50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला Realme C35 सिर्फ 1,199 रुपये में! लूट से कम नहीं ये ऑफर

फीचर्स और स्‍पेसिफ‍िकेशंस की बात करें तो Realme C35 में 6.6 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है। स्टोरेज के लिए यह फोन 4GB RAM और 64GB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 फरवरी 2023 11:24 IST
ख़ास बातें
  • फ्लिपकार्ट पर Realme C35 पर डिस्काउंट दिया जा रहा है।
  • Realme C35 में 6.6 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Realme C35 में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा है।

Realme C35 में 6.6 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Flipkart

अगर आपका बजट 10-12 हजार रुपये के करीब है और आप कोई नया स्मार्टफोन तलाश कर रहे हैं तो हम आपके लिए बेस्ट ऑप्शन लेकर आए हैं। ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर Realme C35 पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। जी हां इस फोन को सस्ते दामों में खरीद सकते हैं, जिसके लिए बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर का इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए Realme C35 के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Realme C35 पर ऑफर
Advertisement
ऑफर की बात करें तो Realme C35 के 4 GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है, लेकिन 14 प्रतिशत डिस्काउंट के बदा यह 11,999 रुपये में मिल रहा है। यह फोन बीते साल मार्च में लॉन्च किया गया था।

बैंक ऑफर में HDFC Bank और SBI Bank क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से भुगतान पर 1000 रुपये तक डिस्काउंट मिल सकता है। वहीं Flipkart Axis Bank कार्ड से पेमेंट पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिल सकता है।
Advertisement

एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो पुराना या मौजूद फोन एक्सचेंज में देने पर 10,800 रुपये तक कीमत कम हो सकती है। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ आपके द्वारा एक्सचेंज में दिए जाने वाले फोन की कंडीशन पर निर्भर करता है। एक्सचेंज ऑफर पूरा मिलने पर कीमत 1,199 रुपये तक हो सकती है।

Realme C35 के फीचर्स और स्‍पेसिफ‍िकेशंस 
Advertisement
फीचर्स और स्‍पेसिफ‍िकेशंस की बात करें तो Realme C35 में 6.6 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है। स्टोरेज के लिए यह फोन 4GB RAM और 64GB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है, जिसे इसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। प्रोसेसर के लिए यह फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर Unisoc T616 से लैस है। कैमरा की बात करें तो Realme C35 में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/2.8 अपर्चर के 0.3 मेगापिक्सल का कैमरा भी दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। 

ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह एंड्रॉयड 11 पर बेस्ड Realme UI 2.0 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G LTE, ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ V5.0, GPS/ A-GPS, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है। सेफ्टे के लिए इस फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। बैटरी की बात करें तो Realme के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim design
  • Bad
  • Weak camera performance
  • Below-average battery life
  • Lots of preinstalled apps
  • Sluggish software performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक टी616

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2408 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  3. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  2. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  3. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  5. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  6. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  7. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  8. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  9. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  10. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.