Xiaomi देगी क्‍वॉलकॉम और मीडियाटेक को झटका! डेवलप कर रही स्‍मार्टफोन प्रोसेसर

क्‍वॉलकॉम और मीडियाटेक पर निर्भरता कम करने के लिए शाओमी अपना खुद को प्रोसेसर डेवलप कर रही है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 27 नवंबर 2024 12:22 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi अपना प्रोसेसर डेवलप करने में जुटी
  • अगले साल तक शुरू हो सकता है प्रोडक्‍शन
  • अगले साल ही शाओमी प्रोसेसर वाला फोन भी होगा लॉन्‍च

चीन की सरकार नहीं चाहती कि उसकी कंपनियां विदेशी तकनीक पर बहुत ज्‍यादा निर्भर रहें। (सांकेतिक तस्‍वीर)

जानी-मानी चीनी कंपनी शाओमी (Xiaomi) अब स्‍मार्टफोन्‍स के लिए प्रोसेसर डेवलप करने में जुटी है। एक रिपोर्ट के अनुसार, क्‍वॉलकॉम और मीडियाटेक पर निर्भरता कम करने के लिए शाओमी अपना खुद को प्रोसेसर डेवलप कर रही है। हालांकि ऐसा करने वाली वह पहली नहीं है। सैमसंग, हुवावे जैसी कंपनियां प्रोसेसर डेवलप करती रही हैं। सैमसंग, एक्सिनॉस चिपसेट बनाती है, जबकि हुवावे बहुत पहले से किर‍िन प्रोसेसर बना रही है। ऐपल भी अब अपनी डिवाइसेज में खुद के चिपसेट यूज करती है।   

ब्‍लूमबर्ग की रिपोर्ट में कहा गया है कि शाओमी के प्रोसेसर का बड़े पैमाने पर प्रोडक्‍शन अगले साल शुरू हो जाएगा। अगले साल ही उस प्रोसेसर के साथ नया फोन भी कंपनी लॉन्‍च कर देगी।  

रिपोर्ट के अनुसार, चीन की सरकार नहीं चाहती कि उसकी कंपनियां विदेशी तकनीक पर बहुत ज्‍यादा निर्भर रहें। चीनी कंपनियों से कई बार कहा जा चुका है कि वो विदेशी तकनीक पर अपनी निर्भरता कम करें और शायद शाओमी यह बात समझ गई है। 

हालांकि यह देखा जाना अभी बाकी है कि शाओमी के प्रोसेसर को मार्केट में कैसा रेस्‍पॉन्‍स मिलता है। यह भी परखा जाएगा कि शाओमी का प्रोसेसर, क्‍वॉलकॉम और मीडियाटेक के चिपसेट्स से किस तरह कम्‍पीट करता है। अभी यह पता नहीं है कि चिपसेट डेवलप करने के लिए शाओमी कितना इन्‍वेस्‍टमेंट कर रही है। 
Advertisement

फ‍िलहाल कंपनी क्‍वॉलकॉम और मीडियाटेक दोनों के प्रोसेसर इस्‍तेमाल कर रही है। ये प्रोसेसर कंपनी के फ्लैगशिप स्‍मार्टफोन से लेकर बजट फोन तक यूज किए जाते हैं। हाल में लॉन्‍च हुई शाओमी 15 सीरीज में कंपनी ने क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर लगाया है। शाओमी 9 दिसंबर को भारतीय मार्केट में रेडमी नोट 14 सीरीज को पेश करने जा रही है, जिसमें कई एआई फीचर्स दिए जा सकते हैं। 
Advertisement

रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि शाओमी के अलावा और कौन सी चीनी कंपनियां अपना प्रोसेसर डेवलप करने में जुटी हैं। चीन की प्रमुख स्‍मार्टफोन कंपनियों में शाओमी के अलावा वीवो, वनप्‍लस, ओपो और रियलमी शुमार हैं जो भारत में कारोबार कर रही हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  2. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  2. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  3. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  5. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  6. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  7. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  8. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  10. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.