CMF Phone 2 Pro Sale Live: 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला फोन आज मिलेगा Rs 2 हजार सस्ता, यहां से खरीदें

आज के दिन, यानी 5 मई को इंट्रोडक्टरी ऑफर्स के साथ CMF Phone 2 Pro को 2,000 रुपये के डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है, जिसमें 1,000 रुपये का बैंक कार्ड डिस्काउंट और 1,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस है, जो पुराने हैंडसेट को एक्सचेंज करने पर मिलेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 मई 2025 12:56 IST
ख़ास बातें
  • MF Phone 2 Pro के 8GB + 128GB कॉन्फिगरेशन की कीमत 18,999 रुपये है
  • आज इसे 2,000 रुपये के डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है
  • इसमें 1,000 रुपये बैंक कार्ड डिस्काउंट और 1,000 रुपये एक्सचेंज बोनस है
CMF Phone 2 Pro Sale Live: लेटेस्ट स्मार्टफोन CMF Phone 2 Pro की सेल आज, यानी 5 मई से लाइव हो गई है। ग्राहकों के पास इस किफायती स्मार्टफोन को इंट्रोडक्टरी ऑफर्स के साथ खरीदने का अच्छा मौका है। नया स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट पर काम करता है। इसमें एक स्पेशल Essential Key शामिल है, जिसे यूजर स्क्रीनशॉट, फोटो और वॉयस नोट्स जैसे डेटा तक पहुंचने के लिए क्विक एक्सेस के रूप में कस्टमाइज कर सकता है। हम नीचे आपको CMF Phone 2 Pro की कीमत और इसके साथ मिलने वाले ऑफर्स की जानकारी दे रहे हैं।
 

CMF Phone 2 Pro price in India, availability and offers

CMF Phone 2 Pro के 8GB + 128GB कॉन्फिगरेशन की कीमत 18,999 रुपये रखी गई है। इसका एक 8GB + 256GB वेरिएंट भी है, जिसकी कीमत 20,999 रुपये है। फोन को ब्लैक, लाइट ग्रीन, ऑरेंज और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। 
Advertisement

CMF Phone 2 Pro को CMF इंडिया वेबसाइट, Flipkart और अन्य रिटेल पार्टनर्स के जरिए खरीदा जा सकता है। नया स्मार्टफोन यूनिवर्सल कवर, इंटरचेंजेबल लेंस, वॉलेट, स्टैंड, लैनयार्ड या कार्ड होल्डर के साथ कंपेटिबल है, जो ऑप्शनल पेड एसेसरीज हैं।

आज के दिन, यानी 5 मई को इंट्रोडक्टरी ऑफर्स के साथ इस फोन को 2,000 रुपये के डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है, जिसमें 1,000 रुपये का बैंक कार्ड डिस्काउंट और 1,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस है, जो पुराने हैंडसेट को एक्सचेंज करने पर मिलेगा।
Advertisement
 

CMF Phone 2 Pro Specifications

डुअल-सिम CMF Phone 2 Pro Android 15-बेस्ड Nothing OS 3.2 पर चलता है। कंपनी का दावा है कि यूजर्स को इसमें तीन साल तक मेन Android वर्जन अपडेट्स और छह साल तक सिक्योरिटी पैच अपडेट्स मिलेंगे। हैंडसेट 6.77-इंच फुल-एचडी+ (1,080×2,392 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले से लैस आता है, जो 120Hz तक का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM फ्रीक्वेंसी, 480Hz टच सैंपलिंग रेट, 3,000nits पीक ब्राइटनेस लेवल और HDR10+ सपोर्ट करता है। CMF Phone 2 Pro में MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट है, जो 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज ऑप्शन के साथ जुड़ा है। रैम को वर्चुअली 16GB किया जा सकता है, जबकि स्टोरेज 1TB तक एक्सपेंडेबल है।

CMF Phone 2 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें f/1.88 अपर्चर और EIS के साथ 50-मेगापिक्सल 1/1.57-इंच सेंसर, f/1.88 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा और f/2.2 अपर्चर और 119.5-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। टेलीफोटो कैमरे में 2x ऑप्टिकल जूम और 20x डिजिटल जूम हो सकता है। आगे की तरफ, इसमें f/2.45 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यह Nothing के TrueLens Engine 3.0 तकनीक से लैस है।
Advertisement

CMF Phone 2 Pro में 5,000mAh की बैटरी है जो 33W फास्ट चार्जिंग और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि बैटरी एक बार चार्ज करने पर अधिकतम 47 घंटे का कॉलिंग टाइम और 22 घंटे तक YouTube स्ट्रीमिंग टाइम दे सकती है। फोन के भारतीय वेरिएंट के बॉक्स में चार्जिंग एडाप्टर और केस मिलता है। इसका माप 164×7.8×78 mm और वजन 185 ग्राम है। 

स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.3 और USB टाइप-C पोर्ट शामिल हैं। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। हैंडसेट में धूल और छींटों से बचाव के लिए IP54 रेटेड बिल्ड मिलता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Standout design
  • Bright OLED display
  • Great Battery Life
  • Decent performance
  • Bloat-free and minimal software experience
  • Bad
  • Mono speaker lacks quality
  • Wide-angle camera is sluggish
  • Minimal ingress protection
  • The back panel is no longer replaceable
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.77 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7300 प्रो

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  5. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  6. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  8. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  9. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  10. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.