएस 7 का लॉन्च इवेंट बीजिंग में आयोजित किया जाएगा।
 
745k28h

Photo Credit: Weibo

वीबो पर टीज़र इमेज़ को पोस्ट किया गया है जिससे कलरओएस 7 के कुछ फीचर्स के बारे में जानकारी मिली है। तस्वीर कुछ गेमिंग और मल्टीमीडिया फीचर्स का संकेत देती है जो नए कलरओएस के साथ आएंगे। Huawei EMUI और Xiaomi MIUI के हाल ही में आए अपडेट पर अगर ध्यान दें तो ऐसा हो सकता है कि नए ColorOS में भी सिस्टम-वाइड डार्क मोड शामिल किया जाए।

Realme भारत में 20 नवंबर को लॉन्च इवेंट का आयोजन करने वाली है, इवेंट के दौरान Realme X2 Pro को लॉन्च किया जाएगा। इवेंट के दौरान कंपनी ColorOS 7 को चुनिंदा रियलमी फोन के लिए रोल आउट की घोषणा कर सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »